Author: admin

रायपुर । डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश के सभी आईजी, एसपी और कमांडेंट्स से आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। उन्होंने महिला और बच्चों से संबंधित अपराध के लगातार बढ़ते आंकड़ों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिस जब तक त्वरित कार्रवाई नहीं करेगी, तब तब अपराधों पर न तो नियंत्रण बनेगा, न ही आम जनता को राहत मिलेगी। इस बातचीत में उन्होंने कमांडेंट्स को निर्देश दिया कि जवानों के बीच अनुशासन, संयम का वातातवरण हो, तो हालिया हुई अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मैदानी अमले…

Read More

रायपुर । निर्माणाधीन भवन से होकर गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई. मजदूर एकजुट होकर निर्माणाधीन भवन मालिक संतोष गुप्ता से भिड़ गए. मौके पर ही जमकर विवाद हो गया. घटना चंगोराभाठा स्थित वाल्फोर्ट सिटी के पास ब्रह्मदेव कॉलोनी की है. मृतक युवक का नाम दीपक राहंगडले बताया जा रहा है ।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में बैठक लेकर छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की । छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव तीन दिनों का होगा. राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27, 28 और 29 दिसम्बर को होगा. आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसमें तमाम मंत्रियों को शामिल किया गया है । आयोजन के दौरान प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें विवाह या मांगलिक अवसर पर होने…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेजे गए निमंत्रण को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को दिया। भगत ने मुख्यमंत्री श्री तमांग से मुलाकात कर उन्हें 27 दिसम्बर से होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया। भगत ने मुख्यमंत्री तमांग से सिक्किम के लोक कलाकरों को नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भेजने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान भगत ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं की जानकारी दी और कहा कि…

Read More

रायपुर । रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में समुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति का मामला उठाया. उन्होंने सरकार से रायपुर दंपत्ति की जल्द रिहाई को लेकर मदद करने का अनुरोध किया है. इससे पहले सोनी ने केंद्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम जय शंकर को भी पत्र लिखा था । सांसद सोनी ने कहा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र रायपुर निवासी मर्चेट नेवी इंजीनियर विजय तिवारी और उनकी पत्नी अंजू तिवारी का नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों ने जहाज से अपहरण कर लिया है. रायपुर निवासी तिवारी दम्पति एमटी नव कन्सल्टेशन के 19 क्रू मेम्बरर्स का हिस्सा थे.…

Read More

रायपुर। प्रदेश में लगातार हो रही घटनाओं और राजधानी में मंगलवार को हुए दोहरे हत्याकांड ने प्रदेश की राजनीतिक फिज़ा को गरमा दिया है. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस लेकर प्रदेश की लॉ एंड आर्डर पर सवाल उठाया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिसे लोग धान के कटोरे के नाम पर जानते हैं. जिस प्रदेश को शांति के गढ़ के रूप में जानते है वह अपराध का गढ़ बनता जा रहा है. टिकरापारा में दो युवतियों की हत्या कर दी गई है. 11 महीनों में कानून व्यवस्था लचर हो गई है. कही कोई नियंत्रण…

Read More

रायपुर। प्रदेश में लगातार हो रहे गैंगरेप और हत्या की वारदातों ने सूबे की शांत फिज़ा को झकझोर कर रख दिया है. राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिन दहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड के बाद से एक बार फिर कानून और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी प्रदेश के हालात पर ट्वीट किया है. उन्होंने हो रही घटनाओं को लेकर कहा है कि छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ बनता जा रहा है । लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से अब लगने लगा है कि छत्तीसगढ़ “अपराधगढ़” बनता जा रहा है। आपको बता दें प्रदेश में पिछले…

Read More

रायपुर । दिल्ली के अनाज मंडी के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायपुर के उरकुरा स्थित पॉलीमर प्लास्टिक फैक्ट्री में जबरदस्त आग लग गई है. आग लगते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि किसी के जान माल की नुकसान की खबर नहीं है. हादसे की सूचना के बाद फायर ब्रिगड की 4 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है । जानकारी के अनुसार आग किस वजह से लगी है इसका पता नहीं चल सका है. हालांकि पहली नजर में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है. आग इतनी भयावह है कि दूर से ही…

Read More

रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के नाम वापसी के अंतिम दिन राजनीतिक दलों के नेता बागियों को साधने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वही,दूसरी ओर खबर आ रही है कि कांग्रेस ने ऐन वक्त में अपने कई उम्मीदवारों को बदल दिया है और नए प्रत्याशियों को बीफार्म दे दिया है। वहीं, तिल्दा नगर पालिका के भी एक प्रत्याशी को बदला गया है। कांग्रेस ने वार्ड 21 के प्रत्याशी को बदल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड नंबर 21,22,30,34 और 36 के प्रत्याशियों को बदल दिया है। वहीं, तिल्दा नगर पालिका के वार्ड…

Read More

बालौदाबाजार। जिले के सरसीवा थाने इलाके में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप की वारदात सामने आई है. प्रेमी से मिलने गई दोनों नाबालिग को दो दिन तक पहले बंधक बनाकर रखा गया और फिर बारी बारी से गैंगरेप किया गया. प्रेमी के दोस्तों ने ही मिलकर इस हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया है. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दो दिसंबर को दोनों पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि बेटी घर से स्कूल जाने को निकली थी, लेकिन अभी…

Read More