Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में आयोजित विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में हुए शामिल publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने युवाओं के साथ आत्मीय संवाद कर छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य और विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप प्रमोशन…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ कीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से हर संकट का समाधान संभव है।उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्क्युलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के कारण आज फिर हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किलोमीटर तक विस्तारित है। एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 26 डिग्री उत्तर में स्थित है। वहीं पश्चिमी राजस्थान से तटीय तेलंगाना तक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने श्री हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की
publicuwatch24.com-रायपुर। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बीरपुर श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा, आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बीरपुर मोड़ स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोकमंगल, सुख-शांति और प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की। जय श्री राम! जय बजरंगबली! हनुमान भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानि 12 अप्रैल 2025, शनिवार को हनुमान जयंती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन आज भक्ति, उत्साह और उमंग के साथ बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कहीं सुंदरकांड को कहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बता दें कि…
publicuwatch24.com-रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2023 में चयनित उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को इस बैच से 5 नए IPS अधिकारी मिले हैं। इनमें से दो उम्मीदवारों – पूर्वा अग्रवाल और अनुषा पिल्लै को उनके गृह राज्य छत्तीसगढ़ का कैडर मिला है। अन्य तीन अधिकारी देश के विभिन्न राज्यों से हैं, जिन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है। इस बार छत्तीसगढ़ को कुल पांच नए IPS अधिकारी मिले हैं, जो भविष्य में राज्य प्रशासन में अपनी सेवाएं देंगे। इन पांच में से दो उम्मीदवारों को…
publicuwatch24.com-रायपुर। दुर्ग में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर न्याय यात्रा के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह पीड़ित परिवार को शर्मिंदा करने जैसा है। कांग्रेस क्या करना चाह रही है, यह हमारी समझ से बाहर है। बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस ने 18 से 21 अप्रैल को दुर्ग से रायपुर तक न्याय यात्रा निकालने और 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही मामले की जांच सीबीआई से कराने…
publicuwatch24.com-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर सरहदी इलाके इंद्रावती टाईगर रिर्जव के जंगल में आज शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियाें को ढेर कर दिया है, सुरक्षाबलाें ने मारे गये दोनों नक्सलियाें के शव और हथियार बरामद कर लिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेढ की पुष्टि करते हुए बताया कि दाे नक्सली मारे गये हैं, मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं, इलाके की सर्चिंग जारी है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी इलाके इंद्रावती टाईगर रिर्जव के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली…
publicuwatch24.com-नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत, नारायणपुर पुलिस डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं बीएसएफ 133वीं, 129वीं, 135वीं वाहिनी के द्वारा नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र के ग्राम कांदुलनार में 10 अप्रेल काे नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप स्थापित किये जाने के दाे दिन बाद सुरक्षाबलों के लगतार आक्रमक कार्यवाही से भयभीत नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने का दाैर जारी है। इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित क्षेत्र कान्दुलपार में 5 नक्सलियों लिमचु वड़दा, सुक्कू नुरेटी, कृष्णा नुरेटी , लालू राम और कटियाराम मंडावी ने नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के समक्ष हथियारों सहित आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में…
कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष ने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया publicuwatch24.com-रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत कल प्रथम चरण के अंतिम दिन कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू बोड़ला विकासखंड के ग्राम खैरबनाकला में पहुंचकर स्वयं ग्रामवासियों से आवेदन लिये। उन्होंने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामवासियों से चर्चा कर उनकी शिकायत, समस्या और मांगों को सुनकर आवेदन लिया। उन्होंने सुशासन तिहार की अवधारणा, उद्देश्य एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत…
रायपुर, 11 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ को देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए पर्यटन, वन और जल संसाधन विभाग एकीकृत कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन आधारित पर्यटन, महानदी, इन्द्रावती नदियों प्रदेश के प्रमुख बांधों में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जाए। प्रदेश की शक्ति पीठों में पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रमुख पर्यटन स्थलों में आस-पास के स्थलों को शामिल कर पर्यटन सर्किट और कारीडोर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र सरकार से सहायता के लिए प्रदेश…