Author: admin

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए युवाओं में जोश भरते हुए उनको कई सबक सिखाए वहीं पाकिस्तान को खुलेआम उसकी औकात दिखा दी। दिल्ली में एनसीसी.कैडेट्स के कार्यक्रम में युवा कैडेट्स को मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं देश के बेहतर कल को लेकर बेहद आशान्वित हूं क्योंकि देश की 65 फीसदी आबादी 35 साल से कम उम्र के नौजवानों की है। जो कि देश बदलने की ताकत रखते हैं। मोदी ने इस कार्यक्रम में हमारे चिर परिचित दुश्मन और पड़ोसी पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे खूब लताड़ लगाई। उन्होने…

Read More

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक को लेकर कहा है कि इस बैठक में मूलतः तीन विषय पर चर्चा होती है. कानून, नक्सल और उन क्षेत्रों के डवलपमेन्ट को लेकर चर्चा होती है । रमन सिंह ने कहा कि हमने लंबे समय तक इसमें काम किया है, बस्तर और सरगुजा में जो सड़कों का जाल बिछाने का काम है वह हमने किया, हेल्थ के क्षेत्र में काम किया है. टकराव की स्थिति इस बैठक में नहीं आती, क्योंकि इसमें जो मुद्दें आये हैं वो राज्यों की सहमति से आये हैं ।

Read More

दंतेवाड़ा । जिले में लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे. ट्रेन को डीरेल करने पटरी पर बाधक लगाए थे. जो नाकाम हो गया. यह मामला भांसी थाना क्षेत्र का है। भांसी और कामलूर खंबा नंबर 422 के पटरी में पेड़ और लोहे की सामग्री डाले थे. इसे लोको पायलट ने देख लिया. उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी. उनकी सूझबूझ से एक नक्सली मंसूबे पर पानी फेर दिया।

Read More

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनज़र भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पार्टी नेताओं की बैठक ली. बैठक में एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी कार्यालय तक शाह के भव्य स्वागत पर चर्चा हुई. चर्चा के दौरान नेताओं को शाह के स्वागत की जिम्मेदारियाँ दी गई. बताया जा रहा है कि करीब 800 भाजपा पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी विचारधारा से जुड़े लोगों को CAA, NRC, NPR के मुद्दे पर संबोधित करेंगे. बीजेपी संगठन की माने तो सीएए को लेकर देशभर में हो रहे विरोध के बीच बीजेपी लोगों के बीच जनजागरूकता फैलाने…

Read More

बिलासपुर। तेज गति से बाइक चलाने वाले और हूटर बजाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान पुलिस की ओर से चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न थानों क्षेत्रों में 40 बाइकर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस टीम के साथ अभियान को गति दिया जा रहा है. इसके तहत शहर के श्रीकांत वर्मा मार्ग, रिवर व्यू मार्ग, रिंग रोड नंबर-2, मंगला चौक पर संयुक्त टीम पाइंट पर बनाकर बाइक रेसर्स पर कार्रवाई की. इसके तहत 100 अधिक युवाओं को सख्ती के साथ हिदायत दी…

Read More

मुंगेली। जिले में एक बार फिर खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. मुंगेली विकासखंड के घूठेली गांव में पंचायत भवन मतदान केंद्र स्थल को बदलकर हर बार की तरह प्राथमिक स्कूल को ही मतदान केंद्र बना दिया गया है. क्योंकि पंचायत भवन को बनाए जाने को लेकर गांव में विवाद छिड़ गया था. इस खबर को हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था । दरअसल प्रशासन ने यहां पंचायत भवन को मतदान केंद्र बनाया था, जबकि हर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्राथमिक स्कूल को ही मतदान केंद्र बनाया जाता रहा…

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर में नक्सलवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में नक्सलवाद के खात्मे का एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा. बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित मंगलवार को रायपुर पहुंचेंगे. साथ ही छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों के सीएम और उच्च अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे. बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल होंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री और परिषद के उपाध्यक्ष सीएम बघेल ने बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर में एकता हॉस्पिटल बच्चों इलाज के लिए काफी नामी माना जाता है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल प्रबंधन की एक मनमानी से मरीज के माता-पिता काफी परेशान है । परेशान इसलिए क्योंकि अस्पताल प्रबंधन परिजनों को नियमों के विपरित दवा अस्पताल की ही मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए बाध्य कर दिया है. यही कारण है कि अस्पताल के डॉक्टर बच्चों की दवा लाने के लिए उन्हें पर्ची नहीं देते, वे सीधे परिजनों को मेडिकल स्टोर जाकर दवा लाने कह देते है. इससे परिजन तो परेशान है लेकिन अस्पताल में हो रहे नियमों के…

Read More

रायपुर । प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास द्वारा सोशल मीडिया में किए गए एक पोस्ट से बवाल मचा हुआ है. अब पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है. 25 जनवरी को थाने में आकर इस पोस्ट का स्पष्टिकरण और दस्तावेज मांगा है। धरसीवां पुलिस ने नोटस जारी करते हुए लिखा है कि अपहृत प्रवीण सोमानी के प्रकरण में गौरी शंकर ने सोशल नेटवर्क फेसबुक के माध्यम पोस्ट किया गया है कि “4 करोड़ देकर व्यापारी को यूपी से छुड़ाकर लाने के लिए रायपुर पुलिस को बधाई- सूत्र और अपहरण की दास्तान प्रकाश झा के फिल्म अपहरण से…

Read More

रायपुर । गंभीर विमर्श के साथ संविधान बना है, इसकी रक्षा करना हिंदुस्तान के लोगों की जिम्मेदारी है. बहुत सी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है. लोगों से उनका अधिकार छीना जा रहा है. जो संविधान हमारी रक्षा करता है, उसे बचाने की भी जिम्मेदारी हमारी है. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही । नई दिल्ली में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर लौटने के बाद एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकारों के स्कूलों में संविधान पढ़ाए जाने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि…

Read More