
publicuwatch24.-रायपुर । छठी कार्यक्रम में कानफोड़ू साउंड सिस्टम बजाने वाले युवक की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई की रात 11 बजे बगदेहीपारा नवापारा में छठी कार्यक्रम के दौरान धनेश्वर गिलहरे पिता मार्बल साकिन शीतलापारा वार्ड क्रमांक 20 नवापारा साउंड सिस्टम को तेज आवाज से बजा रहा था। जिसे गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर कोलाहल अधिनियम की धारा 3.5 का उल्लंघन करते पाए पर आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 03/ 24 कायम कर न्यायालय में पेश किया गया।