Author: admin

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास पर आयोजित जन चौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने अकादमी के अध्यक्ष के.पी. खांडे के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी को गुरु घासीदास सम्मान से सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया । प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि संत गुरु बाबा घासीदास की जयंती के अवसर पर अगले माह 16 दिसंबर से राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।…

Read More

कोरिया । सीएम भूपेश बघेल 9 नवंबर को कोरिया जिले के चिरमिरी दौरे पर रहेगें। सीएम के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष चरनदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत भी मौजूद रहेंगे। सीएम भूपेश बघेल चिरमिरी में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होगें। इस दौरान वे चिरमिरी जल आवर्धन योजना का लोकार्पण करेंगे । सीएम यहां 90 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे ।

Read More

रायपुर । पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार फरारी के दौरान केमिकल अली ने 1 करोड़ से ज्यादा की रक़म रायपुर के अलग-अलग बैंक खातों में भिजवाई थी. जिनमें केमिकल अली के रिश्तेदारों के साथ ही दोस्तों के बैंक एकाउंट का भी इस्तेमाल हुआ था. साथ ही केमिकल अली के दुर्ग भिलाई में भी कई ठिकानों का पता चला है,जहां से फ़र्ज़ी पासपोर्ट और दस्तावेज तैयार किए गए थे ।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में तबादले किए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से समान सामर्थ्य सेवा शर्तों और निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थान पर पदस्थ किया गया है।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की राजधानी नई दिल्ली में पराली जलाने से हर वर्ष उत्पन्न होने वाली भीषण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कृषि को मनरेगा से जोड़ने और पराली को जैविक खाद में बदलने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस समस्या के निदान के उपाय सुझाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितम्बर-अक्टूबर माह में हर साल पंजाब एवं हरियाणा राज्य को मिला दे तो लगभग 35 मिलियन टन पराली या पैरा जलाया जाता है। इसके दो कारण हैं- किसान द्वारा धान की फसल के तुरंत बाद गेंहू की फसल लेना और पैरा…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ बैठक के बाद कहा कि सांसदों के साथ बैठक हो गई है। सीएम ने कहा भाजपा ने 21 सौ समर्थन मूल्य और 3 सौ बोनस देने को घोषणा की थी, लेकिन ये वादा नहीं निभाया। जबकि हम 25 सौ रु में धान ख़रीदना चाहते हैं, लेकिन केंद्र वादों से मुकर रही है। सीएम ने कहा कि तत्कालीन रमन सरकार ने केंद्र से धान ख़रीदी पर नियमों को शिथिल कराया था। अब हम यही मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र मांगों पर ध्यान नहीं दे रही…

Read More

रायपुर । धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ सीएम भूपेश बघेल की बैठक शुरु हो गई है. प्रदेश के 16 में से 3 सांसद ही बैठक में उपस्थित हैं. जो सांसद बैठक में शामिल हुए उनमें कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, बस्तर सांसद दीपक बैज और राज्यसभा सांसद छाया वर्मा हैं. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोर भी बैठक में नहीं पहुंचे। जबकि भाजपा सांसदों पर झूठ कहने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी को सूचना दी गयी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के कथनी और करनी में ये अंतर नजर…

Read More

अंबिकापुर । जिले के बतौली थाना क्षेत्र से सरपंच की बेटी से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। खबर है कि अपनी रिश्तेदार के घर जा रही सरपंच की बेटी को पहचान वाले दो युवकों ने बीच रास्ते में रोककर रेप की कोशिश की। वहीं, कोशिश नाकाम होने के बाद आरोपियों ने उसे 100 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। इस हादसे के बाद युवती तीन दिन तक बेहोश रही। युवती को जब होश आया तो ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया। युवती की आपबीती सुनकर परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मिली जानकारी के…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आईपीएस अफसर की फोन टैपिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. साथ ही कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि ऐसा लग रहा है देश में अब लोगों की निजता बची ही नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अफसर व परिवारवालों के फोन टेप क्यों हो रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को कहा कि फिलहाल अफसर के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं होगी । यह मामल आईपीएस अफसर से जुड़ा है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में छत्तीसगढ़ सरकार पर अपने परिवार…

Read More

रायपुर । नक्शा, खसरा, बी-वन और ऋण पुस्तिका जैसे सरकारी दस्तावेजों से पटवारियों का डिजिटल हस्ताक्षर गायब कर दिया गया है। नतीजा यह कि लोगों को च्वाइस सेंटरों में अपनी जमीन के दस्तावेज ऑनलाइन नहीं मिल पा रहे हैं। पटवारियों के पास फिर चक्कर लगाने मजबूरी हो गई है। डिजिटल हस्ताक्षर के बजाय मैन्युअल हस्ताक्षर की स्थिति बनने से तहसीलों में डिजिटलीकरण की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पटवारियों का कहना है कि यह बात सही है कि डिजिटल हस्ताक्षर नहीं आ रहा है। एक साल पहले पूरे प्रदेश में डिजिटल हस्ताक्षर दिया गया था, लेकिन अभी राज्य शासन…

Read More