Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव के दुर्ग आगमन पर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड स्थल पर जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे।
publicuwatch24.-रायपुर । वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप को उनके निवास कार्यालय में बस्तर के सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप के साथ प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात कर बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। मंत्री कश्यप ने सभी आवश्यक तैयारियां की जानकारी ली तथा सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी। मंत्री कश्यप ने कहा कि यह पर्व खास तौर पर यहां की आदिवासी संस्कृति देवी दंतेश्वरी की पूजा और बस्तर राजवंश की परंपराओं से जुड़ा हुआ है। यह त्यौहार बस्तर की सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है इसे…
publicuwatch24.-रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार ने सम्मानित किया है। बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024 में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया। चित्रकोट को सामुदायिक पर्यटन मॉडल के लिए और ढूढमारस को एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के…
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग स्थित चंड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक गजेंद्र यादव, आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जीतेन्द्र शुक्ला भी मौजूद थे।
publicuwatch24.-रायपुर । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बता दें कि जेपी नड्डा संगठन के सभी बड़े नेताओं के साथ एक बैठक लेंगे। प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक रिव्यू मीटिंग भी करेंगे। नड्डा भाजपा के सदस्यता अभियान में अपना टारगेट पूरा कर चुके सांसद-विधायक और अलग-अलग इलाकों के जन प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे। बीजेपी सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान…
publicuwatch24.-रायपुर। आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय पर माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के लगभग 55 नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो अपनी व्यथा और समस्याओं को लेकर दिल्ली गए थे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक पीड़ित से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उपमुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ाओं को ध्यान से सुना। इस मौके पर उन्होंने पीड़ितों को दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं जैसे रेडियो, घड़ी, थाली, लोटा, गिलास, टॉर्च, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, बैग और बच्चों के लिए चॉकलेट का वितरण कर उनकी सहायता की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “बस्तर के गांव-गांव में विकास…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार प्रयासरत है। इसी तारतम्य में बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित प्राक्कलन समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ में नए कृषि विज्ञान केंद्र खोलने और वन क्षेत्रों वाले जिलों में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का मुद्दा उठाया। बैठक का आयोजन “कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि, प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहन” विषय कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी कार्य योजना तैयार की गई। इस बैठक का उद्देश्य स्थायी…
publicuwatch24.-रायपुर । नक्सलियों से पीड़ितों के लिए प्रदेश सरकार ने अहम फैसला लिया है। सरकार ने सभी नक्सल पीड़ितों को पेंशन देने की तैयारी कर रही है। यह राशि सरकार उन लोगों को दी जाएगी, जिनके परिवार ने नक्सली हिंसा से शरीर का कोई अंग गंवाया हो। उन लोगों को सरकार के तरफ से पेंशन मिलेगा। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस बात की संकेत देते हुए कहा कि सिर्फ पेंशन ही नहीं अन्य मुद्दों पर भी काम जारी है। इस पर केंद्र और राज्य सरकार विचार कर रही है। इसकों लेकर विष्णु देव सरकार जल्द ही…
publicuwatch24.-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गृहग्राम बगिया में अपने बचपन के शिक्षक राजेश्वर पाठक का पैर छूकर अभिवादन किया. इसके साथ ही सीएम साय ने अपने 94 वर्षीय शिक्षक को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया. वहीं सीएम साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने जिले में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए सब स्टेशन का भूमिपूजन भी किया.
publicuwatch24.-रायपुर। खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में खेल न्यूज़ की वार्षिक पत्रिका ट्रू मैगज़ीन का विमोचन किया। उन्होंने खेल पत्रिका के प्रयासों की सराहना की। खेल न्यूज़ के संचालक विवेक रॉय ने बताया कि खेल न्यूज़ प्रदेश का एकमात्र स्पोर्ट्स न्यूज़ पत्रिका है। जिसमे प्रदेश के खेल खिलाड़ियों की खबर पूरे वर्ष भर प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया जाता है। इस मौके पर पर बिलासपुर डीएफए के सचिव डॉ अजय यादव व शिक्षाविद डॉ तार्निश गौतम उपस्थित रहे।