
publicuwatch24.com-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर सरहदी इलाके इंद्रावती टाईगर रिर्जव के जंगल में आज शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियाें को ढेर कर दिया है, सुरक्षाबलाें ने मारे गये दोनों नक्सलियाें के शव और हथियार बरामद कर लिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेढ की पुष्टि करते हुए बताया कि दाे नक्सली मारे गये हैं, मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं, इलाके की सर्चिंग जारी है।
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी इलाके इंद्रावती टाईगर रिर्जव के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। उन्हाेने बताया कि दोनों दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों का यह जॉइंट ऑपरेशन है। सर्च अभियान अभी जारी है, मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है, इसका पता लग पाएगा।