Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज रायपुर में हुए ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है. इस निवेश से राज्य में परमाणु, थर्मल, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में बिजली उत्पादन के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। इससे न केवल उद्योगों को फायदा मिलेगा, बल्कि आम लोगों को भी सस्ती और निरंतर बिजली मिल सकेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ में ऊर्जा के क्षेत्र में यह निवेश राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक…
publicuwatch24.-रायपुर। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित “महतारी वंदन योजना” पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन समारोह में ‘महतारी वंदन कॉमिक्स’ का विमोचन किया। राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है। निरंजना चंद्राकर जागृति महिला स्व-सहायता समूह, महासमुंद की अध्यक्ष हैं। सन 2000 से उनका समूह गठित हुआ है। उनके समूह में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों की गृहणी महिलाएं हैं।…
publicuwatch24.-कोरबा। प्रदेश में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी लड़ाई चल रही है, वहीं कोरबा में भाजपाइयों के बीच ही घमासान मचा हुआ है. यहां भाजपा का ही पार्षद मंत्री और स्थानीय विधायक लखन लाल देवांगन के खिलाफ पार्टी के पार्षदों को एकजुट करने में जुटा हुआ है, जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा पार्षद मंत्री के खिलाफ साजिश रच रहे पार्षद के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे. मंत्री लखन लाल देवांगन के खिलाफ मुहिम चला रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और उनके खास सहयोगी बद्री अग्रवाल के बीच बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हो…
publicuwatch24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा की माता कृष्णा देवी अस्वस्थ है, जिन्हे रायपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने x हैंडल में बताया, छग शासन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की माता कृष्णा देवी अस्वस्थ है, रायपुर रामकृष्ण केयर अस्पताल में उनका कुशलक्षेम जाना। ईश्वर से कामना माता जी जल्द स्वस्थ हो, चिरायु हो..परिजनों को मातृ छाया का स्नेह बना रहे। इस दौरान उनके ज्येष्ठ सुपुत्र अजय शर्मा और अन्य परिजन उपस्थित थे।
publicuwatch24.-दुर्ग। धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। यहां करहीडीह बस्ती में रहने वाले एक ठाकुर परिवार के यहां प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी बजरंग दल के लोगों को हुई, उन्होंने घर को घेर लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा ने बताया कि करहीडीह बस्ती में उषा ठाकुर, किशोर ठाकुर के घर में रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ था। वहां करीब 40-50 लोग मौजूद थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 के फाइनल मुकाबले में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। वेस्टइंडीज मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 148 रन बनाए, जिसके जवाब में इंडिया मास्टर्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के नायक रहे अंबाती रायडू, जिन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वेस्टइंडीज मास्टर्स की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने 35 गेंदों में 45 रन…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने बादाम के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि पौधारोपण न केवल धरती को हरा-भरा बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है, बल्कि यह अगली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का माध्यम भी है। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा, “पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हर व्यक्ति का योगदान आवश्यक है। हमें अपनी माँ और धरती माँ के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के…
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम साय दोपहर 2.15 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 4.40 बजे वे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान सीएम साय केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। CM विष्णु देव साय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की संभावना है। इसके साथ ही निगम-मंडल में भी नियुक्ति को लेकर भी मंथन हो सकता है। वहीं नड्डा के आगामी दिनों में छग दौरे पर…
publicuwatch24.-रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की नामों की घोषणा हो गई है। MIC में नए और पुराने पार्षदों का समीकरण देखने को मिला। सीनियर पार्षदों में उप नेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे के नाम लिस्ट में हैं। वहीं नए पार्षदों में खेम कुमार सेन, संतोष साहू, जैसे पहली बार पार्षद बने कैंडिडेट के नाम शामिल है। रायपुर निगम में 70 वार्ड पार्षद हैं। वार्ड के अनुपात में 20 प्रतिशत पद MIC के लिए निश्चित किए गए हैं। इसके अनुसार 14 अलग-अलग विभाग तय किए जाएंगे और हर विभाग के अध्यक्ष…
publicuwatch24.-रायगढ़। कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक की लात-घूसों से पिटाई कर दी। साथ ही चाकू से उसके सिर पर भी वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक अमली भौना क्षेत्र में रहने वाला आकाश यादव (28) रविवार को अपने 3 दोस्तों के साथ पचधारी डैम गया हुआ था। जहां आकाश डैम से दूर अपनी बाइक में बैठा था और उसके दोस्त डैम में नहा रहे थे। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और उसमें से एक युवक मेरे भाई को मारा है कहकर मारपीट शुरू कर…