Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में इस वर्ष छत्तीसगढ़ ने इतिहास रच दिया है। यह कार्यक्रम 29 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। छत्तीसगढ़ ने देशभर में सबसे अधिक प्रश्न पूछने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बार “परीक्षा पे चर्चा” के लिए छत्तीसगढ़ को 10,25,389 प्रश्नों का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन छात्रों और शिक्षकों ने 20,28,864 प्रश्न पूछकर यह लक्ष्य लगभग 200% तक पार कर लिया। यह आंकड़ा देशभर में सबसे अधिक है। प्रमुख आंकड़े: लक्ष्य: 10,25,389…
publicuwatch24.-बिलासपुर। एसकेबी मल्टीस्पेशलिटी व ट्रामा सेंटर अस्पताल में मानकों के विपरीत ऑपरेशन थिएटर (ओटी) संचालित किए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से ओटी संचालन पर रोक लगा दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रमोद तिवारी ने निरीक्षण के दौरान गंभीर खामियां पाईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। क्या है मामला? कुछ दिन पूर्व एसकेबी अस्पताल में एक महिला का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के दौरान गलत प्रक्रिया अपनाए जाने के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख चेहरे और दुर्ग सांसद विजय बघेल की अचानक दिल्ली यात्रा ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया के बीच विजय बघेल गुरुवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़ते हुए दिल्ली रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक, उनकी यात्रा का उद्देश्य केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करना है। कहा जा रहा है कि पार्टी उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोई अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है। विजय बघेल की इस यात्रा को लेकर भाजपा के भीतर चर्चाओं का दौर जारी है। दिल्ली चुनाव में भूमिका की संभावना सूत्र बताते…
publicuwatch24.-रायपुर। साय मंत्रिमंडल से बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने मुलाकात की, X में जानकारी साझा करते तावड़ेने कहा, सीएम विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के साथियों के साथ रायपुर में भेंट हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के विकास के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा हुई। भाजपा द्वारा चुनाव में जो भी आश्वासन छत्तीसगढ़ की जनता को दिए गए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है और मुख्यमंत्री के साथ समस्त राज्य मंत्रिमंडल इसी काम में जुटा हुआ है, यह विश्वास प्राप्त हुआ।
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में मनाये जा रहे 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट लगाकर बाईक चलाते हुए प्रदेशवासियों को हेलमेट लगाने और यातायात के नियमों के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर के रोहणीपुरम गोल चौक पहॅुंचकर बाईक रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ साथ चार पहिया वाहन चालकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान श्री साय ने हरी झण्डी दिखाकर भव्य बाईक रैली को रवाना भी किया। रैली के दौरान स्वंयसेवी संस्थाओं ने नुक्कड़…
publicuwatch24.-रायपुर। कथित शराब घोटाले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को रिमांड पर भेजने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “शराब घोटाले की जांच की जा रही है उसमें जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” IED ब्लास्ट में 2 जवानों के घायल होने पर उन्होंने आगे कहा, ” ये नक्सलियों का कायराना हरकत है, मजबूती के साथ सरकार और हमारे सुरक्षा बल लड़ रहे हैं इनका (नक्सलियों) खत्मा निश्चित है..”
publicuwatch24.-बीजापुर। बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के दौरान सीआरपीएफ 229 और कोबरा की संयुक्त टीम के दो जवान प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर घायल हो गए। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे वीर जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हों।
publicuwatch24.-रायपुर। कलेक्टर एवं रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सामान्य सभा बैठक में 20 सदस्यीय प्रबंध समिति का गठन किया गया। बैठक में प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा सोसाइटी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान किया गया। प्रबंध समिति के चयन के लिए कुल 51 मत पड़े, जिनमें से एक मत कारणवश निरस्त किया गया। इस चुनाव में 29 सदस्य प्रबंध समिति के लिए दावेदार थे, जिनमे 20 लोगों की एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाए जाने थे, जिसमें वोटिंग के जरिए 20 को चुना गया। इस चुनाव में…
publicuwatch24.-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कवर्धा प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और शिव पुराण में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही आयोजन में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना भी शामिल हुए। यह महायज्ञ 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इससे…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने डॉ. रवि रत्न सक्सेना को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति डेका ने विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 की धारा 14(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. रवि रत्न सक्सेना प्रोफेसर और एसोसिएट निदेशक (अनुसंधान), अनुसंधान सेवा निदेशालय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया है।