Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक महिला की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को खारिज करते हुए उसकी बच्ची की इच्छा को प्राथमिकता दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बच्ची अपनी दादी के साथ रहना चाहती है और उसके हितों को देखते हुए यह सही होगा। रायपुर निवासी महिला की शादी 2006 में एक पुलिस फिजिकल इंस्ट्रक्टर से हुई थी। 2010 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ, लेकिन जनवरी 2015 में माता-पिता के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद कोर्ट ने बेटी की कस्टडी मां को सौंपी थी, लेकिन 2018 में बेटी के एथलीट बनने की चाह…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी 2023 मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। मंत्री ओपी चौधरी ने सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई एवं अगले पड़ाव के लिए अग्रिम शुभकामनायें दी। आगे उन्होने X पार लिखा, जो युवा भाई-बहन इस बार चूक गए, वे निराश ना हों। मेहनत व धैर्य से आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 703 परीक्षार्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 3597 अभ्यर्थी मुख्य…
publicuwatch24.-कांकेर । कांकेर में आबादी वाले इलाक़े में भालू आये दिन नज़र आते रहते हैं। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी चारामा में थी, तो उनके काफिले के सामने अचानक भालू आ गया, विधायक जी ने काफिला रोककर भालू को बिस्किट खिलाया और प्रेम से विदा किया। बता दें कि कांकेर शहर चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। आस-पास के पहाड़ों में मौजूद वन्य प्राणी भोजन पानी की तलाश में शहर की ओर रुख कर रहे। कई पहाड़ियों को भालुओं का विचरण क्षेत्र घोषित किया गया है।
publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई में छावनी थाना अंतर्गत कैंप वन में बीती देर रात दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुई। इसमें आरोपी पक्ष ने दो युवकों पर कटर से हमला कर दिया। इसमें एक युवक का पेट कट गया और उसकी आंतें बाहर आ गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि रात 12 बजे उन्हें सूचना मिली की शास्त्री नगर साक्षरता चौक कैंप 1 में कुछ लोगों के बीच काफी झगड़ा हुआ है और कटर भी चला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया को…
publicuwatch24.-रायपुर । रविवार को ‘मन की बात’ के 114वें संस्करण में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राठौर चौक पर आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘मन की बात, सदस्यता के साथ’ में शामिल होकर मोदी जी को सुना। बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से देश की जनता को विभिन्न विषयों पर जागरूक करते आ रहे हैं। हमारा भी कर्तव्य है कि हम भाजपा का सदस्य बनकर मोदी जी की ताकत को और बढ़ाए। उन्होंने जनता से उनके…
publicuwatch24.-रायपुर । 15 लाख की चोरी मामले में महिला और पुरुष गिरफ्तार हुए है। राजेन्द्र विश्वकर्मा ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शारदा विहार टेमरी में रहता है। प्रार्थी 24.09.24 की शाम 05.30 बजे अपने निवास में ताला लगाकर मध्यप्रदेश चला गया था। 25.09.24 को प्रार्थी को उसके पडोसी ने फोन पर सूचना दिया कि आपके मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है आपके मकान में चोरी हुई है, सूचना पर प्रार्थी दिनांक 26.09.2024 को अपने घर पहुंचकर देखा तो पाया कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था कमरे अंदर प्रवेश कर देखा तो…
publicuwatch24.-रायपुर । कल सिविल लाइन्स के सर्किट हाउस में “छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा” का सम्मलेन व् सम्मान समारोह संपन्न हुआ जिस में राज्य भर के वित्त अधिकारीयों द्वारा नयी कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सचिव,वित्त विभाग शारदा वर्मा थीं तथा अध्यक्षता संचालक कोष,लेखा व् पेंशन रितेश कुमार अग्रवाल ने की। निर्वाचन में डॉ.अल्पना घोष निर्विरोध अघ्यक्ष निर्वाचित हुईं। निर्वाचन अधिकारीयों के निर्देशन में संपन्न अन्य पदों के लिए चुनाव में उपाध्यक्ष किरण खरे, सचिव सचिन शर्मा , कोषाध्यक्ष अनिल पाठक व् संयुक्त सचिव भुवनेश्वर नायक निर्वाचित हुए। कार्यक्रम का संचालन सचिन शर्मा द्वारा किया गया!…
publicuwatch24.-बिलासपुर । स्वर्णिम दर्पण पत्रिका एवं आर्या पब्लिकेशन के संस्थापक सौरभ पांडेय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हजरतगंज लखनऊ के निराला सभागार में साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में बिलासपुर छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित लेखिका कवियित्री मंजूलता मेरसा “कृष्णा मानसी” को भारत भाग्य स्मारिका सम्मान प्रदान किया गया। साहित्य के क्षेत्र में कृष्णा मानसी को अनवरत साहित्य साधना हेतु स्वर्णिम शील्ड, गोल्डन पेन, व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कृष्णा मानसी राष्ट्रीय भाषा हिंदी व अंचल की भाषा छत्तीसगढ़ी में लिखती हैं। गायन, लेखन व…
publicuwatch24.-महासमुंद । एक वर्ष पूर्व सुअर मुक्त हुए शहर में अचानक सुअरों की आमद की लगातार मिल रही शिकायतों को नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने गम्भीरता से लिया है। महिलांग ने शुक्रवार को पालिका अफसरों के साथ शहर के सुअर पालकों की बैठक लेकर उन्हे दो टूक शब्दों में कहा कि वे अपने मवेशियों को शहर के भीतर से हटाकर अन्यत्र स्थान पर रखें नहीं तो पालिका द्वारा पूर्व की भांति धरपकड़ की कार्रवाई की जाएगी और पालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि नपाध्यक्ष महिलांग ने पिछले वर्ष शहरवासियों द्वारा सुअरों के आंतक की…
publicuwatch24.-रायपुर । योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आहार विज्ञान को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए सर्व समाज महासभा का आयोजन वृंदावन हाल में किया गया। प्राचीन भारतीय संस्कृति और जीवन शैली के अनुरूप सर्व महासभा विशेषज्ञों,समाजिक कार्यकर्ताओं सहित अनेक संगठनों ने योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आहार विज्ञान को बच्चों के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए प्रस्ताव सभी की सहमति से पास किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. उदयभान सिंह चौहान ने अपने उदबोधन में कहा कि “देश और प्रदेश में भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों को जन जीवन तक पहुँचाने के लिये सभी की सहमति आवश्यक है।…