Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर. राजधानी में शांतीपूर्ण होली का त्यौहार पूरा होने के बाद आज पुलिस परिवार होली का जश्न मना रहे हैं. इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर ठुमके लगाते नजर आए. सभी पुलिस कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने भी नगाड़ा बजाया और रंगों में सराबोर होकर होली का आनंद लिया. बता दें, होली के दिन जब शहर के लोग अपने घरों में होली खेल रहे थे, तब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “पिछले 72 घंटों से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे, जिनकी मुस्तैदी के…
publicuwatch24.-दुर्ग। शहर में बड़ा कार हादसा हुआ। इस हादसे का शिकार भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की दर्दनाक मौत हो गई। कार में तीन युवक भी सवार थे। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक स्वीटी कौशिक की 22 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक 14 मार्च की दोपहर 3 बजे होली के दिन अपन दोस्तों के साथ दुर्ग अंजोरा की तरफ खाना के लिए जा रही थी। सभी लोग स्कोडा कार CG 07 CP 7214 से अंजोरा पहुंचे। उन्होंने वहां खाना खाया खाना खाकर लौटते…
publicuwatch24.-महासंमुद। जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शराब दुकान में अचानक आग लग गई। इस हादसे में लाखों की शराब जलकर राख हो गई। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। जब पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां पेट्रोल से भरे दो डिब्बे, पाइप और सीढ़ी पाई, जिससे यह शक जताया…
publicuwatch24.-रायपुर। चेंबर चुनाव 2025 को लेकर व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल में समझौता हुआ है। व्यापारी एकता पैनल के प्रमुख राजेश वासवानी ने यह जानकारी दी कि तीन दिन पूर्व व्यापारी एकता पेनल एवं जय व्यापार पैनल के बीच चुनाव लड़ने की आम सहमति बनी। वरिष्ठजनों के मध्यस्थता से दोनों पैनल के वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन ,कोषाध्यक्ष नितेश बरडिया का नाम तय किया गया है। यह तीनों प्रत्याशी दोनों पैनल के संयुक्त होंगे नामांकन पत्र यह तीनों प्रत्याशी जय व्यापार पैनल से भरेंगे इस आशय का प्रस्ताव सर्वसम्मति…
publicuwatch24.-मैनपाट। प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट के टाइगर पाइंट स्थित झोपड़ीनुमा दुकानों में शुक्रवार की रात आग लग गई। आग से एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई। आग नजदीक के जंगल तक पहुंच गई थी। इसके पहले की जंगल का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आता उस पर काबू पा लिया गया। इस घटना से दुकानदारों को बड़ा नुकसान हुआ है। मैनपाट के पर्यटन स्थल टाइगर पाइंट में सैलानियों की जुटने वाली भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा उनकी जरूरतों की पूर्ति के लिए झोपड़ीनुमा दुकानें खोली गई थी। इन दुकानों में सैलानियों के लिए…
publicuwatch24.-जशपुर। मुख्यमंत्री साय ने अहम जानकारी दी और बताया कि 21 मार्च से 27 मार्च तक कुनकुरी विकासखंड में देश के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग स्थल मधेश्वर पहाड़ के समीप महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कथा का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से इस दिव्य आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री साय ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि टाटीडांड में सनातन समाज द्वारा आयोजित…
जशपुर 14 मार्च 25/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कांसाबेल विकास खंड के ग्राम टाटीडांड में होली के पावन अवसर पर सनातन समाज के दुर्गा देवी संत समाज द्वारा आयोजित अनुष्ठान में अपनी धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ शामिल हुए उन्होंने भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की इस अवसर पर गुरु महाराज स्व श्री धनपति पंडा के पुत्र श्री सहदेव पंडा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि हर साल फागुन माह में होली के पावन पर्व पर सनातन समाज द्वारा अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। और मुख्यमंत्री वर्षों से होली…
बिलासपुर । होली के दिन अज्ञात हमलावरों ने पूर्व कांग्रेसी विधायक विधायक बंबर ठाकुर के आवास के घर में 12 राउंड गोलीबारी की जिसमें पूर्व विधायक और उनका सुरक्षाकर्मी घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोलीबारी के बाद चहलकदमी करते हुए भाग निकले। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपनी पत्नी को आवंटित सरकारी आवास के प्रांगण में लोगों के साथ होली खेल रहे थे। इसी समय चार लोग आये और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक बंबर ठाकुर के पैर में गोली लगी है। बिलासपुर के पुलिस कप्तान संदीप धवल ने बताया…
होली के पर्व से पहले होलिका दहन किया जाता है। इसे छोटी होली (Choti Holi) या होलिका दीपक के नाम से भी जाना जाता है। होलिका दहन होली से एक दिन पूर्व सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में किया जाता है। होलिका दहन के लिए भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन (Holika Dahan) के लिये उत्तम मानी जाती है। इसीलिए होलिका दहन का मुहूर्त किसी त्यौहार के मुहूर्त से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाये तो यह दुर्भाग्य और पीड़ा देती है। होलिका दहन भद्रा काल (Bhadra Kaal) में नहीं…
रायपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, यह लोगों के जीवन में उल्लास के रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों के इस पर्व को लोग आपस में मिल-जुल…