Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों ने जिला बंद का आह्वान किया है। 30 मार्च को जिला बंद का आह्वान किया गया है। फर्जी मुठभेड़ को लेकर बंद का आह्वान किया गया है। नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव ने प्रेस नोट जारी कर यह ऐलान किया है। उनका कहना है कि जनवरी से लेकर अब तक 15 मासूम आदिवासियों की हत्या हुई है। नक्सलियों ने निर्दोष आदिवासियों की हत्या का आरोप लगाया है। ट्रिपल मर्डर बासागुड़ा गांव के बीच तीन ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। होली मना कर वापस लौट रहे ग्रामीणों की धारदार हथियार…
publicuwatch24.-सारंगढ़-बिलाईगढ़। करोड़पति बने शिवा साहू के भाई और माता पिता को गिरफ्तार किया गया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महज एक साल में ही शिवा 1500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का मालिक बन गया। दौलत बरसी तो शिवा को लग्जरी गाड़ियों का शौक हो गया। आलम ये है कि उसके पास 100 से ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं। इस बेड़े में मर्सिडीज, BMW, थार जैसी कारें हैं। महज 23 साल का शिवा अचानक अरबपति कैसे बन गया, ये सवाल लोगों के जहन में कौंध रहा है। उसकी चमत्कारिक कामयाबी लोगों को हैरान कर रही है। हालांकि शिवा के…
publicuwatch24.-रायपुर। कल पाम संडे पर सेंट पॉल्स कैथेड्रल, सीएनआई रायपुर से प्रात : 10.30 बजे रैली निकली। विशाल रैली में शामिल मसीहीजन प्रभु यीशु की महिमा में भजन गान करते और जय जयकार करते हुए चल रहे थे। रैली सेंट पॉल्स कैथेड्रल से आकाशवाणी तिराहा, ओसीएम चौक, राजीव गांधी चौक (नलघर चौक) छोटापारा होते हुए कोतवाली चौक पहुची इसके बाद कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, ओसीएम चौक, आकाशवाणी तिराहा होते हुए वापस सेंट पॉल्स कैथेड्रल पहुँची। रैली का नेतृत्व छत्तीसगढ़ डायोसिस के बिशप एस.के. नंदा ने किया। मुख्य अतिथि बिशप नंदा के साथ विशेष अतिथि डायसिस के सचिव नितिन…
publicuwatch24.-भिलाई। हाउसिंग बोर्ड के पार्षद और उसके साथी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत जामुल थाना में कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि आरोपी ने पुराने विवाद को लेकर आज शाम लगभग साढ़े 6 बजे इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित पार्षद नितीश यादव का आरोप है कि उससे विवाद के दौरान उसके मित्र और उस पर जबरन चार पहिया वाहन से ठोकर मार जानलेवा हमला किया गया है। जामुल थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि इस मारपीट और जानलेवा हमले की घटना में 25 वर्षीय अजय सिंह…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में होली की खुमारी खत्म होने जा रही है। प्रचार के अभियान में नई तेजी आने वाली है। राजनीतिक दलों के बड़े नेता जल्द ही छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का आयोजन भी छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी के भी छत्तीसगढ़ आने की खबरें हैं। जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने अपने बड़े नेताओं के नाम तय कर लिए हैं, जिनका दौरा छत्तीसगढ़ में हो सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 3 अप्रैल के बाद इन बड़े नेताओं के शेड्यूल जारी हो सकते हैं। इसके बाद…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर के वीआईपी रोड इलाके में कई क्लब में होली को लेकर स्पेशल पार्टी का आयोजन किया गया था। DJ बीट्स पर यहां युवक-युवतियां थिरकते नजर आए। पॉप सिंगर गाबा भी रायपुर पहुंचे और यूथ के बीच उन्होंने लाइव परफॉर्म किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को अनूठी होली खेली गई। यहां प्राचीन सभ्यताओं-संस्कृतियों वाले पर्व का अंदाज देखने को मिला। मॉडर्न होते कल्चर में यूथ भी पूरी मस्ती में दिखाई दिए। शहर के पुराने हिस्सों में बुजुर्गों की आशीर्वाद वाली होली दिखाई दी, तो वीआईपी रोड में क्लब कल्चर वाले रंग उड़े। रायपुर…
publicuwatch24.-कवर्धा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बाइक से कवर्धा का भ्रमण किया। जिसका वीडियो उन्होंने X पर शेयर किया है। बता दें कि कल होली पर्व पर वे कवर्धा के गांधी मैदान में होली मिलन समारोह कार्यक्रम में अपनों के संग एक दूसरे को अबीर गुलाब लगाकर होली का आनंद लिया। और उन्होंने कहा कि नगाड़ों की थाप ने माहौल को ऐतिहासिक बना दिया। साथ ही ग्राम गड़ई कला में भी होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ग्रामवासियों को होली की बधाई दी। ग्राम भरेली भी पहुंचे थे जहां होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी को होली…
publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है. उनके साथ कांग्रेस के जगदलपुर शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य पर भी FIR दर्ज की गई है. दरअसल, बीते रविवार के दिन कवासी लखमा कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने के बाद रायपुर से जगदलपुर आए हुए थे. इस दौरान जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा एक बाइक रैली का आयोजन किया गया था. इसके बाद कवासी लखमा अपने कार्यकर्ताओं के साथ दंतेश्वरी मंदिर दर्शन किए, दर्शन के बाद मंदिर के सामने जलने वाली…
publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर में होलिका दहन के बाद युवकों का ग्रुप बिलासपुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे-49 पर होली मना रहा था। होली मनाकर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक युवक को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। ग्राम मोहतरा निवासी विपिन सुमन (19) अपने 15-20 साथियों के साथ रविवार की रात होलिका दहन के लिए निकला था। युवकों का ग्रुप होलिका दहन के बाद रात करीब 11.30 बजे नेशनल हाईवे क्रमांक-49 पर पहुंच गया, जहां चौक पर रंग-गुलाल उड़ाकर वे होली मना रहे थे। मोहतरा चौक पर हुड़दंग के…
publicuwatch24.-राजिम। राजिम इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सी पर पिकअप का दरवाजा खुलने से मछलियां सड़क पर बिखर गई। सड़क पर मछलियों के गिरते ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और मछलियां बटोरने लगे। इसे लेकर धक्का-मुक्की और मारामारी भी शुरू हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दो क्विंटल मछलियों से लदा पिकअप रायपुर से छुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पिकअप का दरवाजा खुलने से मछलियां हाइवे पर बिखर गई। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और मछलियां लूट ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जितना जिससे बन पाया, उतनी…