Author: admin

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस अपने सरकार के 3 महिनों के जनहित के कार्यो पर वोट मांग रहे है तो इससे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष क्यों तिलमिला रहे है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में इतना साहस नहीं है कि वह अपनी केन्द्र सरकार के 60 महिनों की कोई उपलब्धि जनता को बता सके। भाजपा की मोदी सरकार ने पांच साल में कुछ ऐसा किया ही नहीं जो जनता को बता कर वोट अपील कर सकें। मोदी सरकार के खाते में वायदा खिलाफी और असफलता की लंबी फेहरिस्त है। इसीलिये पूरी…

Read More

बिलासपुर । कांग्रेस सरकार अगर केंद्र में आई तो देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को न्याय योजना के जरिए हर साल 72 हजार रुपए दिए जाएंगे. यह पैसा सीधे बैंक खाते में आएगा. पांच साल तक खाते 3 लाख 60 हजार रुपए आएंगे. यह पैसा परिवार के पुरुष नहीं बल्कि महिला सदस्य के नाम पर आएगा. यह बात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिलासपुर के सकरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही ।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी की शनिवार को छत्तीसगढ़ में दो सभा है. बिलासपुर के सकरी में आयोजित पहली सभा में लोगों को संबोधित…

Read More

रायपुर । कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. शनिवार सुबह हुई घटना के बाद बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. घटना में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त मासूम बालिका को घर में अकेली पाकर गांव के ही युवक ने उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर घर की बाड़ी में फेंक दिया था. बच्ची की मां को घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई और वह बच्ची को…

Read More

रायपुर । कुछ लोग ऐसे हैं जो बिना सत्ता के साथ रहकर काम नहीं कर सकते हैं. उन्हें अपने कारोबार के लिए सरकार की मदद की जरूरत होती है. ऐसे लोग पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं जो टैक्स चोरी करते हैं, जिनका जमीन का कारोबार है, जिनका ट्रांसपोर्ट का धंधा है. ये तमाम बातें अजीत जोगी ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कही ।जोगी ने कहा कि हमारी पार्टी क्षेत्रीय पार्टी है. हम क्षेत्रीय चुनाव लड़ेंगे. हमार पूरा फोकस छत्तीसगढ़ पर है. ऐसे में हमने लोकसभा नहीं लड़ने का फैसला लिया है. लिहाजा बहुत से…

Read More

रायपुर । वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी रायपुर पहुँच गए हैं. आज रायपुर प्रसून शाम 5 बजे प्रतिरोध के स्वर पर बातचीत करेंगे. राजधानवासियों के बीच प्रसून देश की मौजूदा परिस्थतियों पर संवाद करेंगे. मीडिया की दशा और दिशा पर चर्चा करेंगे. गांधी ग्लोबल फैमिली के बुलावे पर राजधानी पहुँचे प्रसून को सुनने के लिए रायपुर ही नहीं बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ बेताब है. पुण्य प्रसून वाजपेयी के साथ वरिष्ठ साहित्यकार अशोक वाजपेयी भी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुँचे हैं.पुण्य प्रसून वाजपेयी पत्रकारिता जगत में एक ऐसी हस्ती हैं जिनसे सरकारें तक घबराती है. अपनी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिये…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान करीब आते-आते नेताओं के बयान भी अपनी मर्यादा लांघते नजर आ रहे हैं. इस कड़ी में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बाद अब उनकी सरकार के एक मंत्री का नाम भी जुड़ गया है. गुजरात सरकार में आदिवासी विकास मंत्री गणपत भाई वसावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शिवभक्ति साबित करने के लिए आधा किलो जहर पीने की चुनौती पिछले दिनों दी थी, इसके बाद उन्होंने अब एक नया विवादित बयान दिया है गुजराती में दिए इस बयान में उन्होंने राहुल गांधी को कुत्ते का पिल्ला बताया है. इस…

Read More

रायगढ़ । अवैध उत्खनन की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे सहायक कलेक्टर के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला खनन माफिया के ऊपर पुलिस ने इनाम घोषित किया है. पुलिस ने खनन माफिया अमृत पटेल की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है ।आपको बता दें कि जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के टीमरलगा में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए सहायक कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और उप संचालक खनिज एसएस नाग पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी. आरोपी ने अपनी जेसीबी की गाड़ी से अधिकारियों को कुचलने…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी के तीन नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। अजीत जोगी के करीबी रहे संजीव अग्रवाल, सुब्रत डे और इस्माइल अहमद ने शनिवार को कांग्रेस भवन आकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश किया।इससे पहले तीनों ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तीनों ही नेता अजीत जोगी के बेहद करीबी माने जाते हैं और पार्टी में प्रवक्ता के पद पर काम कर रहे थे।अजीत जोगी के कांग्रेस…

Read More

रायपुर । दो बेरोजगार बेटियों को नौकरी लगवाने के लालच में गुढ़ियारी की एक महिला ठगी की शिकार हो गई। निजी स्कूल के संचालक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से 4.50 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने चार सौ बीसी का अपराध कायम कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।गुढ़ियारी थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी के मुताबिक नवीन स्कूल के पास शुक्रवारी बाजार निवासी हेमलता तिवारी उर्फ हेमा (47) पति अंबिका की दो बेरोजगार बेटियां हैं। बड़ी बेटी बीबीए कर चुकी है और छोटी बेटी 12वीं पास है। दोनों नौकरी के लिए प्रयास कर रही थीं।वर्ष…

Read More

रायपुर । राजधानी के समता कॉलोनी स्थित समता आर्केड में आयकर विभाग द्वारा दबिश देने की खबर है. आयकर की टीम ने यहां दो व्यापारियों के ठिकानों में दबिश दी है. दुकान नंबर 28 में श्रीजी ट्रांसपोर्ट और सेकेंड फ्लोर स्थित दुकान नंबर 213 स्थित महेंद्रा जनरेटर के सेल्स एंड सर्विस डीलर के दुकान और आफिस में बड़ी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे ।इसके साथ ही श्रीजी ट्रांसपोर्ट के मालिक रामजी अग्रवाल के फाफाडीह स्थित घर और महेंद्रा जनरेटर के मालिक आनंद गोयल के चौबे कॉलोनी स्थित घर पर भी आयकर की कार्रवाई चल रही है.…

Read More