Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों की समस्याओं पर वैज्ञानिकों ने किया संवाद
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश’
- ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’
- अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’
- दिल्ली से लौटे CM साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान, भारत मंडपम में प्रदेश के उत्पादों की धूम
- जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित गाइडों की टीम से साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
Author: admin
दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त
रायपुर । दुर्ग लोकसभा के तुलाराम आर्य कन्या विद्यालय में मोतीलाल वोरा ने वोट डाला और शासकीय प्राथमिक स्कूल पाऊवारा में मतदान किया है, तो वहीं विधायक सत्यनारायण शर्मा ने रायपुर के विजय नगर मतदान केंद्र में वोट किया है.मोतीलाल और बेटे अरुण वोरा ने किया मतदानकांग्रेस के प्रशासनिक राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा और उनके बेटे विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग के तुलाराम आर्य कन्या विद्यालय में जाकर वोट डाला है । केंद्र में कांग्रेस बनाएगी सरकारप्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सपरिवार शासकीय प्राथमिक स्कूल पाऊवारा पहुंचकर मतदान किया है. मतदान करने के बाद…
लोरमी (मुंगेली) । मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा में ग्राम पंचायत डूमरहा में गाव वालों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है. ग्रामीण गांव में मूल-भूत सुविधाओं की कमी को लेकर खासे नाराज है. इसकी शिकायत लगातार की गई लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया. ग्रमीणों का आरोप है गांव में सड़क बदहाल है, शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है. पीएम आवास में गड़बड़ी हुई है. सरपंच और सचिव के खिलाफ ढेरों शिकायत लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. फिलहाल ग्रमीणों को मनाने के लिए अधिकारी जुटे हुए हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक गांव वाले माने नहीं…
दो सगी बहनें शादी के मंडप से सीधे पहुंची मतदान केन्द्र, वोट डालने के बाद निभाई विदाई की रस्म
बैकुंठपुर । देश के सर्वोच्च त्यौहार में जिले में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है. मतदान में सहभागिता के लिए दो नई नवेली दुल्हनें शादी के तुरंत बाद पहले मतदान करने अपने मतदान केंद्र पहुंची हैं,फिर वोट देकर बारात के साथ विदा हुई हैं । जिले के खड़गवां विकासखंड के ग्राम कोचका पोस्ट देवाडाँड़ के रहने वाले बंसधारी की दो बेटियों ने मतदान की अहमियत को समझते हुए शादी के तुरंत बाद वोट डालने का निर्णय लिया । बता दें कि दुल्हन साधना और रचना का विवाह 22 और 23 अप्रेल की दरम्यानी रात हुआ. दोनों बहनों ने जागरूक मतदाता…
रायपुर । पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर के गुजराती स्कूल एमजी रोड में वोट डाला और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने भिलाई सेक्टर 9 बीसएपी स्कूल से पहुंचकर मतदान किया है. वहीं नेता प्ररिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी बिलासपुर के परसाद प्राथमिक स्कूल में पहुंचकर मतदान किया है. सांसद रमेश बैस ने रायपुर के जिला पंचायत में पहुंचकर मतदान किया है।मतदान करने के बाद रमेश बैस ने कहा कि हर तरफ़ मोदी मोदी की गूँज है, सभी मतदाता मोदी सरकार लाना चाहती है. अब तक मैं लड़ता रहा अब दूसरे लड़ रहे उनका मेरा पूरा समर्थन है. रायपुर…
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी अभी भी मैच्योर नहीं – रमन सिंह
रायपुर । प्रधानमंत्री को लेकर राहुल गांधी ने अभद्र टिप्पणी की है. प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को ध्वस्त किया है. सुप्रीम कोर्ट की फटकार लगने के बाद ये स्पष्ट हो गया कि आज भी राहुल गांधी में अभी भी मैच्योरिटी नहीं आई है. जिनके भाई आज भी मजदूरी करते हैं उन पर लगाए गए आरोप पर राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ी. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कही ।डॉ. रमन सिंह ने साध्वी प्रज्ञा पर भूपेश बघेल के लगाए गए आरोपों पर कहा कि यहां के…
EOW पर रेखा नायर के गंभीर आरोप के बाद बोले पूर्व सीएम रमन, ‘ महिला यदि कोई आरोप लगा रही है, तो ये गंभीर बात है’
रायपुर । फोन टेपिंग मामले में फंसे आईपीएस मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर सोमवार को ईओडब्ल्यू में बयान देने पहुंची. इस दौरान उन्होंने ईओडब्ल्यू की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाए. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एक महिला यदि कोई आरोप लगा रही है तो इसे संज्ञान में लेनी चाहिए. ये गंभीर बात है ।गौरतलब है कि हाईकोर्ट से राहत से मिलने के बाद आईपीएस मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर सोमवार को ईओडब्ल्यू कार्यालय नोटिस का जवाब देने पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि EOW क्राइम ब्रांच की तरह काम…
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा के जाने-मानें कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी कविताओं से हर किसी को प्रभावित किया है. बता दें कि अमेरिका के वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी एसोसीएशन द्वारा आयोजित समारोह में पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे को हास्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया है. उन्हें अंतरराष्ट्रीय हिंदी हास्य शिरोमणि सम्मान 2019 से नवाजा गया है ।डॉ. सुरेंद्र दुबे राज्य के इकलौते कवि हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा को पूरे विश्व तक पंहुचाया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कविताओं के जरिए देश-विदेश में लाखों लोगों को मंत्रमुघ्ध किया है उनकी सरल काव्य शैली…
रमन-मोदी बड़े आदमी, जो बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ करते हैं, मैं छोटा आदमी जिसने किसानों का कर्जा माफ किया – सीएम भूपेश बघेल
जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार में एक आमसभा को संबोधित किया. सीएम भूपेश ने कहा कि 15 साल के रमन सरकार में किसानों की हालत खराब हो गई थी. रमन सिंह के 15 साल के कुशासन को आपने उखाड़ फेंका. उसी तरह इस बार केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है।पूर्व की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनकी कुशासन के चलते आदिवासियों की हालत खराब हो गई थी. आदिवासियों की ज़मीन छीनी जा रही थी. लेकिन आदिवासियों की आवाज नहीं सुनी गई…
CM ने 41 दिन में 89 आमसभाओं के साथ रिकॉर्ड बनाया कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को महसूस नहीं होने दी कमी
रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार अभियान रविवार शाम को थम गया है. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में तीन चरणों में चुनाव संपन्न हो रहे हैं. पहेल चरण में 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट, दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट में मतदान किया गया. वहीं 23 अप्रैल को तीसरे चरण में 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे । चुनाव के मद्देनजर सीएम भूपेश ने 11 मार्च से प्रचार की कमान अपने हाथों में संभाली. सीएम ने अब तक 89 आमसभा की, 13 सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. वहीं 7 रैली/रोड शो किया. जबकि…
खरसिया । भीषण गर्मी के बीच मौसम में उतार चढ़ाव से आदिवासी बहुल खरसिया ब्लॉक में मौसमी बीमारियों का दौर शुरू हो गया है. सामुदायिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं. लेकिन इस स्थिति में डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी को ना समझते हुए दवाई को कचरे में फेंक दिया गया. मामला खरसिया ब्लॉक के सरकारी अस्पताल का है । खरसिया ब्लॉक के बरगढ़ खोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्रा में दवाईयों को कचरे में फेंकने की शिकायत मिली. जब स्टॉफ के लोगों के साथ जाकर देखा तो ओआरएस की दवा पड़ी थी.जिसको बने महज 1 साल हुआ…