
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने बादाम के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि पौधारोपण न केवल धरती को हरा-भरा बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है, बल्कि यह अगली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का माध्यम भी है।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा, “पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हर व्यक्ति का योगदान आवश्यक है। हमें अपनी माँ और धरती माँ के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।” उन्होंने इस अभियान को सामूहिक प्रयास बनाने की अपील की, ताकि पर्यावरणीय असंतुलन को रोका जा सके और धरती को पुनः हरियाली से भरपूर किया जा सके।