Author: admin

publicuwatch24.-नारायणपुर । बस्तर में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह बाढ़ की स्थिति बन गई है। जल स्तर के बढ़ने से आम जन-जीवन प्रभावित हो गया है। नारायणपुर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।झमाझम हुई बारिश के चलते टेकानार पिनगुण्डा नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण अबूझमाड़ का ब्लॉक मुख्यालय ओरछा टापू बन गया है। इधर ओरछा से आने वाली यात्री बसों के भी पहिए थम गए हैं। वहीं बीजापुर में भी बारिश आफत बन गई है। बाढ़ आने से भैरमगढ़ नेशनल हाइवे जाम हो गया है। भोपालपट्टनम के कई वार्डो में…

Read More

publicuwatch24.-जांजगीर। जिले की पुलिस ने हथियार और पिस्टल नुमा लाइटर ऑर्डर करने वालों पर एक्शन लिया है। दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार व बटन दार चाकू पिस्टल नुमा लाइटर मंगाने वाले के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपराधों की रोकथाम के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए चाकू छुरी और पिस्टल नुमा लाइटर बरामद की गई है। साइबर सेल द्वारा विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर 35 नग चाकू छुरी धारदार हथियार और 8 नग पिस्टल नुमा लाइटर बरामद किया गया।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । छठी कार्यक्रम में कानफोड़ू साउंड सिस्टम बजाने वाले युवक की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई की रात 11 बजे बगदेहीपारा नवापारा में छठी कार्यक्रम के दौरान धनेश्वर गिलहरे पिता मार्बल साकिन शीतलापारा वार्ड क्रमांक 20 नवापारा साउंड सिस्टम को तेज आवाज से बजा रहा था। जिसे गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर कोलाहल अधिनियम की धारा 3.5 का उल्लंघन करते पाए पर आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 03/ 24 कायम कर न्यायालय में पेश किया गया।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । CM विष्णुदेव साय ने BJP राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को जन्मदिन की बधाई दी. सीएम ने x पर लिखा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े , आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्री सिद्धिविनायक से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.विनोद श्रीधर तावड़े महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं. वह पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के महासचिव, मुंबई के अध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य है. तावड़े 12वीं और 13वीं लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की समन्वय समिति के प्रमुख सदस्य रहे थे.…

Read More

publicuwatch24.-कोंडागांव। गौ तस्करी लागू होते ही छत्तीसगढ़ के कोंडागांव पुलिस द्वारा दुर्ग से गौवंश को लेकर ओड़िसा जा रही थी कंटेनर को भारी बारिश में रात 2 बजे IPS की टीम नें घेरकर अपराधियों को पकड़ा। गोवंश तस्करी के विरुद्ध विश्रामपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। गुरुवार देर रात पुलिस की टीम ने मालगांव चौक में मवेशियों से लदी एक कंटेनर ट्रक को जप्त किया है। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक में लगभग 39 गाय-बैल लदे हुए थे, जिन्हें उतई (दुर्ग) से हैदराबाद (तेलंगाना) भेजा जा रहा था। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर मोहम्मद इस्माइल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों, विकासखंड अफसरों, और अन्य कर्मचारियों के करीब 3 हजार तबादले के प्रस्ताव माहभर से लंबित हैं। बताया गया कि इन तबादलों के लिए भाजपा विधायकों के साथ-साथ पार्टी नेताओं, और अन्य प्रतिनिधियों में भी सिफारिश की थी। इन तबादलों के लिए काफी दबाव है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। मगर तबादलों के लंबित प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। लोकसभा चुनाव से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा विधायकों, जनप्रतिनिधियों, और अन्य प्रमुख नेताओं की सिफारिशों का परीक्षण करने के बाद करीब 3 हजार सहायक शिक्षक,…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर । जिले में मलेरिया से फिर दो बच्चों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. यह मामला बेलगहना के कालीमाटी गांव का है. जिले में अब तक मलेरिया से चार बच्चों की मौत हो चुकी है. इससे पहले टेंगनमाड़ा क्षेत्र में मलेरिया से दो बच्चों की हुई हुई थी. इसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने की है. जानकारी के मुताबिक, बेलगहना के कालीमाटी गांव के रहने वाले दो मासूम सगे भाइयों की मौत मलेरिया से हुई है. एक 6 साल का और दूसरा 12 साल का था. वहीं मां की भी स्थिति गंभीर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा सहित दुष्यंत साहू, प्रवीण यादव, योगेश साहू, अनिरूद्ध दीक्षित, रोहन सिन्हा उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.-धमतरी . कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने आज जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपनी भड़ास निकाली. दरअसल पीसीसी चीफ बैज आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसियों की बैठक ले रहे थे. इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया. जिले के पदाधिकारियों ने आवाज उठाते हुए कांग्रेस पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया. बैठक में कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता और भूतपूर्व पदाधिकारियों ने हंगामा किया. विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शहर के सभी 40 वार्डों में कांग्रेस की हार से जिला संगठन के पदाधिकारियों ने अपना आक्रोश निकाला. उन्होंने कहा कि पांच साल तक कांग्रेस…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के डॉ. खूबचंद बघेल व्यावसायिक परिसर, फूल चौक में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल की 124वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. खूबचंद बघेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा थे। एक अच्छे डॉक्टर और साहित्यकार के रूप में उनकी अलग पहचान थी। मुख्यमंत्री साय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी…

Read More