Author: admin

महासमुंद । ‘स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ला गढ़े बर’ इस स्लोगन से शिक्षा विभाग छात्र-छात्राओं का भविष्य गढ़ने का वादा करती है. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. जब शिक्षक ही नहीं होंगे, तो इन बच्चों का भविष्य कैसे गढ़ा जायेगा. जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है. हाईस्कूल अमलोर में शिक्षकों की कमी के चलते परेशान छात्रों और पालको ने आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की. छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की मांग को लेकर यहां जमकर हंगामा भी किया…

Read More

मुंगेली । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला आजकल अपने जिला प्रशासनिक अधिकारी यानी जिला कलेक्टर के कारण चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है. जी हां मुंगेली जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे कई किलोमीटर साइकिल चलाने को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है. शहर में साइकिल से यात्रा कर लोगों से मिलने जाते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं. आज तड़के सुबह साइकिल से कलेक्टर जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जयाजा लेने अचानक पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया । कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे वैसे तो रोजाना कलेक्ट्रेट परिसर में मॉर्निंग या इवनिंग वॉक…

Read More

रायपुर । राज्य के 20 वें स्थापना दिवस पर यहां साइंस कालेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव 2019 में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

Read More

रायपुर । कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव में कृषि विभाग के द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया। तीन दिवसीय राज्योत्सव में कृषि विभाग के स्टॉल में राज्य की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी सहित अन्य विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन किया गया है। कृषि विभाग के स्टॉल में प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारी कार्यों और कृषक कल्याण संबंधी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त मनिंदर…

Read More

छत्तीसगढ़ । चारामा थाना क्षेत्र में दिल्ली से पहुंची केंद्रीय आबकारी विभाग की टीम ने एनएच 30 के किनारे खड़े एक कंटेनर ट्रक से 12 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की यह टीम उक्त वाहन का लागातार पिछले बहुत दिनों से निगरानी कर रही थी । अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में अज्ञात आरोपी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय आबकारी विभाग की डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में 6 सदस्यों की टीम ने चारामा के पास NH-30…

Read More

बलरामपुर । जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र में देर रात हॉस्टल से घर लौट रही छात्रा के साथ पांच नकाबपोश युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद छात्रा ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब 9:30 बजे के बताई जा रही है. पीड़िता छात्रा गुरुवार को अपनी सहेली छात्रा के साथ अंबिकापुर हॉस्टल से बस में सवार होकर अपने घर लौट रही थी. बस से उतर कर दोनों छात्राएं भाइयों के साथ घर…

Read More

रायपुर । राजभवन में एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस और दीपावली के उपलक्ष्य पर आज सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ओपन हाउस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आमजनों की समस्या सुनी और उनसे मुलाकात की । राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेशवासी प्रदेश को स्वच्छ रखें. अपनी जीवन को स्वस्थ रखें, फीट इंडिया के अभियान में सहभागी बने, प्लास्टिक का बहिष्कार करें. जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है. आपके स्वच्छता, अच्छे स्वास्थ्य से प्रदेश और देश की मजबूत होगी. इसके साथ…

Read More

रायपुर । राज्य सरकार ने धान खरीदी को लेकर मुश्किलों में घिरने के बाद किसानों को बड़ा आश्वासन दे दिया है. राज्य सरकार ने कहा है कि किसी भी सूरत में राज्य सरकार किसानों के धान खऱीदने से पीछे नहीं हटेगी. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि हर परिस्थिति में किसानों के धान खरीदे जाएंगे । उधर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने केंद्र से कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान भी भारत के ही किसान हैं. लिहाज़ा केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ के चावल खरीदने चाहिए. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के किसानों को अपना किसान…

Read More

रायपुर । एक तरफ सफाई कर्मचारियों को वेतन देने के लिए रायपुर निगम के पास पैसे नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर निरीक्षण के नाम पर जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को भारी-भरकम किराए पर चार पहिया वाहन दिया जा रहा है. इस फिजूलखर्ची को लेकर विपक्ष ने सवाल किया है । रायपुर नगर निगम पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों के इस कदम को विपक्ष ने फिजूलखर्ची बताया है. दरसअल जो जोन हेल्थ ऑफिसर बीते 15 सालों से दो पहिया वाहनों में काम किया करते थे. उनके लिए निगम ने अब 8 चार पहिया वाहन 50 हजार किराया में दिया है । इस मामले…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को एक नवम्बर राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी है। सीएम बघेल ने कहा कि हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है। राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। सीएम बघेल ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार, संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नागरिकों के लिए सुलभ और सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की पहल की है। वनवासियों को उनकी जल, जंगल और जमीन उपलब्ध कराने का वायदा सरकार ने पूरा किया है। महिलाओं और बच्चों से कुपोषण और एनीमिया को समाप्त करने…

Read More