Author: admin

publicuwatch24.–रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर मचेवा स्थित हेलीपैड पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, श्रीमती संयुक्ता सिंह, येतराम साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आज शहीद स्मारक ऑडिटोरियम, रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग के सचिव एस भारतीदासन ने सीएसआरबॉक्स फाउंडेशन, सीआईआई यंग इंडियंस और अपनाटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। अनुबंध निष्पादन समारोह के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने…

Read More

publicuwatch24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधायकों का दैनिक भत्ता अब बढ़ा दिया गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इसे लागू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राजभवन द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह संशोधन विधेयक दिसंबर 2024 में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान पारित किया गया था। विधायकों के दैनिक भत्ते को वर्तमान में 2,000 रुपये प्रतिदिन किए जाने का निर्णय लिया गया था। इससे पहले विधायकों को मिलने वाला दैनिक भत्ता 1,000 रुपये था। इसके साथ ही, राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम में किए गए संशोधन को भी मंजूरी दे दी…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। कोरबा जिले में कुरथा गोलीकांड के रहस्य से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल मास्टरमाइंड और सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की तफ्तीश में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि इस अपराध को व्यावसायिक दुश्मनी और व्यक्तिगत द्वेष के चलते अंजाम दिया गया। इस घटना की योजना पिछले एक साल से बनाई जा रही थी। 6 जनवरी 2025 को कोरबा जिले के ग्राम कुरथा निवासी कृष्णा पांडेय अपने घर के बाहर उपसरपंच राम कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत देशभर में संपत्ति कार्ड वितरण का कार्य तेज गति से प्रगति पर है। इस योजना के अंतर्गत आधुनिक ड्रोन तकनीक का उपयोग करके गांवों की जमीन और संपत्ति का सटीक सर्वे किया जा रहा है। स्वामित्व योजना की शुरुआत 11 अक्टूबर 2020 को हुई थी, जब संपत्ति कार्ड का पहला सेट वर्चुअली वितरित किया गया। तब से लेकर अब तक, योजना ने उल्लेखनीय प्रगति की है। अब तक 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 92% है। इसके तहत…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले EVM पर सियासत शुरू हो गई है। इस बार निकाय चुनाव EVM से कराया जाएगा। जिसे लेकर एक ऒर कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि निकाय चुनाव ईवीएम से नहीं होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के इस बयान को लेकर निशाना साधा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति “नाच न जाने आंगन टेढ़ा” जैसी हो गई है। कांग्रेस को कोर्ट, EVM किसी पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस जीतती है तो ईवीएम ठीक और हारी…

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे। इसमें 12 राज्यों के 50,000 से ज्यादा गांव शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं। पीएम मोदी वर्चुअल मोड में इस इवेंट में शामिल हुए। जिन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह कार्ड बांटे गए, उनमें से 230 जिलों के 50 हजार से ज्यादा गांव शामिल हैं। लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज का दिन देश के गांवों के लिए, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। एक्सीडेंट की प्रमुख वजहें है, नाबालिगों को बाइक और कार चलाने की छूट, ओवरस्पीडिंग और नशे में धुत होकर वाहन चलाना, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना, सड़क पर मनमाने तरीके से वहां चलना, बिजी सड़कों पर स्टंटबाजी करना जिसके चलते बड़ी दुर्घटनाये होती है, हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न बांधने की वजह से वाहन दुर्घटना में मौत होना, नाबालिग बच्चे को वाहन चलाने देना मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत धारा 199A और धारा 181 के तहत अपराध माना गया है। धारा 199A (अभिभावक या वाहन मालिक की जिम्मेदारी) यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक अहम घटना सामने आई है। राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर बर्खास्त सहायक शिक्षक बड़ी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शन मुख्य रूप से समायोजन की मांग को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन का कारण और मांगें प्रदर्शनकारी, जिनमें अधिकतर महिला सहायक शिक्षक शामिल हैं, का कहना है कि वे पिछले 15 महीनों से सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अचानक बर्खास्त कर दिया गया। उनका आरोप है कि बर्खास्तगी के बाद से वे आर्थिक और मानसिक तनाव झेल रहे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की हलचल तेज हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनावों से पहले प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने सभी मंडलों को निर्देश दिए हैं कि वे 22 और 23 जनवरी को वार्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर तीन-तीन नामों का पैनल तैयार करें और जिला इकाई को भेजें। यह प्रक्रिया नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत सभी स्तरों पर लागू की जाएगी। मंडल स्तर पर प्रक्रिया बीजेपी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, हर मंडल की समिति में अध्यक्ष, महामंत्री और उस मंडल के वार्डों…

Read More