Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.com-रायपुर। राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने सभी नगर वासियों को होलिका द हन और होली पर्व पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को सुन्दर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर के चरणों में विनम्र प्रार्थना की है. महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों से होली पर्व पर पालतू जानवरों, सड़कों के मवेशियों और जानवरों पर रंग – ग़ुलाल आदि ना डालने की विनम्र अपील की है। महापौर ने कहा कि होली…
बिहान से जुड़ी महिलाओं ने दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार किया publicuwatch24.com-बेमेतरा। इस बार होली को लेकर बिहान समूह से जुड़े महिलाओं के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। स्व सहायता समूह की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए तैयार किए जा इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का…
कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत में सजा रंग-बिरंगे हर्बल गुलाल का स्टॉल जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने खरीदी गुलाल publicuwatch24.com-जांजगीर चांपा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार कर उसे कलेक्टोरेट व जिला पंचायत सहित ग्राम पंचायतो व जनपद पंचायतो में स्टॉल में लगाया जा रहा है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में लगाये गये स्टॉल में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से हर्बल गुलाल खरीदी कर नागरिकों से अपील की है कि स्व-सहायता समूहों के द्वारा तैयार हर्बल गुलाल खरीदकर महिला समूहों…
होली त्यौहार हर धर्म जाति को प्रेम भाई-चारे का संदेश देता है- डॉ. महंत publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने होलिका दहन एवं फागुन त्यौहार (होली) रंग उत्सव की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा, होली रंगो तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है, इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाईयां देते हैं। होली भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है,…
बस्तर में शांति स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बस्तर पंडुम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर के असल जीवन को करीब से जानने-समझने का मिलेगा अवसर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद बस्तर का विकास और वहां के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल रहा है। बस्तर को माओवाद से मुक्त करने की दिशा में हमने तेजी से अपने कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक और हाल ही में आयोजित अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन में भी बस्तर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया…
विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों ने खेली होली मंत्री-विधायकों के फाग गीतों पर झूमे सदस्य, डॉ. सुरेंद्र दुबे की कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा publicuwatch24.com-रायपुर। विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम विधायकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का पूरा माहौल होली के उल्लास में सराबोर रहा। मंत्रियों और विधायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर विधानसभा सदस्य झूमते नजर आए। मंत्री-विधायकों के फाग गीतों से…
publicuwatch24.com-बीजापुर। नक्सली संगठन के पश्चिम बस्तर डिवीजन में डीवीसीएम रहे दिनेश मोडियम ने अपनी पत्नी व बच्चे के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद अब नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता के हवाले से जारी प्रेस नोट में आत्मसमर्पित नक्सली दंपती पर पैसे लेकर भागने का आरोप लगाया गया है। वहीे दूसरी ओर गंगालूर में रैली निकालकर ग्रामीणों ने आत्मसमर्पित नक्सली कमांडर दिनेश के आत्मसमर्पण का विरोध करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दिनेश मोडियम ने 200 से अधिक हत्याओं को अंजाम देने का आराेप लगाते हुए खूंखार नक्सली कमांडर को आत्मसमर्पण कराकर…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी। X में सीएम साय ने कहा, सनातन संस्कृति में अर्धांगिनी केवल जीवन संगिनी ही नहीं, बल्कि संबल, समर्पण और सहअस्तित्व की प्रतिमूर्ति भी होती है, जो जीवन के हर उतार-चढ़ाव में, सुख-दुख में अटूट विश्वास के साथ अडिग रहती है। मेरी जीवन संगिनी श्रीमती कौशल्या साय जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। माता रानी आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन 12 मार्च से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप इस आयोजन के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव न केवल बस्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनकी कला को नई पहचान और प्रोत्साहन भी देगा। 7 प्रमुख विधाओं पर केंद्रित होगा आयोजन ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ में…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की पुनर्गठन पश्चात पहली बैठक विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक उन्नयन, प्रशासनिक सुधार और संस्कृति संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष रामविचार नेताम सहित प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिषद की पहली बैठक में सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजाति समुदाय की जनसंख्या 32%…