Author: admin

publicuwatch24.-दुर्ग । भिलाई नगर निगम में MIC की बैठक के बीच कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे ने निगम के जोन 5 कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उसने कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया। इंजीनियर ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो गाली गलौज की। इंजीनियर को जान से मारने की धमकी दी। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। जोन कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता दीपक देवांगन ने मामले की जानकारी नगर निगम कमिश्रनर और अधिकारियों दी। आयुक्त देवेश ध्रुव ने इस घटना पर काफी नाराजगी जाहिर की। घटना…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा, आगजनी मामले में पुलिस ने कोर्ट में महत्वपूर्ण चालान पेश किया, जिसमें जिला संयुक्त कार्यालय में हुई आगजनी की घटना से संबंधित दस्तावेज हैं. पुलिस सिटी कोतवाली थाना में दर्ज 13 एफआईआर में 10 चालान पहले ही पेश कर चुकी है. वहीं संयुक्त जिला कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाए जाने के दो मामलों में 61 आरोपी बनाए गए थे, जिसका चालान पेश किया गया. आगजनी के मुख्य मामले में पुलिस 1325 पेज और 1200 पेज का चालान पेश किया है. बता दें कि जिले की इस आगजनी हिंसा में शासन को 13 करोड़ की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मण्डल एवं जन सहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 39 वां चक्रधर समारोह 2024 का आयोजन आगामी 7 सितम्बर से रामलीला मैदान रायगढ़ में प्रतिदिन सायं 6 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में गठित कलाकार चयन समिति की अनुशंसा अनुसार कलाकारों को समारोह हेतु आमंत्रित किया जा चुका है। शुभारंभ दिवस 7 सितम्बर को सायं 5.30 बजे पद्मश्री हेमा मालिनी द्वारा भरतनाट्यम पर आधारित नृत्य नाटिका ’राधा रासबिहारी‘ की प्रस्तुति होगी। साथ ही पद्मश्री रामलाल जी का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। श्याम नगर नवजागरण समिति के द्वारा मदर टेरेसा वार्ड, श्याम नगर की गंभीर समस्याओं पर समिति के सदस्यों ने तेलीबांधा थानेदार से मिलकर गंभीर समस्याओं का ज्ञापन सौपा। थानेदार विनय सिंग बघेल ने आश्वासन दिया कि सभी लोग मिलकर कानून के तहत समस्याओ का निराकरण करेंगे, कोई भी असामाजिक तत्व कानून को अपने हाथ मे नही ले सकेगा, अतिशीघ्र मोहल्ले का दौरा किया जायेगा। उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व्यास पाठक, भाजपा की सक्रिय युवा नेता दीपक भारद्वाज (पोल्ले), समाजसेवी टोनी सिंह, समाज सेविका माधुरी पटेल, संतोष राठौर, सुनील सपहा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरा मंत्री बिहारी ने कहा कि मेकाहारा का बाहरी और आंतरिक आभामंडल का सौंदरीकरण किया जाएगा। अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जहां भी सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता होगी लगाया जाएगा। अस्पताल में कई जगह पर अलार्म सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेट आने में अब ज्यादा दिन नहीं लगेगा। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट…

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित हाईवे कलेक्शन कपड़ा दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार। प्रार्थी मजहर खान ने थाना गोबरानवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दीनदयाल चौक गोबरानवापारा में रहता है तथा उसका राजिम पुल के पहले गोबरानवापारा में स्वयं का हाईवे कलेक्शन के नाम से कपड़ा दुकान है जिसका संचालन वह स्वयं करता है। प्रार्थी दिनांक 25.08.2024 को रात्रि करीबन 08.00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था कि दिनांक 27.08.2024 को सुबह करीबन 08.00 बजे दुकान खोलने गया तो देखा उसके दुकान के पीछे का टीन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में पश्चिमी और मध्यवर्ती राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन गोवा के पणजी में आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के पर्यटन विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा करना था। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में सुधार और नए आयाम जोड़ने के लिए विभिन्न राज्यों से सहयोग और समर्थन का आह्वान किया। पर्यटन की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप गांव हो या शहर सभी जगह बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित हो इसके लिए के विद्युत विभाग के द्वारा नई लाइन बिछाने के साथ ही समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम हर्राडाँड़ में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया था। कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर: हाईकोर्ट ने नवगठित मरवाही नगर पंचायत की राज्य सरकार से मनोनित परिषद को भंग करने का निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि मरवाही, कुम्हारी और लोहारी ग्राम पंचायतों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों से एक महीने के भीतर नई परिषद का गठन किया जाए. मामले को लेकर मरवाही सरपंच प्रियदर्शनी नहरेल ने हाईकोर्ट में 11 लोगों पक्षकार बनाते हुए याचिका दायर की थी. जिस पर सुनवाई के बाद जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू ने आदेश जारी किया है. दरअसल राज्य शासन ने मरवाही, कुम्हारी और लोहारी ग्राम पंचायतों को मिलाकर मरवाही नगर पंचायत बनाया…

Read More

publicuwatch24.-कवर्धा: कबीरधाम जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल ने गुरुवार को केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में घोर लापरवाही उजागर हुई. जिसके बाद सीईओ ने अधिकारी व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई, साथ ही उनकी सैलरी भी रोकने के निर्देश दिए. पीएम आवास के 2499 मकान अब भी अधूरे: जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया “वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक कुल 48657 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए थे. जिन्हें जनवरी 2024 तक पूरा किया जाना था लेकिन बारिश व कुछ कर्मचारियों के लापरवाही…

Read More