Author: admin

रायपुर । कोरोना वायरस के बढ़ते महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है. रायपुर जिला प्रशासन ने भी कोरोना से बचाव के लिए पीड़ित से संपर्क नहीं करने और संदेही से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है. जिले की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. ऐसी स्थिति में कोई भी अंदर नहीं आ सकता और कोई बाहर भी नहीं जा सकता है. परिवहन विभाग ने बस, ऑटो टैक्सी और ई-रिक्शा को बंद कर दिया है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए…

Read More

रायपुर । राज्य शासन द्वारा कोरोना वाइरस का फैलाव रोकने के लिये युद्धस्तर पर किये जा रहे प्रयासों के साथ आम जनता की सहूलियत का भी पूरी सम्वेदनशीलता से ध्यान रखा गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर आम जनता के लिए 11 बड़े फैसले लिए है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. इन फैसलों से गरीबों, स्कूली बच्चों, आम नागरिकों और व्यापारी वर्ग सहित सभी लोगों को 31 मार्च तक लॉक डाउन के दौरान बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने लिए ये बड़े 11 फैसले 1,राज्य सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशनकार्डधारकों को अप्रैल एवं मई माह 2020…

Read More

रायपुर । रायपुर कोरोना वायरस से एहतियात के तौर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के चलते राज्य शासन ने मंत्री परिषद की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की ये बैठक मंगलवार शाम तकरीबन 5 बजे होने वाली है । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी मंत्रियों और सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे. मुख्य सचिव कार्यालय ने छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के निवास और मुख्यमंत्री निवास को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ने…

Read More

रायपुर। राजधानी में एक पेपर फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है, जहां स्थित रुचि इंड्रस्ट्रीज में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यहां पेपर कार्टून बनाने का काम होता है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में काफी सामान जल गया है। यह फैक्ट्री अमलीडीह निवासी माहेश्वर रमानी की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है।

Read More

रायपुर । रायपुर. सीएम भूपेश बघेल ने मकान मालिकों से अपील की है. ट्वीट कर उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस मुसीबत की घड़ी में हम सबकी सेवा में लगे डॉक्टरों का सम्मान करें. डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को घर खाली करने को न कहें. उनके लिए थाली और ताली बजाने बस से काम नहीं चलेगा ।

Read More

K. W. N. S. – रायपुर 23 मार्च 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासियों से घरों में रहने की अपील की है । मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक ऐसा कोई काम ना करें जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाए, वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें । जैसे-जैसे थर्ड स्टेज नजदीक आ रही है, आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं । अभी छत्तीसगढ़ में एक ही पॉजिटिव केस मिला है और वह भी कंट्रोल में है। यह छत्तीसगढ़ के लोगों की जागरूकता से ही संभव हो सका है। थोड़े दिनों…

Read More

K. W. N. S. – रायपुर। देश जिस समय कोरोना वायरस की महामारी झेल रहा है, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसके बाद भी कुछ जगहों पर भारी संख्या में लोग घरों से निकल रहे हैं. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने अपील की है कि कई लोग अभी भी गंभीर नहीं, कृपया निर्देशों का पालन करे l पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से…

Read More

रायपुर । कोरोना वायरस को लेकर बाजार में धनिया की कालाबाजारी शुरू हो गई है. रायपुर के गोल बाजार मंडी में धनिया 400 रु किलो बिक रहा है. आदेश के बाद भी कालाबाजारी अपने चरम पर है. प्रशासन की तरफ से कालाबाजारी होती पाए जाने पर ठोस कार्रवाई के निर्देश देने चाइए ।

Read More

रायपुर । नक्सली हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है सुकमा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा- बहुत ही बहादुरी से हमारे जवान लड़े। इनके परिवार के साथ छत्तीसगढ़ सरकार खड़ी हुई है। हर परिस्थिति में इनका साथ दिया जाएगा लेकिन उनकी जो कमी है उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। ‘नक्सलियों की जड़ उखाड़ कर रहेंगे।

Read More

सुकमा ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा,केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार और पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने आज सुकमा पुलिस लाईन में सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Read More