Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर पदों की भर्ती के लिए युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। सेना में जाने की चाहत रखने वाले युवा 10 अप्रैल तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर मौजूद है। इसी वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं और 10वीं), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती, धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के…
publicuwatch24.-बिलासपुर। आज से बिलासपुर और हैदराबाद के बीच ट्रायल फ्लाइट की शुरुआत हो रही है. इस रूट पर फ्लाइट का ट्रायल सफल होने के बाद समर शेड्यूल में इसे नियमित किया जा सकता है. फ्लाइट सुबह 9:40 बजे हैदराबाद से रवाना होगी और 11:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. वापसी में 16:30 बजे बिलासपुर से उड़ान भरकर 18:20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी. इस रूट के लिए हैदराबाद से बिलासपुर का किराया 2999 रुपये और बिलासपुर से हैदराबाद का किराया 3956 रुपये तय किया गया है. ट्रायल के सफल होने के बाद समर शेड्यूल में नियमित उड़ान की संभावना है.
publicuwatch24.-धमतरी। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को कुचल दिया। इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के कुरुद के दरबा में ये हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को कुचल दिया। इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई और…
publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ मिलकर होली मनाने से खुशियां और भी बढ़ जाती हैं, जिससे आपसी प्रेम और संबंधों को मजबूती मिलती है। सांसद अग्रवाल ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह परंपराओं और संस्कृतियों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सुंदर माध्यम भी है। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर रंगों की खुशी बांटी और स्नेह व उल्लास के साथ होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे और…
publicuwatch24.-रतनपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को रतनपुर महामाया भागवत मंच में आयोजित नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लव कुश कश्यप एवं सभी पार्षदों को सफल कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, प्रबल जूदेव, मोहित जायसवाल, सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनसेवा को प्राथमिकता देने और विकास कार्यों को गति देने की अपील की।
publicuwatch24.-जशपुर। जशपुर जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें न्यायिक सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं। समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे, विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष ओम प्रकाश साय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिन्हा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका कुजूर, सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, सह सचिव सूरज चौरसिया, कोषाध्यक्ष सुचेन्द्र कुमार सिंह, ग्रंथपाल गोपाल प्रसाद…
publicuwatch24.-रायपुर रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग की शर्मनाक करतूतें थमने का नाम नहीं ले रहीं! होली के दूसरे दिन देवेंद्र नगर स्थित पारस नगर में शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने पूरे इलाके में आतंक मचा दिया। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है, जब आरक्षक भरत सिंह ठाकुर (आर 2763) ने नशे की हालत में खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारी और बेतहाशा हंगामा करने लगा। शराबी पुलिसकर्मी ने गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने के बाद घरों के सामने खड़े होकर जोरदार गाली-गलौच शुरू कर दी। इतना ही नहीं, जब लोगों ने इसका विरोध किया तो वह और…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर विकासखंड के श्याम पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार जशपुर मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज को सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले, आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने वाले होनहार छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि सोनार समाज सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है।…
publicuwatch24.-वाड्रफनगर। वाड्रफनगर में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण किया था और लगातार 15 दिनों तक पीड़िता के साथ बलात्कार करता रहा। परिजनों ने वाड्रफनगर पुलिस चौकी में घटना की शिकायत लिखाई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग को उसके परिजनों को सूपुर्द किया। यह भी पढ़े नवागढ़ पुलिस ने सारागांव क्षेत्र के अफरीद गांव का रहने वाला आकरोपी अजय सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय ने नाबालिग लड़की कोई…
publicuwatch24.-रायपुर। आज सुबह शहर की नई महापौर मीनल चौबे ने शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र सदर बाजार, कोतवाली थाना और एमजी रोड का निरीक्षण किया, जहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एमजी रोड स्थित मंजू ममता होटल प्रबंधन को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।