Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन पर अब किसानों और भू-स्वामियों को दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री की मंशानुरूप राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 6 से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश दिए थे। पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है। राजस्व पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों जैसेः फौती, नामांतरण एवं बटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का मौके…
publicuwatch24.-नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में कोहकमेट थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया. आज जवानों की वापसी के दौरान माओवादियों ने आईईडी ब्लास्टर कर दिया. जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग निकले. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. बता दें कि नारायणपुर के जंगल में मुठभेड़ कल से चल रही है, जिसमें अब तक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं. मौके से 3 नग 303 राइफल ,1 नग 12 बोर बंदूक के साथ नक्सल सामग्री बरामद किया गया है. बताया…
publicuwatch24.-रायपुर । ये आपके पापा के बॉस है और इन्हीं के प्रयासों से आप सभी को स्कूल बस मिला है। आप सभी अब आराम से और सुरक्षित ढंग से स्कूल आ जा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस परिवार के स्कूली बच्चों से चर्चा के दौरान गृहमंत्री का परिचय कराते हुए ये बातें कहीं। सभी बच्चों ने बस मिलने की खुशी में ताली बजाकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को थैंक यू कहा। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि आप सभी अच्छे से पढ़ाई करें और खूब तरक्की करें। स्थित पुलिस कॉलोनी में रहने वाले पुलिस परिवार के…
publicuwatch24.-कोरबा । जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है. यहां चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसे पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया है. यह मामला पुलिस चौकी कोरबी का है. मिली जानकारी के अनुसार, कोरबी चौकी के ग्राम जलके के मांझा बहरा मोहल्ला में देर शाम बसन्त कुमार पोया ने अपनी पत्नी मंगली बाई (32 वर्षीय) पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया. हत्या करने के बाद आरोपी मौके…
publicuwatch24.-जगदलपुर । जिले में सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वालों पर खाद्य विभाग की नजर है. इस कड़ी में तीन दुकानों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आबंटित चावल व अन्य खाद्य सामग्री मिलने पर जब्ती की कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई. दरअसल, गरीब परिवारों को सस्ता अनाज उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना पर अब कई चावल माफिया की नजर है. पीडीएस चावल की कालाबाजारी को लेकर खाद्य विभाग लगातार कार्रवाई करते हुए चावल माफियाओं पर शिकंजा कसा है. शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित किराना दुकानों की पिछले…
publicuwatch24.-रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दोपहर 02:30 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे। वे पत्रकार-वार्ता में लोक निर्माण विभाग के कार्यों और महत्वाकांक्षी सड़कों के निर्माण के बारे में जानकारी देंगे।पुलिस परिवार के बच्चों को स्कूल आने-जाने मिली बस की सुविधा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के सदस्यों को बस की चाबी सौंपी। पुलिस परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का आभार जताया है। सीएसआर मद से बच्चों को बस की सुविधा…
publicuwatch24.-रायपुर। एलपीजी उपभोक्ता विकास कल्याण संरक्षण समिति के अध्यक्ष रामंजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रहणी को गैस चूल्हा सर्विसिंग के लिए कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है इसको देखते हुए हमारी संस्था ने कुशल मैकेनिक के द्वारा घर पहुंच सेवा जिसमें सिर्फ गैस चूल्हा की सर्विसिंग का कार्य और उसकी मरमत करेंगे जिसमें मैकेनिक को एक पहचान पत्र आवंटित किया गया है। सचिव राम विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 120 रुपया वार्षिक सदस्यता शुल्क लिया जाएगा। और वह जितनी बार भी गैस चूल्हा के मरम्मत के लिए सेवा लेना चाहे…
publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में मंगलवार को 253वीं सुनवाई हुई. इस दौरान एक मामले में सुनवाई करते हुए डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि महिलाएं शादीशुदा पुरूष के साथ रहने से पहले हजार बार सोचे और उसकी पहली पत्नि को घर से निकलवाकर दूसरी पत्नी बनने का प्रयास ना करें और बसा-बसाया घर उजाड़ने का प्रयास ना करें. ऐसी महिलाओं को महिला आयोग सुधारने की दिशा में सक्त प्रयास करती है. यह कहते हुए उन्होंने दो महिलाओं को नारी निकेतन भेज दिया है. दरअसल, राज्य महिला आयोग में सुनवाई में…
publicuwatch24.-रायपुर । पुलिस परिवार के बच्चों को स्कूल आने-जाने बस की सुविधा मिल गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के सदस्यों को बस की चाबी सौंपी। पुलिस परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का आभार जताया है। बता दें कि सीएसआर मद से बच्चों को बस की सुविधा मिली है। इस मौके पर पुलिस परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा । जिले में ईंट से भरे माजदा वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खरौद की है। जानकारी के मुताबिक, कन्हैया यादव (30) पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसो का रहने वाला था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बाइक के जरिए खरौद से शिवरीनारायण जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ़्तार माजदा वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन का पहिया उससे शरीर के ऊपर से निकल गई। जिससे घटना स्थल पर ही उसने…