Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायगढ़ । इस वक़्त कोविड -19 ने पूरी दुनिया की जैसे रफ़्तार ही रोक दी है.भारत में भी कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है.सारे उद्योग धंधे ,कल कारखाने करीब करीब बंद हो गये हैं.सारे प्रवासी मज़दूर अपने अपने घरों की ओर कूच कर रहे हैं.अचानक 24 मार्च से लॉक डाउन होने और लगातार इसकी अवधि बढ़ने से लोगों के सामने रोज़ी रोटी का मसला खड़ा हो गया है.लोग यही सोच में थे की उनका भरण पोषण आखिर कैसे होगा । इन हालात में वनांचल क्षेत्र में बसने वाले आदिवासी परिवारों द्वारा वनोपज संग्रहण कर अपनी ज़िन्दगी…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के औरैया में आज हुए सड़क हादसे में श्रमिकों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृत श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दुर्घटना में घायल श्रमिकों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है ।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के गेरसा गांव की घटना. मिली जानकारी के अनुसार धारदार हथियार से ग्रामीण ने अपने ही रिश्तेदार का कर डाला क़त्ल. गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर अपने खेत में काम कर रहा था मृतक चरण सिंह राठिया. इसी बीच आरोपी बलदेव ने कुल्हाड़ी से गरदन और सिर पे ताबड़तोड़ वार कर के दिया घटना को अनजाम. वहीँ कुछ दुरी पर खड़े मृतक के भाई को भी मारने दौड़ाया मोटरसायकल वहीँ छोड़ किसी तरह भाग कर बचाई जान. इस वारदात के बाद पूरे गांव में पसरा सन्नाटा. दहशत में लोगों ने अपने घरों…

Read More

पब्लिकयूवाच – दुर्ग । वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में 19 मई को कलेक्टर कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद् की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक 19 मई को दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक आयोजित की गई है।

Read More

पब्लिकयूवाच – भिलाई। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी के चलते पारिवारिक विवाद बढ़ गया. इस तरफ की घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई से सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार पत्नी-पति ने खुद को आग लगा ली है. अभी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों को भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल में एडमिट कराया गया है. पति का नाम खिलावन वर्मा और पत्नी का नाम नीलू वर्मा बताया जा रहा है. पति-पत्नी दोनों का सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज जारी है. घटना भिलाई-3 थाना एकता नगर की है. पुलिस भी मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ से होकर अन्य राज्य जाने वाले श्रमिकों को पूरी मदद और सहायता दी जा रही है। अन्य राज्यों के श्रमिकों के लिए जिला प्रशासन द्वारा खाने-पीने, नाश्ता, सेनेजाइजर, मास्क आदि दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इन श्रमिकों को उनके राज्य की सीमा तक छोडऩे के लिए वाहनों का इंतजाम भी किया जा रहा है। श्रमिकों को इन व्यवस्थाओं से उनके राज्यों तक पहुंचने में बहुत बड़ी मदद मिली है जिसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार भी जता रहे है। नगर निगम और स्मार्ट…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायगढ़ । सारंगढ़ के समीपस्थ ग्राम सालर मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश पुरूषोत्त्म अग्रवाल के भाई संजू अग्रवाल के निवास मे 15 मई की रात को 10 बजे पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए 9 क्विंटल गुड़ाखू और 4 ड्रम डीजल बरामद किया है। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से अवैध धंधे करने वालो के हाथ पांव फूल गये। एसडीओपी जीतेन्द्र खूंटे और टीआई आशीष के द्वारा किया गया इस छापामार कार्यवाही में व्यापक मात्रा मे मिली सामान से पुलिस के भी चकित रह गई है। वही इस मामले मे एक और कहानी सामने आ रही…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया गया है. जोगी अभी कोमा में हैं. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. 15 मई को न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम जोगी के मस्तिष्क परीक्षण किया. इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम ने वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख विजय कुमार शर्मा से भी चर्चा की. चर्चा के दौरान रेणु जोगी और अमित जोगी भी मौजूद रहे. विश्व विख्यात न्यूरोलॉजिस्ट शर्मा ने डॉक्टरों की टीम को अपनी राय दी । डॉ. शर्मा से मिली…

Read More

24 घंटे में 3970 नए केस और 103 मौतें… नई दिल्ली। चीन से फैले कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में दिख रहा है। दुर्भाग्य की बात है कि भारत में कोरोना के मामलों ने चीन को भी पछाड़ दिया है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 85940 हो गई है, जो चीन से भी अब अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 103 लोगों की मौतें हुई हैं और कुल 3970 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर…

Read More

पब्लिकयूवाच- कोंडागांव । सिटी कोतवाली अंतर्गत NH-30 चिखलपुटी में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। इस घटना से टैंकर सवार संजय साहू पिता रंगतराम और भालू निवासी भिलाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। तो वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल नजदीकी जिला चिकित्सालय आरएनटी ले जाया गया है, जहां इनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची है।

Read More