Author: admin

कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश के दस से अधिक राज्यों में सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है, इसके बावजूद लोग लगातार घरों से बाहर निकल कर रहे हैं. अब इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्ती जताई है. पीएम ने लिखा है कि लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, सरकारें कानून का पालन करवाएं। लॉकडाउन की स्थिति पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से…

Read More

K. W. N. S.-रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सुबह 7 से रात 9 बजे तक किये गये जनता कफ्र्यू के आह्वान पर राजधानी रायपुर के लोगों ने आज स्वयं को घरों में बंद कर लिया। सुबह से ही सड़कें सूनीं और दुकानें बंद हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टाप में भी चंद लोग ही नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस आह्वान को लोगों ने सहर्ष समर्थन दिया है, वहीं प्रशासन भी इसे सफल बनाने की मुहिम में जुटा है। जनता कफ्र्यू के दौरान मेडिकल और आवश्यक सेवाएं चालू रखी गई हैं। …

Read More

K. W. N. S. – राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राज्‍य में लॉकडाउन के आदेश दे दिये हैं। लॉक डाउन के तहत ज़रूरी सेवाओं को छोड़ सभी राजकीय तथा निजी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें तथा फैक्ट्रियां के अलावा सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े परिवारों को मई माह तक निःशुल्क गेहूं दिया जाएगा जबकि शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट वेण्डर्स, दिहाड़ी मजदूर तथा ऐसे जरूरतमंद परिवारों को एक अप्रेल से दो माह तक आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट निशुल्क बांटे जायेंगे। लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण अप्रेल माह के पहले सप्ताह तक कर…

Read More

रायपुर। कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते राज्य में लॉकडाउन की तैयारी है। छोटी-बड़ी दूरी की बस सेवा समेत सभी सिटी और बीआरटीएस बस सेवा 29 मार्च तक बंद रहेंगी। परिवहन विभाग ने आदेश जारी किए हैं। बता दें अंतरराज्जीय बस सेवा पहले ही पूरी तरह से बंद है ।गौरतलब है कि कोरोना अलर्ट के चलते रेलवे ने भी आज रात से रविवार तक सभी ट्रेनों को रद्द किया है। पीएम मोदी ने भी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने के लिए देशवासियों से अपील की है।

Read More

रायपुर । कोरोना से बढ़े खतरे के बीच एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। राज्य सरकार ने शराब दुकानों को भी बंद करने का आदेश दिया है। सोमवार से तीन दिनों के लिए शराब दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार से लेकर बुधवार तक के लिए ये शराब दुकानें बंद रहेगी। वहीं बार को भी बंद कर दिया जायेगा। इससे पहले मॉल को कुछ शर्तों को खोलने की इजाजत मिली थी, लेकिन अन्य दुकाने होटल, मिठाई दुकान व रेस्टोरेंट सहित कई संस्थानों को बंद कराया गया है ।

Read More

रायपुर । कोरोना वायरस से संक्रमण के खतरे को देखते हुए रायपुर पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. 21 मार्च से लेकर आगामी आदेश तक जरूरी चीजें का व्यापार छोड़कर बाकी सब दुकानें बंद रहेगी। मेडिकल, पेट्रोल पंप व किराना जैसे जरूरी दुकानें खुली रहेगी। वहीं अन्य दुकानें बंद रहेगी. प्रशासन ने कहा कि ये सब निर्णय सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है. जिससे कि बाजार में ज्यादा भीड़ ना हो. इससे डरने व घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं 22 मार्च के जनता कफ्र्यू का मालवीय रोड शारदा चौक व्यापारी संघ ने समर्थन किया है.…

Read More

रायपुर/भोपाल । कोरोना के कहर के बीच बाजार में मास्क, सैनिटाइजर से आगे जाकर मुनाफाखोरी अब जीवन रक्षक दवा तक पहुंच गई है। मलेरिया के इलाज की गोलियां बनाने के काम आने वाली दवा के कच्चे माल के दाम दो दिन में तीन गुना बढ़ा दिए गए हैं। खास बात ये है कि दो तरह की दवाओं में से एक फिलहाल सिर्फ इंदौर की एक दवा कंपनी में ही बन रही है। मलेरिया के इलाज के लिए क्लोरोक्वीन और कुनैन के रूप में प्रसिद्ध क्विनिन सल्फेट नामक दवा का उपयोग होता है। दोनों दवा कोरोना के इलाज में असरदार निकली…

Read More

रायपुर । सांसद सुनील कुमार सोनी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस 21वीं सदी का सबसे वीभत्स अभिशाप है. पूरी दुनिया इससे लड़ाई लड़ रही है. भारत मे भी आप हम सब मिलकर इससे लड़ाई लड़ सकते है और इसे हरा भी सकते हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से इस पर विजय पा सकते हैं. जनता कफ्र्यू यानी जनता के लिए जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कफ्र्यू रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी जनता कफ्र्यू खुद पर लागू करके कोरोना पर विजय अभियान में…

Read More

रायपुर । मध्य भारत में छत्तीसगढ़ में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा संभावित है। पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल से दक्षिण भारत तक बनी ट्रफ के कारण आर्द्रता बढ़ गई है। इसके चलते तटीय ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर मध्यम से तेज़ बारिश की आशंका है। ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी आंशिक बादल आएंगे। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

Read More

रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों से कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सजगता और सतर्कता बरतने को कहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के आग्रह में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि 22 मार्च को सुबह 7ः00 बजे से रात 9ः00 बजे तक घर से बाहर न निकलें और साथ ही कोरोना संक्रमण के बचाव में लगे हुए चिकित्साकर्मी, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सुरक्षा बल, मीडियाकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन के लिए उनके सम्मान में शाम को 5ः00 बजे अपने घर एवं बालकनी से तालियां,…

Read More