Author: admin

पेंड्रा । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी आज व्यवहार न्यायालय पेंड्रारोड पहुंचे. जहां खुद को आदिवासी नहीं होना करार देने वाले धन सिंह कंवर के खिलाफ मानहानि का बयान दर्ज कराया है. इस पूरे मामले में अजीत जोगी से बातचीत में उन्होंने बताया कि गुड़गांव निवासी धन सिंह कंवर ने 30 अगस्त 2019 को सोशल मीडिया में और मीडिया के समक्ष यह बताया गया था कि वीरपाल सिंह पैकरा की अध्यक्षता में बेलपत में कंवर समाज की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता वीरपाल सिंह पैकरा ने की और कंवर समाज से मेरा बहिष्कार किया गया । अजीत जोगी ने कहा…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठकें अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. दोनों प्राधिकरणों की बैठक 11 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में आयोजित की गई थी ।

Read More

धमतरी। जिले के किसानों ने देना बैंक के मैनेजर और कर्मचारियों पर कर्जमाफी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप लगाया है। नगरी ब्लॉक के किसानों का आरोप है कि कुछ दलालों ने बैंक प्रबंधक के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। किसानों से कहा गया कि सरकार फिर से कर्ज माफ करेंगी। उसके बाद KCC अकाउंट रिन्युअल के बहाने। हर खाते से 20 से 30 हजार रूपये काट लिए गए। ऐसा लगभग ढाई सौ से 3 सौ किसानों के साथ किया गया। पीड़ितकिसानों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी…

Read More

कोरबा । कोरबा पुलिस ने हाथी के दांत की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 सेमी का हाथी दांत बरामद किया है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम मोहन सिंह कंवर, निवासी- गढ़ उपरोढ़ा थाना लेमरू और जोगेराम यादव, निवासी- गुरमा थाना श्याग है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबीर की सूचना के आधार पर की है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि शहर के अजगर बहार में दो व्यक्ति हाथी का दांत बैग में रखकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना पर पुलिस की टीम ने…

Read More

रायपुर । कांग्रेस का रायपुर नगर दीपावली मिलन समारोह पुजारी पार्क में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ विधायक एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले नगरी निकाय चुनाव में वार्ड से सभी कार्यकर्ताओं को दावेदारी करने का हक है, लेकिन संगठन जिन्हें भी टिकट देता है. उसे जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लडऩा होगा ।

Read More

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भड़क गए. उन्होंने गुस्से में पत्रकारों से पूछा कि हैं कौन वो?, क्या हैं वो. क्या वो विधायक दल के नेता हैं? प्रदेश अध्यक्ष हैं? विधानसभा में पार्टी के सचेतक हैं? कौन हैं वो? उनकी पार्टी वाले ही उन्हें नहीं पूछ रहे। भाजपा में बिखराव पर बोले मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा में अनुशासन की बात करते थे. उनकी पार्टी में ही बिखराव की स्थिति है. पार्टी में जान से मारने की धमकी दी जाती है. भाजपा का चाल चरित्र चेहरा…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष में बयानबाजियों के बाद अब ट्विटर वार शुरू हो गया है. सीएम भूपेश बघेल ने शायराना अंदाज में केन्द्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ निशाना साधा तो इसके जवाब में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भी शायराना अंदाज में जवाब दिया. इतना ही नहीं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार से सवाल भी पूछे. प्रदेश में 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदने को लेकर आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा- ‘भोले-भाले…

Read More

जगदलपुर । दरभा में नक्सलियों के प्रेशर बम में एक ग्रामीण घायल हो गया है। नक्सलियों ने तोयनार गांव निवासी ग्रामीण के घर के पास पर्चे भी फेंके हैं। जानकारी के मुताबिक घायल ग्रामीण के घर के अंदर ये प्रेशर बम फटा है। पुलिस ने ग्रामीण पीलू कवासी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीलू का इलाज जारी है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जनचौपाल-भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अनेक जरूरतमंदों को स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता राशि मंजूर की। उन्होंने भिलाई सेक्टर-32 निवासी इंदरचंद जैन को इलाज के लिए एक लाख रूपए की राशि मंजूर की। जैन पिछले एक वर्ष से लकवाग्रस्त हो गए है। अवंति बिहार रायपुर निवासी कुलवंत सिंह खुराना को एक लाख रूपए की सहायता, पेंशनबाड़ा रायपुर निवासी पंकज कुमार मिश्रा को व्यवसाय के लिए 50 हजार रूपए, कबीरधाम जिले के पण्डरिया तहसील के ग्राम पलानसारी के दिव्यांग सुशील चंद्रवंशी को 10 हजार रूपए, मनोज चंद्रवंशी को 10 हजार…

Read More

धमतरी । छत्तीसगढ़ । नक्सली धमतरी जिले में बड़ी वारदात के फिराक में है। एहतियातन पुलिस ने सात थानों में अलर्ट जारी कर दिया है। नक्सली बीते हफ्ते में दो बार पेड़ काटकर सड़क जाम कर दिया था। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए इलाके कई थानों को अलर्ट किया है। हालांकि पुलिस की माने तो नक्सलियों के किसी भी हरकत का माकूल जवाब देने को तैयार हैं। एसडीओपी नीतीश ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

Read More