Author: admin

रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव 2019 में ऐतिहासिक जीत के बाद सूबे के मुखिया भूपेश ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से चर्चा की। कांग्रेस पर जनता ने फिर से विश्वास किया है। इसके लिए सभी मतदाता भाइयों बहनों को धन्यवाद। कांग्रेस, जीते हुए पार्षद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को बधाई।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़। राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा फाइनल हो गया है । 27 दिसंबर को सुबह 9 बजे दिल्ली से वे रायपुर आएंगे। माना विमानतल से रवाना होकर 10 बजे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे। 11.30 बजे साइंस कॉलेज मैदान से वापस माना विमानतल प्रस्थान करेंगे। 12 बजे रायपुर से वे दिल्ली प्रस्थान करेंगे। बता दें राजधानी में 27 से शुरू हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर लोकसभा सांसद राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 10…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम बघेल ने कहा- प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा, प्रेम, दया और सेवा का मार्ग दिखाया है। आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा, प्रेम, दया और सेवा का…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 दिसंबर को गरियाबंद जिले के बारूका के दौरे पर जाएंगे। सीएम बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2:00 बजे बारूका पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3:40 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार के एक साल के जश्न के बीच नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम ने माहौल को फीका कर दिया. प्रदेश में जिस तरह के नतीजे मंत्रियों के प्रभार वाले और विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में सामने आए हैं. उससे कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं. सवाल यह है कि क्या यहां सिर्फ कांग्रेस हारी है या फिर यह हार मंत्रियों और विधायकों की भी है । आईये आपको बताते हैं कौन-कौन से निकाय रहे जहां पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है । प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे साजा- साजा मंत्री रविन्द्र चौबे…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में सीएम बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए सत्य, प्रेम, करूणा और क्षमा का मार्ग दिखाया। प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल देते हुए कहा कि सभी मनुष्य परमपिता परमेश्वर की संतान हैं। सभी बराबर हैं, न कोई ऊंचा है न नीचा है। सीएम बघेल ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना…

Read More

रायपुर । कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. नगर निगम रायपुर के मदरटेरेसा वार्ड से अजित कुकरेजा ने जीत दर्ज की है. अजित कुकरेजा ने 2408 वोट से बीजेपी प्रत्याशी दीपक भरद्वाज को मात दी ।

Read More

रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नये साल से सरकारी अस्पतालों में अहम बदलाव करने जा रहे हैं, जिससे दूर-दूराज से आने वाले मरीजों को बहुत फायदा होगा. जानकारी के मुताबिक अब अस्पतालों में पूरे दिन ओपीडी खुली रहेगी. पहले सुबह से दोपहर 2 बजे तक ही अपोडी खुली रहती थी. इससे दूर से पहुंचने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ा था या मजबूरी में निजी अस्पताल का रूख करना पडऩा था. अब इन लोगों को परेशानी नहीं होगी. नये नियम के मुताबिक अब दो अलग-अलग पालियों में ओपीडी खुलेगी। विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक…

Read More

संविधान बचाव रैली में ष्ट्र्र पर बोले सीएम भूपेश बघेल रायपुर । नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप का विरोध छत्तीसगढ़ में भी शुरू हो गया है। इसके तहत ही सोमवार को दुर्ग जिले के भिलाई में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया. भिलाई के सिविक सेंटर में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसी व अन्य समाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए. इस रैली में सीएम भूपेश बघेल ने केन्द्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. संविधान बचाओ रैली में सीएम भूपेश बघेल ने कहा- ‘ये काला कानून है जो देश को बांटने का…

Read More

रायपुर । एयरपोर्ट में टैक्सी सेवा अब निजी हाथों में सौंप दी गई है। कंपनी ने एयरपोर्ट परिसर में नया प्री पेड काउंटर भी खोल दिया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से ही की गई है। फिलहाल कंपनी ने किराया सूची चस्पा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है एयरपोर्ट से जयस्तंभ चौक यानी शहर तक का किराया 400 से 500 रुपए के बीच रहेगा। पिछली बार टैक्सियों के किराये को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। इसके बावजूद नए टेंडर में किसी भी तरह का किराया कम नहीं किया गया है। दिल्ली की कंपनी डब्लूटीआई को इसका ठेका दिया…

Read More