Author: admin

रायपुर । राजधानी रायपुर के नए महापौर एजाज ढेबर मंगलवार को प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि रायपुर को स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर के बराबर लाना है. अवैध कॉलोनियों मिले तो कार्रवाई की जाएगी और हर 6 महीने में एमआईसी की बैठक की जाएगी, जो अच्छा काम नहीं करेगा उसे हटा दिया जाएगा. साथ ही सफाई कर्मचारियों को अब 6 की जगह 8 हजार रुपए वेतन मिलेगा । एजाज ढेबर ने कहा कि आज महापौर के रूप में अपने ही वार्ड में मौजूद हूं. 14 एमआईसी का कल गठन कर दिया गया. हम…

Read More

रायपुर । राज्य सरकार ने साल 2020 के लिए तीन स्थानीय अवकाश का ऐलान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर परिपत्र जारी कर दिया है। जिन तीन त्योहारों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, उनमें गणेश चतुर्थी, महाअष्टमी/महानवमी और भाई दूज की छुट्टियां शामिल हैं।

Read More

बरमकेला । रायगढ़ पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटकों से लदी एक चार पहिया वाहन पकड़ा है. गाड़ी से पुलिस ने 700 डेटोनेटर, 7 बोरी अमोनियम नाइट्रेट और 1 बंडल सेफ्टीवायर को बरामद किया है. पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ड्राइवर सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है. जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है । सरिया टीआई आशीष वासनिक के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में विस्फोटक भरकर लाया जा रहा है. सूचना के बाद ओडिशा की सीमा से लगा हुए ग्राम कंचनपुर में…

Read More

रायपुर । यात्री बसों के नियमित और व्यवस्थित संचालन के लिए राज्य परिवहन आयुक्त ने लंबित स्थाई अनुज्ञापत्रों के नवीनीकरण और रिप्लेसमेंट के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए तिथि तय की गई है. यह अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए अलग-अलग है । अतिरिक्त परिवहन आयुक्त की ओर से जारी आदेश में रायपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के लिए 3 फरवरी, दुर्ग कार्यालय के लिए 4 फरवरी. बिलासपुर के लिए 5 फरवरी, अंबिकापुर के लिए 6 फरवरी और जगदलपुर के लिए 7 फरवरी तय की गई है. इसके साथ ही बसों के लंबित स्थाई अनुज्ञापत्रों के नवीनीकरण और रिप्लेसमेंट के…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो जर्नलिस्ट आनंद विश्वकर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. बघेल ने स्वर्गीय विश्वकर्मा के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है । बता दें कि आनंद विश्वकर्मा बीते 5 दिनों से गम्भीर अवस्था मे अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने प्रदेश के कई संस्थानों में काम किया. वह पत्नी,पुत्र एक पुत्री, बूढ़ी माता समेत अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है ।

Read More

रायपुर । टिकरापारा हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया. पुलिस हत्याकांड के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ लेने का दावा किया है । बता दें कि शनिवार को आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी. परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी विकास को रविवार रात को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने तीन अन्य लोगों का नाम लिया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है ।

Read More

रायपुर । मेकाहारा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के टेलीमेडिसीन हाल में महिलाओं को गर्भाशय ( बच्चेदानी) कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हाल ही में ”हैंड्स ऑन कॉल्पोस्कोपी वर्कशॉप“ का आयोजन किया गया। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के पी. पी. ओटी से चिकित्सालय के टेलीमेडिसीन हॉल में लाईव वीडियो प्रसारण के जरिये कॉल्पोस्कोपी की जांच के तरीकों व विभिन्न पहलूओं के बारे में बताया गया। साथ ही कॉल्पोस्कोपी करवाने से पहले किसी भी महिला को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए, इस बात की जानकारी दी गई। सर्वाइकल कैंसर के…

Read More

रायपुर । नगर पालिका निगम रायपुर में एमआईसी गठित कर 14 मेंबर को मनोनित किया गया है. इसमें नए और पुराने चेहरों के साथ निर्दलीयों को भी जगह दी गई है. एमआईसी मेबरों की नियुक्ति की जानकारी महापौर एजाज ढेबर ने दी । महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि सदस्यों की नियुक्ति में बोलने का स्किल भी एक मापदंड है. उन्होंने बताया कि हर छह महीने में सदस्यों के कार्यों की समीक्षा होगी. काम नहीं करने वालों को प्रभार मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी ।

Read More

कांकेर । जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शनिवार को ग्राम कोनेर के जंगल से नक्सलियों के बंदूक, बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है. दरअसल, पुलिस की टीम आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नागरबेड़ा, टिमनार व धनोरा के सीमावर्ती इलाके में सर्चिंग पर रवाना हुए थे । इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोनेर पहाड़ी में नक्सलियों ने भारी मात्रा में बारूद छुपा रखा है. इससे नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. सूचना के बाद पुलिस पहाड़ी पर पहुंची और छुपाकर रखे बारूद और दैनिक उपयोगी के सामग्री बरामद किए । ये…

Read More

रायपुर । पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के कान, नाक, गला रोग विभाग के अंतर्गत संचालित बी. एस. एल. पी. पाठ्यक्रम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कन्टीन्युंइग रिहेबिलिटेशन एजुकेशन (सी. आर. ई.) ” के अंतिम दिन शनिवार को ”ऑटिज्म स्पैक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी)“ पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम का विषय ”मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी फार ऑटिज्म स्पैक्ट्रम डिसआर्डर“ था। आज अंतिम दिन इसके वैज्ञानिक सत्र में बी. एस. एल. पी. की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोशनी पिल्लई ने “ऑडिटरी फंक्शन एंड हियरिंग सेंसीटिविटी इश्यूज इन चिल्ड्रन विद ए. एस. डी.” के बारे में बताया। एम्स भुवनेश्वर…

Read More