Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में राज्य के स्थानीय लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन पूरी तरह से तैयार है। राज्य के लोगों को प्रयागराज में भी अपनेपन का अहसास मिले इसलिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यहां स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए लोगों के निःशुल्क ठहरने और भोजन करने भी व्यवस्था की है। छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में स्थित है। यह ठीक बघाड़ा थाना…
publicuwatch24.-रायपुर। अपराधों की रोकथाम और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने आज लगभग 50 चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और अन्य आपराधिक तत्वों को क्राइम ब्रांच कार्यालय में तलब कर उनके साथ विशेष बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराधियों को सख्त चेतावनी देना और भविष्य में अपराध न करने के लिए प्रेरित करना था। पुलिस टीम का नेतृत्व इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संजय…
publicuwatch24.-रायपुर। भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में एक औभारत की अंतरिक्ष विज्ञान में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: इसरो ने सफलतापूर्वक किया उपग्रहों का अंतरिक्ष में डॉकिंग प्रदर्शनर मील का पत्थर पार कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने उपग्रहों की अंतरिक्ष में सफल डॉकिंग का प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग की सफलता के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई। यह आने वाले वर्षों में भारत…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में राज्य के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड में चल रहे लखमा पर ईडी ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि उन्हें हर महीने 2 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में मिलते थे। ईडी की कार्रवाई और आरोप बुधवार को रायपुर स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान कवासी लखमा को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद रिमांड पर लिए जाने के दौरान ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने कोर्ट में यह दावा किया कि पिछले…
publicuwatch24.-बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह बयान बुधवार रात बिलासपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी ईडी की जांच के बाद हुई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नियम सबके लिए समान हैं और इस मामले में किसी को भी छूट…
publicuwatch24.-रायपुर: पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर ईडी के उस खुलासे पर जिसमें कहा गया कि शराब घोटाले के पैसे से सुकमा के कांग्रेस कार्यालय का निर्माण हुआ है, इस सीएम विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सुकमा के कांग्रेस कार्यालय ही क्यों, क्या कांग्रेस के कल उद्घाटित हुए दिल्ली के नए ‘इंदिरा भवन’ के निर्माण में नहीं लगा होगा एटीएम का पैसा? पंकज कुमार झा ने लिखा कि प्रकृति हमेशा संयोगों के माध्यम से भी कुछ संदेश या संकेत देने का प्रयत्न करती है।…
publicuwatch24.-बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में इन दिनों नक्सली बौखलाए हुए हैं। वे लगातार जवानों के नुकसान पहुंचाने के फिराक में लगे हुए हैं। इसी बीच पुतकेल के जंगल में IED ब्लास्ट होने की सूचना मिली है, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, जवानों की टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान दो जवान IED की चपेट में आ गए। फिलहाल दोनों जवानों को कैंप लाया गया है। वहीं, दोनों जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। नए साल के जनवरी माह में IED ब्लास्ट की ये तीसरी घटना है जो…
publicuwatch24.-रायपुर। शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री की संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफतारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कवासी लखमा को 21 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कवासी लखमा के समर्थन में जहा एक ओर कांग्रेस के बड़े नेता उत्तर आये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस पूरी कार्रवाई को…
publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अंबिकापुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह का आयोजन 16 जनवरी गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे से अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज के हॉकी स्टेडियम में होगा। इस अवसर पर 366 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। समारोह की अध्यक्षता सांसद सरगुजा श्री चिंतामणी महाराज करेंगे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के विधायक श्री राजेश अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक श्री…
publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा ने गुरुवार को सुकमा बंद का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसकी सूचना एसडीएम को दे दी है। ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और…