Author: admin

रायपुर । राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महौल बन चुका है. सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस-भाजपा का रोड शो भी हो चुका है. लेकिन राजधानी में इस चुनावी महौल के बीच एक चर्चा यह भी है कि क्या इस बार शराब मुक्त चुनाव हो रहा ? हालांकि ऐसा है नहीं. लेकिन सवाल इसलिए पूछे जा रहे हैं क्योंकि पुलिस के हाथ अब तक खाली है, पुलिस को कोई कार्रवाई का मौका नहीं मिल रहा है ? अब मिल नहीं रहा है मिले हुए मौके को छोड़ा जा रहा पता नहीं …

Read More

दुर्ग । प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार ने अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है. एक वर्ष के कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष जहां इसे बड़ी उपलब्धि बता रहा है वहीं विपक्ष इसे फिसड्डी करार दे रहा है. भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने भूपेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को 10 में से शून्य नंबर दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने साल भर खेल खेला, भौरा चलाया और सोटा खाया बाकि विषयों में फेल रहे । प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों की जीत से घबराकर…

Read More

रायपुर । युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आज आज़ाद चौक गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर Citizen Amenent Bill और जामिया विश्विद्यालय दिल्ली में छात्रों पर हुए अत्याचार के विरोध में काली पट्टी बांध बांधकर मौन धरना देते हुए विरोध दर्ज कराया । सुबोध हरितवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के आदेशानुसार आज युवा साथियों ने CAA को जिस तरीके से लागू करते हुए एक धर्म जाती विशेष के लोगों को देश में दुर्भावना की नज़र से जिस तरह सरकार देश से अलग करना चाहती है, उसका पुरजोर विरोध हम करते है और करते रहेंगे. CAA के…

Read More

रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया हैं. प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने 40 पन्नों का संकल्प पत्र जारी किया । जानिए भाजपा के संकल्प पत्र में किन बातों का है जिक्र… सम्पत्ति कर आधा सरकार ने नहीं किया है, अगले साल तक इसका इम्प्लिमेंट हो इस बाबत सरकार को मजबूर किया जाएगा. वादे हर घर में हम नल से पानी देंगे. बैंकों से लोन दिलाकर पीएम आवास योजना के तहत…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में 19 दिसंबर की शाम 5 बजे से 21 दिसंबर को मतदान खत्म होने तक और मतगणना के दिन 24 दिसंबर तक देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद रहेंगी. यानी शुष्क दिवस घोषित किया गया है. इसके लिए सभी जिलों में आदेश जारी भी कर दिया गया है. दरअसल नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है । रायपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. एस भारतीदासन ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के…

Read More

पेंड्रा । गौरेला थाना क्षेत्र के बेलगोहनी इलाके में एक 35 वर्षीय महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. जब महिला शव बरामद हुआ उस दौरान कुत्ते शव को नोच रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले रेप हुआ, फिर हत्या और बाद में जलाया दिया गया। गौरेला पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है. रेप की पुष्टि होने पर अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज करने की बात पुलिस कह रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और…

Read More

दुर्ग । नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में दुर्ग में रोड शो किया. इस दौरान शहर के दर्जनभर वार्डों में प्रचार कर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरएन वर्मा, प्रदीप चौबे, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार के साथ खुली जीप में जेल तिराहा से रोड शो की शुरुआत की, जहां से महाराजा चौक, कसारीडीह, केलाबाड़ी चौक होते हुए पटेल चौक पहुंचे. यहां से गंजपारा नाका चौक, चंडी मंदिर चौक, बनियापारा चौक, गांधी चौक, मोती काम्प्लेक्स चौक, होटल मान…

Read More

रायपुर। राजधानी के माना थाना इलाके के बरौदा में एक युवक की लाश मिली है. लाश को तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है । आस-पास के लोगों ने शव को देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है । ग्रामीण एएसपी तारकेश्वर पटेल के मुताबिक, शाम को बरौदा के खेत में एक लाश मिली है. आसपास लोगो ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. लाश तीन चार दिन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कोरबा शहर में जेल प्रहरी को 10 हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कटघोरा उप जेल का जेल प्रहरी धीरेंद्र सिंह परिहार ने जेल में बंद कैदी शंकरलाल रजक की पत्नी से रिश्वत मांगी थी । जेल में सामान पहुंचाने और मारपीट न करने के एवज में फरयादी से रिश्वत मांगी थी। जेल प्रहरी धीरेंद्र सिंह परिहार ने कैदी शंकरलाल रजक की पत्नी से 2 लाख रुपयों की मांग की थी ।आरोपी जेल प्रहरी जब रिश्वत के 10 हजार रु ले रहा था, इसी दौरान ACB की टीम ने जेल प्रहरी…

Read More

सुकमा । जिला कलेक्टर चंदन कुमार ने धान ख़रीदी केंद्रों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया । इस दौरान दोरनापाल एंव मुंडपल्ली धान केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर ने दो प्रबंधकों को तत्काल निलंबित कर दिया ।कलेक्टर ने जांच के दौरान पाया की मुंडपल्ली धान ख़रीदी केंद्र पर अवैध धान का भंडारण किया गया है। यहां से 30 क्विंटल अवैध धान ज़ब्त किया गया है। धान ख़रीदी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर चंदन कुमार ने काम में लापरवाही बरतने पर दोरनापाल एवं मुंडपल्ली धान केंद्र प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Read More