Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरूवार को छग मुस्लिम समाज की महासभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुस्लिम महासभा की ओर से गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करने की मांग की गई और इसके साथ ही देश में सभी एक्सपोर्ट कंपनियो को बंद करने की मांग की है। गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करने वाली मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, हम सनातनी लोग तो गाय को माता मानते हैं।
publicuwatch24.-रायपुर । महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की हैं। इस दौरान उन्होंने रेलमंत्री से रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन सुविधा को लेकर चर्चा की। रायपुर से संबलपुर तक नई रेल लाइन होने के बाद झलप, पिथौरा, बसना और सरायपाली की जनता को लाभ मिलेगा। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन सुविधा को लेकर चर्चा की। रायपुर से बरगढ़ तक सर्वे के बाद मामला प्रक्रिया के आधीन है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बसना में…
publicuwatch24.-रायपुर । बड़ी खबर सामने आई है। नवा रायपुर स्थित सरकारी दफ्तर के चौथे माले से युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली है। मृतक युवक की पहचान नरेश साहू 35 साल के रूप में हुई है। जो उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ था। राखी थाना इलाके का पूरा मामला है।
publicuwatch24.–रायपुर। दिल्ली दौरे से लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात को लेकर कहा कि प्रदेश के विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा हुई. 20 हजार प्रधानमंत्री आवास के डीपीआर पर बात हुई. स्वच्छता के साथ पेयजल आपूर्ति से संबंधित योजनाओं पर चर्चा हुई. मंत्री ने गंभीरता से बातों को सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि आजादी के बाद छत्तीसगढ़ में…
publicuwatch24.-जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बगिया पहुंचे इस दौरान हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव परदेशी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी और आरंग विधायक भी है। बगिया स्थित शासकीय हाईस्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय ष्शाला प्रवेशोत्सवष् कार्यक्रम में सीएम साय शामिल हुए। एक पेड़ मां के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी जन्मभूमि बगिया में अपनी माताजी के सम्मान में पौधरोपण किया। उन्होंने शासकीय हाईस्कूल बगिया परिसर में…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस नेता और आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला के घर शुक्रवार सुबह राजस्थान पुलिस पहुंची. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ टिपप्णी करने पर राजस्थान में एफआईआर दर्ज किया गया था. राजस्थान पुलिस ने नोटिस देते हुए कुणाल शुक्ला से 7 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है.
publicuwatch24.–रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों…
publicuwatch24.-रायपुर । सीएम विष्णुदेव साय ने x पर लिखा, जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि घटना बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से कुंए का उपयोग नहीं हो रहा था और उसे ढंक दिया गया था। जहरीली गैस रिसाव के कारण यह घटना हुई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़…
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन पहुंचने वाले लोगों को उनके आवेदन पर हुई कार्रवाई की अपडेट जानकारी जनदर्शन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिलेगी। इसके लिए जनदर्शन पोर्टल में आवेदक को अपना टोकन नंबर डालना होगा। 04 जुलाई गुरूवार को आयोजित जनदर्शन में 1700 से अधिक आवेदन लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौपें। इससे पूर्व 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 1500 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा तेजी से किया जा रहा है। जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए चाय और बिस्कुट की मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में…
publicuwatch24.-रायपुर। खाद्य विभाग की टीम ने बैद्यनाथ पारा की एक बिरयानी हाउस में गंदगी की शिकायत पर छापा मारा. वहां से खाद्य विभाग की टीम ने खाने के सैंपल जब्त किए है. अधिकारियों के मुताबिक वहां बड़ी मात्रा में अनहाइजेनिक चिकन और मटन मिला है, जिसे नष्ट करने की तैयारी है. बता दें कि खाद्य विभाग लगातार खाद्य पदार्थ की सैंपलिंग कर रहा है. पिछले दिनों अशोका बिरयानी में भी खाद्य विभाग की टीम को खराब क्वालिटी का नॉन वेज मिला था. विभाग के मुताबिक ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. टीम ने दो दिनों पहले ही खराब क्वालिटी की मलाई…