Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायगढ़। सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने व हर वर्ग को साथ लाने का लक्ष्य है। 1 सितंबर को आदरणीय प्रधानमंत्री जी, 2 को मुख्यमंत्री जी सदस्यता ग्रहण करेंगे। 3 सितंबर से जिलों में अभियान शुरू होगा। हमारा उद्देश्य राष्ट्र, समाज निर्माण में भागदारी निभाना है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को भाजपा सदस्यता वॉर रूम का उद्घाटन किया गया। सितंबर की शुरुआत में PM मोदी खुद भाजपा की सदस्यता लेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन…
publicuwatch24.-रायपुर । रायपुर दक्षिण विस उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज आज राजीव भवन में मीटिंग ले रहे थे इस बीच भूपेश बघेल पहुंचे और उपचुनाव के लिए अपने करीबी को प्रत्याशी बनाने का दवाब बनाया। जिसके बाद मीटिंग में गहमागहमी शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार भूपेश बघेल चाहते है कि बीपीएस स्कूल भिलाई वाले मामले में कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल का खुला साथ दे। लेकिन पार्टी किसी व्यक्ति के द्वारा निजी स्वार्थ के लिए चलाए गए आंदोलन या धरना प्रदर्शन को व्यक्तिगत होने के कारण इन सभी मामलों में शामिल नहीं होने…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार भाटापारा। जिला के वनांचल ग्राम बल्दाकछार की निवासी ममता कमार और उनके पति पंच राम कमार को अब संघर्षों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने ममता कमार और उनके परिवार की जिंदगी में नई रोशनी ला दी है। इस योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिल गया है,जिससे अब उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। अब, ममता और उनका परिवार एक सुरक्षित और मजबूत घर में रह रहा है, जहाँ वो और उनकी तीन बेटियाँ बिना किसी चिंता के अपने भविष्य की ओर बढ़ सकती हैं। कमार…
publicuwatch24.-जशपुर । जल संसाधन विभाग के ईई विजय जामनिक को राज्य शासन ने सस्पेंड कर दिया है। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश में ईई विजय जामनिक पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अवकाश अवधि का स्वयं का वेतन निकालने और विभागीय कार्यो में लापरवाही बरतने का आरोप है। अपनी सैलेरी निकालने और केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य शासन ने जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि कर दी है। साथ ही कार्रवाई की अनुशंसा कमेटी ने शासन से की थी। कमेटी…
publicuwatch24.-रायपुर । भीम आर्मी के संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर आजाद पार्टी के सामाजिक न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आज रायपुर पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि सामाजिक न्याय यात्रा को मजबूत करने का काम हुआ है. पूरे प्रदेश भर से समस्या को लेकर रैली है. बलौदाबाजार की घटना को लेकर भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन ने आरोपियों को बचाने और सतनामी समाज के लोगों पर जुर्म करने के लिए कार्रवाई की. यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है.…
publicuwatch24.-बिलासपुर । सीएम साय शनिवार को बिलासपुर के दौरे पर थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कई मु्द्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की ओर से लॉ एंड आर्डर को लेकर सवाल खड़े करने पर कहा कि हमारी सरकार में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त है। कांग्रेस सरकार में बिलासपुर के पूर्व विधायक ने पब्लिक कार्यक्रम में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। गृहमंत्री की उपस्थिति में उन्होंने हर थाने में रेट लिस्ट लगा देने की बात कही थी। कांग्रेस के…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बस में एक 50 साल की महिला से रेप हुआ है। बस ड्राइवर ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। महिला जब बेसुध हो गई तो शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले आरोपी दिनभर महिला के साथ था। उसे खाना भी खिलाया। आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है। पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर छोड़कर निकल गई थी। बीते तीन दिनों से वह बस स्टैंड…
publicuwatch24.-रायपुर । पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने घायल तूलिका कर्मा का हाल-चाल जाना। सड़क हादसे में घायल दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती है। बघेल ने ट्विटर पर पोस्ट करते बताया कि आज रामकृष्ण केयर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तूलिका कर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.
publicuwatch24.-रायपुर/रांची। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन किए। X पोस्ट में गृहमंत्री ने लिखा, झारखंड के देवघर में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन व पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूजा-अर्चना कर सब की समृद्धि की कामना की। भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाये रखें। हर हर महादेव।
publicuwatch24.-रायपुर। डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव, पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह 4 दिन दिल्ली में रुकने के बाद छत्तीगसढ़ लौट आए हैं। डिप्टी सीएम आज बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह शामिल होने पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की हेलीपैड पर अगुवानी करते नजर आए। बता दें कि अमेरिका के दौरे के लिए डिप्टी सीएम और उनके विभागीय सचिव 26 अगस्त को रायपुर से दिल्ली गए थे। उम्मीद थी कि उन्हें अमेरिका का वीजा मिल जाएगा, लेकिन लगातार 4 दिन की कोशिश के बाद भी उन्हें वीजा नहीं मिल पाए, ऐसे में सभी लोग छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। डिप्टी…