Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ (भोगाली) बीहू एवं उगादी पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू, उगादी जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें विविधता में एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली में 160.73 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को समर्पित किया। सुशासन की सरकार में अब दंतेवाड़ा जिले में प्रगति और विकास की बयार बह रही है, यहाँ के लोगों के जीवन में खुशहाली का संचार हो रहा है। माँ दंतेश्वरी की कृपा से यह जिला निरंतर प्रगतिपथ पर अग्रसर रहे, यही कामना है। विकास कार्यों के लिए जिलेवासियों को बधाई! कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , बस्तर सांसद महेश कश्यप ,…
publicuwatch24.-रायपुर। रोलबोल समुदाय, रायपुर ने अपने 5वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन होटल ट्राइटन में किया. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. बैस ने समुदाय के सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. उन्होंने समुदाय के सदस्यों को उनके समर्पण के लिए बधाई दी और नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर पिछले अध्यक्ष आकाश कुमार साहू के कार्यकाल की सराहना की गई. नई कार्यकारिणी के रूप में अध्यक्ष राहुल डोडेजा, सचिव नेहा कोठारी, और कोषाध्यक्ष जय…
publicuwatch24.-कवर्धा. रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 मार्ग में सरिया से लदी एक ट्रक में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में बदल गया.चालक और परिचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी ट्रक में लगी आग पर काबू पाया. पूरा मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि यह ट्रक रायपुर से सरिया लेकर मध्यप्रदेश जा रही थी. जब ट्रक चिल्फी घाटी पहुंची तो अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई. ट्रक जलकर खाक हो गया है. ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर की सतर्कता…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर में रविवार को रोटरी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड दिए गए। रायपुर सीए ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष, महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार भाजपा नेता सीए अमित चिमनानी को वित्तीय और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर युसूफ मेनन को स्वास्थ्य के क्षेत्र में, गिरीश पंकज को साहित्य, प्रियंका कौशल को पत्रकारिता और बबीता अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। अमित चिमनानी ने कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा से करने पर रोटरी क्लब को बधाई दी और…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर भालू के हमले में दोनों आंखों की रोशनी गंवा चुके बाल बच्चन को घटना के 32 साल के बाद मुआवजा राशि मिल सकी। रविवार को मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मुआवजा राशि का चेक सौंपा तो बाल बच्चन और उनका परिवार भावुक हो गया। आर्थिक तंगी से जुझ रहे इस परिवार ने सहायता राशि दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। जशपुर जिले के दुलदुला ब्लाक के ग्राम पंचायत कस्तुरा के आश्रित ग्राम केंदपानी के रहवासी पीड़ित ग्रामीण बाल बच्चन सिंह ने बताया…
publicuwatch24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने IED ब्लास्ट में घायल जवानों का कुशल क्षेम जाना। x में बताया कि बीजापुर जिले के जांगला गांव में हुए IED ब्लास्ट में घायल जवान आरक्षक गजेन्द्र शाह मंडावी और आरक्षक रामसू मज्जी का कुशल क्षेम जाना एवं घटना की जानकारी प्राप्त की। घायल जवानों से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। बता दें कि कल नक्सलियों ने बीजापुर जिले के जांगला गांव में IED ब्लास्ट किया था, जिसमें ये दोनों जवान चपेट में आ गए थे। फ़िलहाल हालत स्थिर बनी हुई है।
publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने सिग्नल पर बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। जिससे पति दूर जा गिरा, लेकिन पत्नी के सिर से ट्रक का पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए दुर्ग रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 11.30 खुर्सीपार थाना से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ है। घायल पति नीलेश अग्रवाल ने बताया कि, वो इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करता है। मरोदा सेक्टर के इंदिरा चौक पर उसका घर है। उसकी…
publicuwatch24.com-बेमेतरा। कृषक लालजी सिंह राजपूत, जो बेमेतरा के लिए ग्राम कोपेडबरी के निवासी हैं, ने खरीफ 2023-24 में अपने 1.50 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की। उनकी मेहनत और सरकारी योजनाओं के सही उपयोग ने उनकी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को उल्लेखनीय रूप से सुधारा। धान उत्पादन और विक्रय लालजी ने सेवा सहकारी समिति थान खम्हरिया में समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21.00 क्विंटल के हिसाब से कुल 77.60 क्विंटल धान का विक्रय किया। इसके बदले उन्हें ₹1,69,400 का भुगतान प्राप्त हुआ। कृषक उन्नति योजना से अतिरिक्त लाभ इसके अतिरिक्त, कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति क्विंटल ₹917.00 की…
publicuwatch24.com-कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत कौड़ोसाल्हेभाट गांव से 25 लाख का इनामी नक्सली प्रभाकर की पत्नी राजे कांगे को पुलिस ने आज रविवार काे गिरफ्तार कर लिया है। रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी 8 लाख रुपये की इनामी राजे कांगे डीवीसीएम रैंक की नक्सली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली राजे कांगे एक ग्रामीण के घर में छुपी थी। शरण देने वाले नक्सल समर्थक श्यामनाथ उसेंडी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नक्सलियों का शीर्ष नेता प्रभाकर पिछले महीने ही गिरफ्तार किया गया था, अब पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया…