Author: admin

publicuwatch24.-रायगढ़ । जिले के चक्रधर नगर चौक में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में मंगलवार रात लूट की वारदात हुई। ओम ज्वेलर्स की महिला कर्मचारी से बदमाश ज्वेलरी भरा बैग लूट कर फरार हो गए। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। SP और पुलिस अधिकारियों की टीम देर रात मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुकान के संचालक नटवर अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह दो महिला कर्मचारी सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर घर जा रहीं थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आए। लड़की को धक्का दिया और…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग । जिले में 22 टन लोहे से भरा एक ट्रेलर चोरी हो गया। चोर इतना शातिर है कि उसने ट्रेलर का जीपीएस निकाल दिया है। इससे उसका लोकेशन ट्रैस नहीं हो पा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। वारदात भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है। जामुल टीआई कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि शंकर नगर छावनी क्रांति चौक निवासी चंद्रकांत यादव ट्रासपोर्टिंग का काम करता है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीते 28 जून को उनका ट्रेलर चोरी हो गया है। उसके ड्राइवर ने ट्रेलर को एजे इडंस्ट्रियल के संचालक…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी । शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक उत्सवों में प्रमुख एवं भव्य महोत्सव के रूप में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा तथा प्रभु बलभद्र की निकलने वाली रथ यात्रा को इस वर्ष 106 साल हो गए हैं, इस वर्ष भी रथयात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए जगदीश मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष तैयारी प्रारंभ की गई है। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस आयोजन में सम्मिलित होने का न्योता देने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण भाई गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशई भानुशाली तथा ट्रस्टीगण डां हीरा महावर,हर्षद मेहता, भरत सोनी…

Read More

publicuwatch24.-बस्तर । बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से जगन्नाथ पुरी के लिए अलग-अलग 3 तारीखों पर स्पेशन ट्रेन चलेगी। जगदलपुर टू पूरी रथ यात्रा ट्रेन 6 जुलाई को निकलेगी। दूसरी ट्रेन 14 और तीसरी ट्रेन 16 जुलाई को चलेगी। जगन्नाथ पुरी दर्शन और रथ यात्रा को देखते हुए बस्तर के यात्रियों को राहत देने रेलवे ने इस साल 3 दिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जगदलपुर से पुरी के बीच कुल 31 स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा। विशाखापट्टनम रेलवे मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि, बस्तर से पुरी के लिए हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा…

Read More

publicuwatch24.-जांजगीर । जांजगीर-चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 4 के रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखा गया है। मिली जानकारी अनुसार, नैला रेलवे स्टेशन मास्टर ने मंगलवार की सुबह जीआरपी को सूचना दी। एक युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश पड़ी है। जीआरपी मौके पर पहुंची। युवक की पहचान के लिए शव की तलाशी ली गई। पहचान के लिए कोई कार्ड नहीं मिला है।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व मे जगन्नाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। समिति ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव हेतु राज्यपाल को आमंत्रण दिया। परंपरा के अनुसार राज्य के प्रथम सेवक होने के नाते श्री हरिचंदन जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर छेरा पहरा की रस्म अदा करते हैं।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । घरेलु विवाद को लेकर चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी मोह. अल्ताफ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक मोहम्मद मुकीम निवासी अवधपारा सोनडोंगरी थाना कबीर नगर को आरोपियों द्वारा पुराने हुए विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से सीने में घोपकर तथा बाएं हाथ के भुजा के पास मारकर चोट पहुंचाये जिससे मोहम्मद अल्ताफ लहूलुहान हो गया और बेहोश हो गया जिसे उपचार हेतु एम्स अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा मृत्यु होना बताएं की सुचना पर आरोपियों के विरोध थाना कबीर नगर में 147/2024 धारा 294,302,34…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है छत्तीसगढ़ में निवेश करने वाले और उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सुशासन और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसी क्रम में आज निवेशकों और नए उद्योग लगाने वालों की सुविधा के लिए विभिन्न क्लीयरेंस और स्वीकृतियां त्वरित रूप से प्रदान करने के लिए सिंगल विंडो पोर्टल 2.0 का शुभारंभ किया गया है। प्रशासनिक दखल कम कर प्रक्रिया को सरलीकृत बनाने के लिए यह बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़ । जिले के गेरवानी के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात में क्रेटा कार में ड्राइवर सुरेन्द्र पैकरा के साथ हर्ष अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, दीपांशु मित्तल और तनय मित्तल घरघोड़ा की ओर जा रहे थे। तभी गेरवानी के पास घरघोड़ा की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार को ठोक दिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के सामने का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज मंत्रालय महानदी भवन में महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों को प्रत्येक आंगनबाड़ी की सतत औचक निरीक्षण करने के निर्देशित की। उन्होंने हितग्राहियों को दिए जा रहे पोषण-आहार एवं अन्य सुविधाओं की नियमित जांच कर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, संचालक सुश्री तूलिका प्रजापति सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। …

Read More