Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में शामिल हुए। बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीएम विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। मुख्यमंत्री…
publicuwatch24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने मासूम की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने घटना को बताया दुर्भाग्य जनक बताते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. साथ ही घटना की पुनरावृत्ति से बचने दिशा निर्देश जारी करने की बात कही है. रायपुर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने इस मामले को लेकर कहा कि दुखद घटना हुई है, एक बच्चों की मौत हो गई है. कॉलोनी में सोक पिट बनाया गया है था क्योंकि सीवेज वाटर के लिए एग्जिट नहीं है, सेप्टिक टैंक ओवरफ़्लो होता था इसलिए वो पिट बनाया गया था. उन्होंने आगे कहा…
publicuwatch24.-दुर्ग/एमपी। दुर्ग जिले से प्रयागराज जा रही बस मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल घटना शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम असवारी तिराहे के पास की है। बताया जाता है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला गया। बस मनीष सर्विस कंपनी की बताई गई है। घायलों के…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके आदर्शों…
publicuwatch24.- कोरबा। रामसागर पारा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय दुर्गा देवी राजपूत के रूप में हुई है, जो अपने पति राजकुमार राजपूत और दो छोटे बच्चों के साथ वहीं निवास करती थी। घटना के समय पति मौके से गायब था और उसका दो वर्षीय बेटा भी साथ नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। रविवार को भी दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद घर से बच्चे के रोने की आवाज आई, जिससे…
publicuwatch24.-रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इंद्रावती नदी बचाने जन आंदोलन करने की चेतावनी दी। X पोस्ट में लिखा, हमारा बस्तर डबल इंजन के कुशासन की भरपाई करने के लिए मजबूर है। भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात का यह हाल देखिए इंद्रावती नदी छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान का वह अंश है जोकि बस्तर की जीवनदायनी नदी है। हमारे आदिवासी, किसान, जीव-जंतु, हमारा जंगल इंद्रावती पर निर्भर है। ओडिसा से निकलने वाली इंद्रावती की कुल लंबाई 535 किमी है। जिसमें ओडिसा में 164 किमी और छत्तीसगढ़ में 233 किमी की यात्रा इंद्रावती करती है याने इंद्रावती का…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए । राज्यपाल डेका ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षाे से भरा हुआ था। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छूआछूत, असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और स्वयं इसके उदाहरण बने। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अनेक उपाधियाँ प्राप्त कीं और देश के पहले विधि मंत्री के रूप में अपनी…
publicuwatch24.-भिलाई। दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर तुरंत बाद दूसरी औरत से शादी भी कर ली। पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम 2019 की धारा के तहत प्राथमिकी की है। आरोपी पति फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता रेशमा फातेमा की शिकायत पर उसके पति रजा फायर वर्क्स के पास कसारीडीह दुर्ग निवासी आरोपी मोहम्मद रईस खोखर…
publicuwatch24.-दुर्ग। जिले के भिलाई में ट्रक ड्राइवर एक कार को टक्कर मारकर भाग गया। जिसमें कार का संतुलन बिगड़ने पर वह डिवाइडर से टकराकर एक बाइक से टकराते हुए पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। कार के परखच्चे उड़ गए और बाइक दूर जा गिरी। कार चालक और बाइक सवार दोनों लोगों को काफी चोटें आईं। जहां सुपेला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है जहां कार चालक की हालत गंभीर बनी है। चालकों से पूछा गया तो उन्होंने कहा उन्हें ये ठीक से याद ही नहीं की हादसा कैसे…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राज्य सरकार नक्सलियों के साथ बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने और पुनर्वास की नीति का लाभ उठाने की अपील की है। न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में उपमुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के पास कोई ठोस मांग नहीं है। उन्होंने कहा, “दुनिया भर में आंदोलन कुछ मांगों को लेकर होते हैं, जिन्हें सरकारें संविधान के दायरे में स्वीकार करती हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की…