Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
- प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
Author: admin
स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक़ सिंह द्वारा जारी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश,घूमंतू मानसिक रोगियों सेंदरी अस्पताल नहीं भेजने के दिये निर्देश
पब्लिकयूवाच- रायपुर । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी जिलों से मानसिक रोगियों को राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी नहीं भेजने की सलाह दी है। स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक़ सिंह द्वारा जारी एक आदेश में बताया गया है जिलों में संचालित शासकीय एवं स्वयंसेवी संस्थानों द्वारा घुमंतु व्यक्तियों को राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी (बिलासपुर) में भर्ती के लिए भेजा जा रहा है,जो सही नहीं है। स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह ने कहा कि “वर्तमान में कोविद -19 की परिस्थिति को देखते हुए राज्य के समस्त सिविल सर्जन एवं अस्पताल अधीक्षक, जिला अस्पताल में अधीन मनोरोग चिकित्सक अथवा…
शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अधर में लटकी संघ ने उठाई मांग, शिक्षा मंत्री ने कहा- कोरोना संकट टलते ही प्रक्रिया में आएगी तेजी
पब्लिकयूवाच-रायपुर । छत्तीसगढ़ में 14 हजार 580 पदों पर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है. छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ ने भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने की मांग की है. जिस पर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि कोरोना की वजह से देरी हो रही है. संकट टलते ही प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी । चयनित अभ्यार्थियों ने बताया कि वर्तमान में हो रही नियमित शिक्षक भर्ती 2019 का विज्ञापन विगत वर्ष 9 मार्च 2019 को जारी हुआ था. जिसमें व्याख्याता शिक्षा सहायक शिक्षक व्यापम शिक्षा और सहायक शिक्षक प्रयोगशाला के कुल…
संकट की इस घड़ी में किसानों के लिए संजीवनी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, 21 मई से किसानों के खाते में डाला जायेगा पैसा- भूपेश बघेल
पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए लाॅकडाउन जैसे संकट के समय में श्रमिकों को मनरेगा, आदिवासियों को लघु वनोपज संग्रहण तथा किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। हमारा प्रदेश धीरे धीरे सामान्य कामकाज की ओर अग्रसर हो रहा हैं। कल की कैबिनेट की बैठक में ऐसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं जो राज्य में आर्थिक गतिविधियों…
छत्तीसगढ़ में भी चक्रवाती तूफान का पड़ेगा असर, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
पब्लिकयूवाच- रायपुर । बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन का असर कई राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी पड़ने वाला है. जिससे तेज हवाएं, धूल भरी आंधी, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. शुक्रवार 15 मई को बारिश होने के साथ ही 17 मई को भी तेज आंधी-तूफान आने वाली है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है । मौसम वैज्ञानिक एचपीचंद्रा ने बताया कि कल कई जिलो में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही कई जगह आकाशीय बिजली भी गिर सकती है. एक द्रोणिका मध्य…
पब्लिकयूवाच-रायपुर । छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ़ बोर्ड एवं वक्फ़ संस्थाओं के मुतवल्ली कमेटी एवं मुस्लिम समाज ने कोरोना संकट से लड़ने हेतु “मुख्यमंत्री सहायता कोष” में 6,00,786 रुपये की राशि प्रदान की है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर- वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी का आभार व्यक्त किया ।
बद्रीनाथ धाम : रावल और धर्माधिकारी के साथ पांडुकेश्वर से बद्रीनाथ के लिए यात्रा शुरू, कल सुबह 4.30 बजे खुलेंगे कपाट
शुक्रवार, 15 की सुबह 4.30 बजे बद्रीनाथजी के कपाट खुलेंगे। इसके लिए गुरुवार को रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल के साथ पांडुकेश्वर से बद्रीनाथ की यात्रा शुरू हो गई है। आज उद्धवजी, कुबेरजी, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ी यानी तिल के तेल का कलश बद्रीनाथ धाम पहुंचेंगे। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए इस यात्रा में शासन-प्रशासन, मंदिर समिति और कुछ क्षेत्र के कुछ ही लोग शामिल रहेंगे। पांडुकेश्वर से बद्रीनाथ की दूरी करीब 22 किमी है। जोशी मठ एसडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार कोरोना वायरस की वजह से…
सूरजपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई…लेखापाल को 16000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
पब्लिकयूवाच -रायपुर । पीड़ित की शिकायत पर ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. वही ACB ने जिला-सूरजपुर में पदस्थ लेखापाल को 16000/-रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बिनेश्वर राम टेकाम पिता स्व. श्री घोंडूराम टेकाम, उम्र-62, वर्ष, निवासी-ग्राम रेंवटी, तहसील प्रतापपुर, थाना चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छ0ग0) नेमार्च महीने में एक लिखित शिकायत पत्र उप पुलिस अधीक्षक, एन्टी करप्शन ब्यूरो, अम्बिकापुर के समक्ष प्रस्तुत किया कि वह खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रतापपुर में चतुर्थ वर्ग स्वीपर के पद से जनवरी 2019 में सेवानिवृत्त हुआ था। सेवानिवृत्त होने के पश्चात् उसे गे्रजवेटी एवं अन्य…
हाउसिंग बोर्ड में काम करने वाले अधिकारी से लेकर कर्मचारियों को वेतन की जगह कमीशन और दलाली सबसे ज्यादा पसंद हो रहा करोड़ो रुपये का भ्रष्टाचार
पब्लिकयूवाच – रायपुर । सरकार का सहयोगी उपक्रम जो अच्छी भावना से गठित किया गया था कि प्रदेश के बेघरों और कमजोर वर्ग के साथ धनाड्य वर्ग के उपभोक्ताओं को उनके क्रय क्षमता अनुसार मकान बनाकर देना जिससे उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित रहे। लेकिन हाउसिंग बोर्ड में काम करने वाले अधिकारी से लेकर छोटे कर्मचारियों को वेतन की जगह कमीशन और दलाली सबसे ज्यादा पसंद है। सरकारी धन को प्रोजेक्ट बनाने से लेक र किसानों से जमीन खरीदने और उनके भुगतान में कमीशन खाने की बुरी आदत लग गई है। इसी आदत के चलते हाउसिंग बोर्ड के…
शाला के शिक्षक को 15 लाख रुपए नहीं देने पर परिवार को जान से मार डालने की धमकी, जाँच में जुटी पुलिस
पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी रायपुर में सप्रे शाला के शिक्षक को 15 लाख रुपए नहीं देने पर परिवार को जान से मार डालने व मकान को ब्लास्ट करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि शैलेंद्र नगर निवासी के.राज गोपाल मंगलवार को अपने निवास पर नहीं थे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर पहुंच कर उनकी पुत्री के हाथ पर एक पत्र दिया गया जिस पर शिक्षक से 15 लाख रुपयों की मांग की गई है। उक्त पत्र में पैसे नहीं देने पर परिवार को जान…
पब्लिकयूवाच- रायपुर। राज्य शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम निंयंत्रण के तहत् पूर्व में 4 मई से रायपुर, कोरबा, कटघोरा और सूरजपुर के पंजीयन कार्यालय को छोड़कर शेष सभी कार्यालय में दस्तावेजों के पंजीयन की अनुमति दी गई थी। अब राज्य शासन ने 13 मई से प्रदेश के सभी पंजीयन कार्यालय में दस्तावेजों की पंजीयन के अनुमति दी गई है। इस संबंध में पंजीयन विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं संबंधितों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लॉकडाउन के दौरान पंजीयन कार्यालय में अधिक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से केवल उन पक्षकारों को दस्तावेजों का पंजीयन कराने की…