Author: admin

publicuwatch24.-कुरुद । धमतरी के नवाचारी किसान लीलाराम साहू की बैगन की पारंपरिक किस्म ‘निरंजन भाटा’ को पौध किस्म संरक्षण और कृषक अधिकार के तहत सबसे लंबे बैगन के रूप में रजिस्ट्रेशन और पेटेंट प्रदान किया गया है. यह एक देशी किस्म है, जिसे लीलाराम साहू के पिता, निरंजन साहू ने वर्षों से संचित किया है. इस बैगन की लंबाई 2 से 2.5 फीट तक होती है और लीलाराम साहू के अनुसार, यह विश्व की सबसे लंबी बैगन प्रजाति है, जो लगभग 3 महीने में फसल तैयार कर देती है. यह बैगन खाने में बेहद स्वादिष्ट और मीठा होता है.…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई मित्रों की सहायता से माधव राव सप्रे वार्ड नम्बर 69 के पार्षद वीरेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में दुर्गा कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी शिक्षिका डॉक्टर सुनीता चौरसिया की उपस्थिति में रासेयो के स्वयंसेवक विद्यार्थियों, भारती भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण राज्य इकाई के स्टाफ के अधिकारीगणों, कर्मचारियों के साथ मिलकर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर ए. के. हालदार, कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, सहायक अभियंता ईश्वर लाल टावरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन सहित जोन अधिकारीगणों, कर्मचारियों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ की विशेष सामान्य सभा में निर्विरोध नई कार्यकारिणी चुनी गई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष सामान्य सभा हुई. सभा में चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल ने अध्यक्ष सहित महासचिव, कोषाध्यक्ष, 14 उपाध्यक्ष, 10 संयुक्त सचिव और 16 कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध चयन का एलान किया. अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपाध्यक्ष पद पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल व विजय बघेल, मंत्री व विधायक केदार कश्यप और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी, महासचिव विक्रम सिसोदिया और…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर जाएंगे। सोमवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक में शामिल होने। वो रात 9.20 को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली के रवाना होंगे। सोमवार को होने वाली बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही योजनाओं को लेकर मंथन किया जाएगा। सोमवार को लगभग 12 बजे से ये बैठक होगी, इस बैठक में प्रदेश में चल रही योजनाओं की समीक्षा होगी, साथ ही प्रदेश के विकास के लिए यहां के सड़क और भवनों के लिए क्या कुछ नया किया जा सकता है इसको लेकर भी मंथन किया जाएगा। पेंडिंग योजनाओं की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी कला-संस्कृति, परम्पराओं और अमूल्य विरासत को सहेजने में अपने सामर्थ्य के अनुरूप योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। इससे हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते हैं और प्रेरित होते है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात प्रतिक्रिया देते हुए यह बातें कही। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान किया। उन्होंने रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई में सहभागिता की शपथ भी दिलाई गई। रायपुर-उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में गर्मियों में अप्रत्याशित भू जल स्तर में हो रहे गिरावट से लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। धमतरी जिले के गंगरेल में 5-6 अक्टूबर को जीवनदायनी महानदी के तट पर जल-जगार महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के 108 अमृत सरोवर और परकोलेशन टैंक के पानी से अभिषेक किया जायेगा। इसके साथ ही लोगों को जल संरक्षण में अपना पूरा पूरा योगदान देने प्रोत्साहित किया जाएगा। धमतरी जिला में भू-जल स्तर बढा़ने, जल एवं पर्यावरण संरक्षण करने की दिशा…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। जिले में पोषण माह के अंतर्गत “सक्षम सप्ताह“ का आयोजन 24 से 30 सितंबर तक किया जा रहा है। शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल के सभागार में शहरी परियोजना के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें विविध व्यंजन, प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर आंगनबाड़ी केन्द्र सक्षम हो। इन आंगनबाड़ी केन्द्रों को अधिक से अधिक जनसमुदाय के साथ जोड़ा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली । पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस संगठन महासचिव के. सी वेणुगोपाल से मुलाकात की. उन्होंने x पर जानकारी देते हुए लिखा, इस दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था एवं देश के राजनीतिक हालातों पर संवाद एवं विचार विमर्श किया.

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने परकुलेशन टैंक साईट, स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू) और जिला प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने महिलाओं से प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट यूनिट के बारे में की चर्चा। साथ ही स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्राम बरगा में पौधारोपण किया।

Read More