Author: admin

PU- रायपुर. 8 जुलाई 2024. उप मुख्यमंत्री तथा लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव 9 जुलाई को नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे 9 जुलाई को प्रातः सवा सात बजे रायपुर से शासकीय विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े नौ बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री साव सवेरे 10:10 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 01:10 बजे नई दिल्ली से शासकीय विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा तीन बजे…

Read More

PU – रायपुर। मंत्रिमंडल के खाली दो पदों की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम साय ने विस्तार के संकेत देते हुए थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने यह बात पत्रकारों के मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के दौरान कही। वहीं आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सीएम साय से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल के खाली पदों की चर्चा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री की तुरंत नियुक्ति की बात कही है। गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा के उत्साह में…

Read More

PU – रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन रथ यात्रा के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की एवं भगवान के प्रथम सेवक के रूप में छेरा-पहरा की रस्म निभाई। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर रायपुर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/धरसींवा । धरसींवा-तिल्दा मार्ग पर किरणा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने डेढ़ दर्जन गौवंश को रौंद दिया. दुर्घटना की वजह से करीब आधा किलोमीटर तक पूरी सड़क गौवंश के खून से लाल हो गई है. गौवंश को रौंदने की इतनी बड़ी घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश को देखते हुए तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंच गई है. धरसींवा-तिल्दा मार्ग पर औद्योगिकी इकाइयो के बनने के बाद से ही यह मार्ग काफी व्यस्त रहने लगा है. औद्योगिक इकाइयों के बेलगाम रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों से हमेशा ही दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्र की अखंडता और समाज की उन्नति के लिए आजीवन कार्य करने वाले महान चिंतक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा करने से भाग रहे है। देश की जनता का महंगाई से बुरा हाल है। मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश में जनआंदोलन छेड़ेगी। मोदी राज में रोजमर्रा की जरूरतों के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रु. का था, आज वह 1000 रु. के पार है। पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज गुजरात के अहमदाबाद में केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की अखंडता और समाज की उन्नति के लिए आजीवन कार्य करने वाले महान चिंतक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ.…

Read More

publicuwatch24.-अंबिकापुर । वित्तमंत्री OP चौधरी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। X पोस्ट में वित्त मंत्री ने लिखा, मानवता के उपासक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर आज अंबिकापुर में बिलासपुर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए #एक_पेड़_मां_के_नाम अभियान के तहत आज अंबिकापुर के महामाया पर्वत गजानंद धाम में पूज्य माताजी के नाम से बरगद का पेड़ लगाया। यहां प्रथम पूज्य गणेश जी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की तरक्की और…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। हरिचंदन यहां पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्व विद्यालय के छठें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। हेलीपैड पर प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कुलपति वंशगोपाल सिंह, कुलपति एबीएन बाजपेई सहित विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक श्री सुशांत शुक्ला और आईजी संजीव शुक्ला ,कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ने स्वागत किया। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। हरिचंदन यहां पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्व विद्यालय के…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर । पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का आज छठवां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। कुलगीत राजगीत एवं राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कुलपति डॉक्टर वंश गोपाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इस समारोह में छग के सीएम विष्णुदेव साय और राज्यपाल शामिल हुए।

Read More