Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर में एसएसपी संतोष सिंह जवानों के साथ फ्लैग मार्च में निकले। होली पर शांति बनाए रखने पुलिस को अलर्ट रखा गया है. सभी इलाकों में बल की तैनाती की गई है. बता दें कि आज देर रात होलिका दहन होगा. इस दरमियान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम शहर में घूमते नजर आएगी. आईपीएस संतोष सिंह को रायपुर एसपी बनाए जाने के बाद शहर में अपराध में गिरावाट आई है. बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। वन विभाग की टीम को संदिग्ध शिकार के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने 5 नग गोला बम, पैंगोलिन खाल, 10 नग साही आंत, जंगली सूअर के दांत और जबड़ा समेत एक शिकारी को गिरफ्तार किया है. वर्तमान में बलौदाबाजार जिले के भाटापारा अंतर्गत आने वाले बार अभयारण्य और वन विकास निगम के क्षेत्र में बाघ का विचरण विगत 4 मार्च से देखा गया है. इसके बाद से विभाग की ओर से सतत गश्त और निगरानी की जा रही है. बाघ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 अंतर्गत शेड्यूल वन का प्राणी है, जिसे उच्च स्तर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों के साथ होली मनाई। विष्णु देव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ वासियों को होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। प्रदेश वासियों से मेरा आग्रह है कि इस त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं। सद्गुणों को अपनाएं : सीएम विष्णुदेव साय होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार है।…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। कुरूद मेंं टाईल्स दुकान में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। गौरव सचदेव की शिकायत पर किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कुरूद अप०क्र.-151/24 धारा 457,380भादवि०के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये नगदी रकम व चांदी के सिक्का के पतासाजी के दौरान मुखबीर सूचना से पता चला कि चार लोग चोरी के चांदी के सिक्का को बेचने के लिये नया बाजार कुरूद के पास ग्राहक तलाश रहा है। जिस सूचना मिलने पर हमराह स्टॉफ व गवाहों को तलब कर पुराना बाजार कुरूद…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। जिले में एक चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई. यह घटना रिसाली के डीपीएस चौक की है. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि जब रिसाली से सेक्टर एरिया की तरफ आ रही टाटा इंडिका कार भिलाई की तरफ जा रही थी. इसी बीच अचानक कार के बोनट के पास से धुआं उठने लगा. ड्राइवर अपनी सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल नीचे उतर गया इतनी देर में ही कार से धुआं के साथ आग निकलने लगी और कार…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सड़क किनारे लोगों को शरबत पिलाई। वीडियो पोस्ट कर बताया कि मार्च की गर्मी के बीच, आज रायगढ़ के रामनिवास टाकीज चौक के सड़क किनारे युवक संघ द्वारा आने-जाने वालों के लिए शीतल पेयजल और शरबत की व्यवस्था सराहनीय है। आज समाज के ऐसे हितकारी कार्य से जुड़ने और जनसेवा करने का यह अवसर प्राप्त हुआ। समाज सेवा के ऐसे कार्य राहगीरों के लिये तो लाभकारी होते ही हैं साथ ही एक संवेदनशील समाज की दिशा में हम आगे भी बढ़ते हैं। जनदर्शन हर वर्ग, हर व्यक्ति के लिए मैं सतत् स्मार्पित हूँ।…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव। रविवार को खूजर दिवस के रूप में मनाते ईसाई धर्मावलंबियों ने गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं की। पाम संडे पर चर्चों में खजूर की डालियों को लेकर समाज ने प्रभु यीशु को याद किया। खजूर रविवार की पास्टरों और फादरों ने विशेष व्याख्यान के जरिये धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला। लोक मान्यता है कि प्रभु यीशु के इजराईल शहर पहुंचने पर खजूर की डालियों से स्वागत सत्कार किया गया था। इसी परंपरा के तहत आज के दिन को पाम (खूजर) दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रभु यीशु को याद करते हुए समुदाय के लोगों ने आज शहर…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। दुर्ग में बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि स्कार्पियो चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक सवार उससे टकरा कर गिरा और बगल से गुरज रहे ट्रेलर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमंत केसरिया भिलाई कैंप वन निवासी के रूप में हुई है। हेमंत के भतीजे ने बताया कि वो भिलाई स्टील प्लांट में इंजीनियर है। उसके चाचा हेमंत केसरिया ठेकेदार थे। रविवार…

Read More

publicuwatch24.-जशपुर। बगिया में सीएम विष्णुदेव साय ने परिजनों और मित्रों संग होली खेली। वीडियो शेयर कर बताया कि आज बगिया प्रवास के पूर्व मुख्यमंत्री निवास के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के साथ होली खेलकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। आप सभी मेरा परिवार हैं। आप सभी का सहयोग मुझे सदैव मिलता रहता है, आप सभी हर्षोल्लास के साथ अपने परिवारजनों और मित्रों संग होली का यह पर्व मनाये। होली का यह पर्व आप सभी के लिए मंगलमय हो।

Read More

publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर के बकावंड जनसभा में सीएम विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा. उन्होंने कहा, देश के प्रधानमंत्री की गारंटी पर आप सभी ने विश्वास जताया और विधानभा जिताया. एक इंजन तो आपने बना दिया दूसरा इंजन भी बनाना है. तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए महेश कश्यप को सांसद बनाकर भेजना होगा. साय ने कहा, 5 साल कांग्रेस की सरकार रही, 36 वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया. यही वजह है कि विधानभा चुनाव में परिणाम मिला. पिछले चुनाव में हम बस्तर में पिछड़ गए थे, लेकिन इस बार कांग्रेस…

Read More