Author: admin

दंतेवाड़ा । जिले में पोटली गाँव में खुले नए पुलिस कैंप का विरोध कर रहे नक्सलियों ने इलाके में अपना दहशत कायम रखने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. कैंप में तैनात एक गोपनीय सैनिक की हत्या नक्सलियों ने कर दी है. मृतक सैनिक का नाम मोहन भास्कर है. मोहन को नक्सली उसके घर से अगवा कर ले गए थे. अगवा करने के बाद नक्सली उसे जंगल में अपने साथ दो दिनों तक घुमाते रहे. हत्या के बाद उसके शव को अरबे गाँव के पास फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक मोहन भास्कर नीलवाया गांव के पटेलपारा का रहने वाला…

Read More

रायपुर । राजधानी के मोमिनपारा इलाके में 3 स्कूटर सवार अज्ञात बदमाशों ने खड़ी कार को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश की. मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई । घटना आजाद चौक थाना इलाके की है. आजाद चौक टीआई के मुताबिक, असामाजिक तत्वों ने मिलकर कार में ज्वलनशील पदार्थ डालने का प्रयास किया था, जिसकी जांच में पुलिस जुटी है. मोमिन पारा में हुए चाकूबाजी की घटना और इस घटना का कोई संबंध नहीं है, दोनों अलग-अलग घटनाए है ।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ी अस्मिता, भाषा, कला और संस्कृति पर आधारित ‘जोहार छत्तीसगढ़’ की धमाकेदार शुरुआत हो गई है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर पहले दिन ही इस फिल्म को देखने टॉकिज पहुँचे. उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं आम लोगों की भारी भीड़ इस फिल्म को देखने उमड़ रही । फिल्म देखने के बाद सभी खूब तारीफ की. अजीत जोगी ने कहा यह छत्तीसगढ़ियों में स्वाभिमान जगाने वाली फिल्म है. इस फिल्म को हर किसी को देखने चाहिए. यह फिल्म…

Read More

मुंगेली । मुंगेली जिले का एक पंचायत ना सिर्फ जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि इस गांव के सरपंच और सभी पंचों का चुनाव ग्रामीणों की आपसी समझौते से निर्विरोध किया गया हैं. हम बात कर रहे हैं मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत जोता की. जहां दो पंचवर्षीय सरपंच रह चुके हरिशंकर वर्मा को तीसरी बार निर्विरोध सरपंच चुना गया है. इसके अलावा ग्राम पंचायत के कुल 16 वार्डों के लिए पंचों का भी निर्विरोध चुनाव किया गया है । ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच द्वारा ग्राम विकास…

Read More

कवर्धा । जिले के सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत ग्राम बिरोडा से 26 दिसंबर को अपहृत 9 साल के डोनेश राणा का कंकाल शुक्रवार को ग्राम टाटावाही के घुरवा में मिला है. बच्चे के पिता ने कपड़े के आधार पर पहचान की. लोहारा थाना पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । बच्चे के गुम होने के बाद से ही पतासाजी में जुटी पुलिस को बिरोडा से छह किमी दूर ग्राम टाटावाही के घुरवा में बच्चे का कंकाल मिला है. आशंका है कि बच्चे के शरीर को इतने दिन में…

Read More

रायपुर । शराब की अवैध बिक्री के साथ सट्टा खिलाते हुए चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है. आरोपियों के कब्जे से 42 पेटी अंग्रेजी शराब और करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी के साथ पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त किया गया है. यह कार्रवाई कोतवाली सीएसपी देवचरण पटेल के नेतृत्व में हुई । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि साहू (34 वर्ष ), वीरू निर्मलकर (35 वर्ष), नरेश तांडी (22 वर्ष) और शत्रुघन सोनी (34 वर्ष) शामिल हैं. आरोपी रवि साहू कोतवाली थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश…

Read More

बिलासपुर । बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में केन्द्रीय मंत्री, दर्जन भर आईएएस समेत कुल करीब ढाई दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश दिए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि देश में आईएएस के खिलाफ भ्रष्टाचार के बड़े पांच मामलों में यह भी शामिल हो गया है। समझा जा सकता है कि इस मामले में कितने बड़े लोग शामिल हैं। याचिका के अनुसार, इस पूरे भ्रष्टाचार की नींव 2004 में रखी गई थी। राजधानी से लगे माना 4000 दिव्यांगों के उपचार के नाम पर करोड़ों रूपए खर्च किए गए, लेकिन सारा हिसाब किताब…

Read More

गरियाबंद । तस्करों ने शराब तस्करी के लिए नायाब तरीका अपनाया, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सूझ-बूझ से उनकी चालाकी धरी की धरी रह गई. पुलिस ने तस्करों से 100 लीटर कच्ची शराब जब्त करने के साथ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया । पुलिस के मुताबिक, मूढ़गेल माल के ढोलेंगा पारा में रहने वाला 25 वर्षीय तुलेश्वर अपने बाइक सीजी 04-के-9962 से कच्ची शराब ला रहा था. किसी को पता न चले इसके लिए आरोपी बड़े वाहन के खाली 5 ट्यूब में शराब भर कर ला रहा था. आधी रात को सूचना मिलते ही अमलीपदर…

Read More

रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनायी गई। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत एवं प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े सहित विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया । विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत ने सेंट्रल हाॅल में प्रतिष्ठापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पूजारी थे, उनके विचार आज भी प्रासंगिक…

Read More

रायपुर। रेलवे स्टेशन से 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गांजा ओडिशा से कानपुर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार तीन तस्करों में से दो दिव्यांग शामिल हैं। पुलिस को शक न इसके लिए शातिर तस्कर अब दिव्यांगों का सहारा ले रहे हैं। पकड़े गए तस्करों में हिम्मत सिंह, रंगोली सिंह और शालू वर्मा राजपूत शामिल हैं। जीआरपी के मुताबिक पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।

Read More