Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में चल रहे तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण युवाओं का सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए। आज इस मंच पर खड़े होकर मुझे गर्व हो रहा है छत्तीसगढ़ के युवासाथियों के प्रतिभा का मैं साक्षी बन रहा हूं। साथ ही राज्यपाल ने युवाओं के प्रणेता स्रोत स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र को रेखांकित किया। छत्तीसगढ़ राज्य को बने 25 साल हो गये, यह राज्य अभी बहुत आगे बढ़ेगा,छत्तीसगढ़…
publicuwatch24.–रायपुर। शराब घोटाले मामले में घिरे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें लगतार बढ़ती जा रही है। एकबार फिर कवासी लखमा को ED का बुलावा आया है। आज पूर्व मंत्री ED दफ्तर पहुंचेंगे जहा ED के अधिकारी शराब घोटाले पर उनसे पूछताछ करेंगे। इससे पहले भी पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों से पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी…
publicuwatch24.-रायपुर। पीएचक्यू में 21 पुलिस को पदोन्नति के बाद कंधे पर तमगे (स्टार) लगाकर सम्मानित किया गया इन्हें डी जी पी अशोक जुनेजा ने सभी अधिकारियों को स्टार लगाकर बधाई दी। डी आई जी से आईजी राम गोपाल गर्ग दीपक झा बालाजी राव अभिषेक शांडिल्य जितेंद्र सिंह मीणा,एसएसपी से डीआईजी गोवर्धन राम ठाकुर टी आर कोशिमा लाल उमेद सिंह संतोष सिंह अजातशत्रु बहादुर सिंह कल्याण ऐलेसेला प्रशांत ठाकुर, एस पी से एसएसपी राजेश अग्रवाल विजय अग्रवाल शशिमोहन सिंह रामकृष्ण साहू राजेश कुकरेजा आशुतोष सिंह श्वेता राजमणि विवेक शुक्ला शामिल हैं।
publicuwatch24.-बिलासपुर। तेज रफ्तार कार के पलटने से दो युवतियों की मौत हो गई। दोनों मनाली टूर से लौटकर बिलासपुर के रास्ते कोरबा जा रहे थे। इस घटना का अब वीडियो सामने आया है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान मोनिका चटर्जी (26) और दीक्षा राठौर (23) के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी में रहते थे। दीक्षा राठौर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी राठौर की बेटी थी। उसकी मां प्रधान पाठक है। बताया जा रहा है कि, दोनों युवतियां अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थी।…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पंजा कुश्ती में पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता श्रीमंत झा ने सौजन्य भेंट की। झा ने गत नवम्बर माह में मुबंई में आयोजित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। झा का यह 49 वां अंतर्राष्ट्रीय मेडल है। वे आगामी माह नार्वे में होने वाले पैरा विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हो चुके हैं। राज्यपाल श्री डेका ने श्री झा की उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री झा को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया।
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और यहां का गौरवशाली इतिहास हर किसी को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और मोदी की गारंटी के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे छत्तीसगढ़ को जानने के लिए देश में हर कोई बेताब रहता है। इसकी बड़ी झलक प्रयागराज महाकुम्भ के दौरान छत्तीसगढ़ पैवेलियन में देखने को मिल रही है। प्रयागराज के सेक्टर 6 महाकुम्भ में लक्ष्मीद्वार के पास भारत सरकार के कलाग्राम के सामने छत्तीसगढ़ पैवेलियन स्थित है। इसके प्रवेश द्वार को छत्तीसगढ़ की पहचान गौर मुकुट का रूप दिया गया है जो दूर से ही…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा कलाकार अनुराग शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर क्षेत्रीय कला और संस्कृति को नए आयाम दिए हैं। मूल रूप से बिलासपुर जिले के निवासी ने आज युवा महोत्सव में अपनी गायन से युवाओं में रंग जमाया। युवा उनके गीतों पर झूम उठे। श्री शर्मा अपनी अद्भुत गायन शैली और अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं। गौरतलब है कि अनुराग ने अपने करियर की शुरुआत क्षेत्रीय मंचों पर गायन से की थी। धीरे-धीरे, उनकी मधुर आवाज़ और छत्तीसगढ़ी गीतों के प्रति…
177 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन बलरामपुर कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा publicuwatch24.-रायपुर। प्रभु राम छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हुए हैं, जन-जन में बसे हुए हैं। भगवान श्रीराम हमारे भांचा राम हैं। पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ ही एक ऐसा राज्य है, जहां भांजे को भगवान स्वरूप में पूजते हैं, उनका चरण पखारते हैं। उन्हें दंडवत होकर प्रणाम करते हैं। हमारी सरकार की श्रीराम लला दर्शन योजना से राज्य के 20 हजार से अधिक लोग अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के…
publicuwatch24.-बलरामपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी में आयोजित संक्रांति परब में 177.24 करोड़ की राशि के कुल 198 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को समर्पित किया। सरगुजा संभाग के सभी जिलों के सर्वांगीण विकास पर हमारी सरकार का विशेष ध्यान है। आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र के लोगों का जीवन प्रगति और खुशहाली से परिपूर्ण हो, इसके लिए हमारी सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, विधायक उद्देश्वरी पैंकरा , शकुंतला सिंह पोर्ते , प्रबोध मिंज , राजेश अग्रवाल , वरिष्ठ नेता रामसेवक पैंकरा, पूर्व सांसद कमलभान सिंह…
publicuwatch24.-बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय “तातापानी महोत्सव” में शामिल होने बलरामपुर जिले के तातापानी पहुंचे। वर्ष के प्रथम उत्सव के रूप में जाना जाता है तातापानी महोत्सव। स्थानीय जन प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 167.25 करोड़ रूपए के विकास कार्याे की सौगात देंगे, जिसमें 124.10 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 134 निर्माण कार्याें का भूमिपूजन और 43.14 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 58 कार्याें का लोकार्पण शामिल हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव के…