Author: admin

नई दिल्ली– एक ओर जहां भारत सरकार और राज्य सरकारें कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के तमाम उपाय कर रहीं हैं और लोगों को एहतियात बरतने के सुझाव दे रहीं हैं, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ शिव डहरिया एक डॉक्टर होने के बाद भी लापरवाही बरत रहें हैं. डॉ शिव डहरिया ने 19 मार्च को लंदन से लौटी अपनी बेटी को दिल्ली सरकार द्वारा बनाये गये क्वेरेंटाइन सेंटर में रखने के बजाय छत्तीसगढ़ सदन में ठहराया है.इस बात की जानकारी मिलने पर छत्तीसगढ़ सदन में काम करने वाले कर्मचारी घबराये हुए हैं । मिली जानकारी…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला किया है. सिंहदेव ने सिंधिया के जमीर पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि आदमी रोज़ आईना देखता है. सिंधिया कैसे सुबह उठकर आईना देखते होंगे। सिंहदेव ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक उठापटक पर दिये गए सुप्रीम कोर्ट के हाथ उठाने के उस फैसले से अपनी असहमति जताई है, जिसमें कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट कराने का मध्यप्रदेश की सरकार को आदेश दिया था. उन्होंने कहा कि आपने हाथ उठाने के फैसले से दबाव होने की गारंटी तय कर दी। …

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों और इंतजामों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में शामिल हुए. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, भारत सरकार में संयुक्त सचिव ऋचा शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक, एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. नागरकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

पेंड्रा । कोरोना संदिग्ध महिला का वीडियो वायरल करने पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। वीडियो पोस्ट करने वाली स्टाफ नर्स को निलंबित किया गया है। वीडियो बनाने वाले लैब टेक्नीशियन से 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है। कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं कोरोना की संदिग्ध महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला ने अफवाह फैलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read More

रायपुर । राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण हेतु भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो और राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रभात मालिक संचालक संस्थागत वित्त तथा अतिरिक्त प्रभार चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी चिप्स और डी. राहुल वेंकट उप सचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी तथा पदेन उप सचिव छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग एवं उप सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी स्वास्थ्य विभाग…

Read More

रायपुर । रायपुर में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर प्रतिबंधित क्षेत्र में जहा लोग भयभीत होकर घरो में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे। वही रायपुर पश्चिम विधायक विकाश उपाध्याय अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुवे नावेल कोरोना वायरस से पीड़ित परिवार से की मुलाकात एवं प्रतिबंधित क्षेत्र पहुंचकर लोगो को जागरूक करते हुवे अपने क्षेत्र को स्वयं साथ घूमकर सेन्टाइज़ किया। साथ ही सावधान रहने किया आह्वाहन। इस दौरान उनकी टीम की भी उपस्थिति रही जिसमे विमल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विकाश अग्रवाल, अजय तिवारी, संदीप सिरमौर एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Read More

रायपुर । रायपुर में कलेक्टर और एसपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर राजधानी रायपुर में कोरोना मरीज मिलने के बाद सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी है। कलेक्टर ने समता कालोनी, चौबे कालोनी गुढ़ियारी की सभी दुकानें 31 मार्च तक बन्द करने का निर्देश जारी किया है। मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर को भी बन्द करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आया है। रायपुर के समता कॉलोना निवासी एक युवती कोरोना पॉजिटिव है। युवती 15 मार्च को विदेश यात्रा कर रायपुर लौटी थी। जांच रिपोर्ट…

Read More

रायपुर । राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए निजी अस्पतालों को प्राथमिक परीक्षण करने के बाद ही मरीज को रेफर करने का निर्देश दिया है, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है. रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ने कोरोना संदिग्ध मानते हुए महिला मरीज को जबरन बाहर निकाल दिया. जबकि मरीज आईसीयू में भर्ती भर्ती थी. जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला का अभी अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है. करोना के संदेह में एम्स सैंपल भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लेते हुए रामकृष्ण अस्पताल को नोटिस जारी कर 24 घंटे…

Read More

रायपुर। आज (19 मार्च) को भूपेश कैबिनेट की बैठक होनी है. बजट सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप पर विचार होगा और अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनज़र सरकार द्वारा उठाए एहतियात कदमों और उपायों पर चर्चा होगी. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के मुआवजा वितरण पर भी चर्चा की संभावना है. सीएम हाउस में आज शाम 5 बजे बैठक होगी । इसके साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भी आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक होगी. प्रदेश में कोरोना वायरस…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला मरीज की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना पुष्टि होने पर कहा कि राज्य सरकार की तैयारी पूरी है, लेकिन लोगों को खुद से सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि मैं भी पब्लिक के बीच अब कम से कम रहूंगा । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि जन जागरूकता से बड़ा किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है. कोरोना की दवाई इस दुनिया में नहीं है. संक्रमण के इलाज से कोई भी ठीक नहीं हुआ, अगर आप ठीक हुए हैं, तो…

Read More