Author: admin

publicuwatch24.-जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के धरमपुरा में स्थित छिंदावाड़ा एकलव्य आवासीय विद्यालय में 37 छात्र-छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. आनन फानन में सभी बच्चों को महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. छात्रों को पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत थी. जानकारी के मुताबिक खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोजन से फूड प्वाइजनिंग और स्वास्थ्य में असंतुलन होने के बाद देर रात तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी थी. धीरे-धीरे कर यह संख्या बढ़ती गई और सुबह बाकी 30 अन्य लोगों को महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया.…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI आज CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को गुलाब देगी। इसके साथ ही गेट वेल सून का कार्ड भी देगी। बताया जा रहा है कि NSUI के नेता CM हाउस जाएंगे। NSUI के पदाधिकारी सूर्यकांत वर्मा, अजीत कोसले और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताएंगे। दरअसल, बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 4 दिन पहले ही भूपेश बघेल के काफिले पर हमले का…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग: पाटन ब्लॉक के ग्राम दरबारमोखली के खंडहरनुमा मकान में एक व्यक्ति की सड़ी-गली (डिकम्पोज) लाश मिली है. ग्रामीणों की सूचना पर दरवाजा को तोड़कर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया. पुलिस इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है. पाटन SDOP आशीष बंछोर ने बताया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया. जांच में पता चला कि लाश करीब चार दिन पुरानी है. सिर पर कीड़े पड़ गए थे. गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि टिकेश्वर देशमुख (30वर्ष) अपनी पत्नी और सास के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: रायपुर में चोरी करने वाले बनियान गैंग की एंट्री हुई है। शहर के आउटर के कॉलोनी और सोसाइटी में इस गैंग के चार सदस्यों को देखा गया है। बनियान गैंग के लोग हाथों में कटर और धारदार हथियार लेकर नंगे पांव कॉलोनियों में घूमते और रेकी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। आवाज न आए इसलिए चप्पल-जूतों को हाथों में रख लेते हैं। गैंग के लोगों के दिखने से आउटर के इलाकों में खौफ बना हुआ है। गैंग का जो CCTV फुटेज सामने आया है, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो रिंग रोड नंबर-3 के…

Read More

publicuwatch24.-केशकाल: कड़े कानून होने के बाद भी देश में रेप जैसी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। रोजाना अलग-अलग राज्यों से बेटियों को हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के केशकाल से सामने आया है, जहां पांच आरोपियों ने युवती को हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ 20 दिन बाद केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामला 9 अगस्त का है, जब शाम…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय का प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में सरकार द्वारा सभी समाजों को साथ लेकर समग्र विकास के कार्यों के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के सदस्यों ने शॉल-श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य में सुशासन की सरकार है, जिसमें प्रदेश के सभी वर्गों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी वर्गों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 30 अगस्त को स्वर्णप्राशन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 30 अगस्त को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। बाइक के स्टंट का यह वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है, जिसमें ट्रैफिक नियमों को दरकिनार कर अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी कैम्पस में बाइक राइडिंग की जा रही है। बता दें कि यूनिवर्सिटी में दो दिन बाद दीक्षान्त समारोह होना है और इसकी तैयारी भी चल रही है। वहीं प्राइवेट बाइक कंपनी यहां प्रदर्शनी लगा कर बाइक स्टंट करवा रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।दरअसल, यूनिवर्सिटी में 31 अगस्त को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस बार दीक्षांत समारोह को अकादमिक तौर पर सेलिब्रेट कर रहा है।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने संग्रहालय में मूर्तियों और अन्य कलाकृतियों का अवलोकन किया। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मुख्यमंत्री साय और आदिमजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम को संग्रहालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग नरेन्द्र कुमार दुग्गा,आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संचालक पी.एस.एल्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय खेल दिवस के पर ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के 502 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उन्हें 01 करोड़ 36 लाख रूपए वितरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर भी…

Read More