Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हो रही है. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप समेत अन्य सदस्य मौजूद हैं. बता दें कि आज से शुरू हुआ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलेगा. पहले दिन 4 दिवंगत पूर्व विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप अपने-अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का जवाब देंगे. इसके साथ आज विपक्ष…
publicuwatch24.-बिलासपुर। एक कर्मचारी को गलती से अधिक वेतन देने का मामला 19 साल बाद विभाग को याद आया और सेवानिवृत्ति के बाद वसूली आदेश जारी किया गया। कोर्ट ने इस आदेश को अन्यायपूर्ण और कठोर मानते हुए रद्द कर दिया है। याचिकाकर्ता जितेंद्र सिंह बघेल जल संसाधन विभाग में अधीक्षक पद पर कार्यरत थे और 31 दिसंबर 2017 को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद 12 अप्रैल 2018 को विभाग ने गलती से दिए गए 1,94,819 रुपये अधिक वेतन की वसूली का आदेश जारी किया। इसके खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका में वसूली आदेश को रद्द…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी और राजधानी से सटे इलाकों में छोटे-मोटे अपराध अब आम होते जा रहे हैं. उरकुरा स्थित हर्षित कालोनी में ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें महिला से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीनने का असफल प्रयास किया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात करीबन 10 बजे की है. उरकुरा के हर्षित कालोनी में एक महिला फोन पर बात कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार 2 लड़कों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया.लेकिन मोबाइल जमीन पर गिर गया. मोबाइल को उठाने की बजाए चोरों ने मौके से भागने…
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड स्थित जामड़ी पाटेश्वर धाम आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां सत्संग स्थल कौशल्या धाम में संत योगी बालकदास से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर सांसद भोजराज नाग सहित देवलाल ठाकुर एवं अन्य अतिथियों के अलावा, आई.जी. रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, एस.पी. जे.आर. ठाकुर तथा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने ब्रम्हलीन संत राम जानकी दास जी के समाधि स्थल में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और सत्संग स्थल परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने…
publicuwatch24.-रायपुर। मोहला मानपुर में रात में मूसलाधार बारिश हुई। दल्लीराजहरा से गढ़चिरौली महाराष्ट्र सीमा तक करोड़ों रुपए की लागत से निर्माणाधीन नेशनल-हाइवे की सड़क और पुल बाढ़ में बह गए। बताया जा रहा है कि 70 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। दल्लीराजहरा से मानपुर का संपर्क टूट गया है। मानपुर और दल्लीराजहरा के मध्य नवनिर्मित पुल और हाइवे पहले ही बारिश में बह गया। इस हादसे मे मानपुर मुख्यालय के खडगांव तहसील और भरीटोला सेक्टर के लगभग 70 गांव में निवासरत 50 हजार की संघन आबादी मानपुर मुख्यालय से कटते हुए टापू में तब्दील हो गए हैं।…
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय से सांसद कमलेश जांगड़े ने मुलाकात की। साय ने अपने X पोस्ट में लिखा, आज निवास कार्यालय में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने सौजन्य मुलाकात की।
publicuwatch24.-बालोद । एक मां आंख के कैंसर से जूझ रहे अपने 10 साल के बेटे को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची और शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई. मां चाहती है कि उनका बेटा चिराग आम बच्चों की तरह अपने दोनों आंखों से दुनिया को देख सके. हर माता-पिता के लिए उनका बच्चा ही सब कुछ होता है. जन्म देने के साथ उनकी शिक्षा दीक्षा से लेकर उनका भविष्य संवारना हर माता-पिता का कर्तव्य होता है. इसे निभाते हुए चिराग की मां धनेश्वरी निषाद और परिवार बचपन से ही आंख में कैंसर से जूझ रहे अपने बेटे को बाहर निकाल…
publicuwatch24.-जशपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान राजा देवशरण जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा जांच उपकरणों एवं दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने के साथ ही अस्पताल की रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सीटी स्कैन, पोषण पुनर्वास केंद्र, पंजीयन कक्ष, ओपीडी कक्ष, कैंसर वार्ड, आईसीयू वार्ड, पोस्ट पेशेंट वार्ड, खून जांच लैब, मातृ शिशु स्वास्थ्य कक्ष का निरीक्षण…
publicuwatch24.-रायपुर । जिस नग्नता और फूहड़पन को लोग अपनी तरक्की समझ रहे हैं वास्तव वह उनका सामाजिक पतन ही है , संस्कृति के साथ खिलवाड़ है लेकिन चंद पैसों के लिए होटल, बार,क्लब और फार्म हाउसों के मालिक किसी भी हद तक गिर रहे हैं। बैंकाक, पटाया, थाईलैंड, लॉस वेगास की सारी सुविधा अब राजधानी के बिगड़े नवाबो को आसानी से मिल रही है। राजधानी के विआईपी रोड,धरमपुरा और आउटर के लगभग सभी फार्म हाउसों में दर्जनों ओपन होटल और रिसॉर्ट में खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। इनके पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस नहीं है। कई…
publicuwatch24.-कोरबा। ड्यूटी नहीं करने पर हाजिरी लगाने से इंकार करने पर टीपर के ड्राइवर ने टाईम कीपर से मारपीट की। मामले में कुसमुंडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में हुई। जहां नीलकंठ साकार जेबी कार्यालय में टाईम कीपर रामजतन कुमार सिंह (29) मौजूद था। इस दौरान कंपनी का टीपर ड्राइवर सोनपुरी-पड़निया निवासी दीपक कंवर पहुंचा। उसने आज ड्यूटी नहीं करने की बात कहते हुए हाजिरी लगाने को बोला। टाईम कीपर ने बिना ड्यूटी के हाजिरी लगाने से इंकार कर दिया। जिससे आवेशित होकर दीपक कंवर ने गाली व जान से मारने की धमकी…