Author: admin

कैलिफोर्निया। पूरी दुनिया में कोविड-19 ने हाहाकार मचा दिया है। कोरोना संकट के बीच अमेरिका स्थित कंपनी सोरेंटो थेराप्यूटिक्स ने दावा किया है कि उसने कोविड-19 का इलाज ढूंढ निकाला है। अमेरिका में कैलिफोर्निया की कंपनी सोरेंटो थेराप्यूटिक्स ने दावा किया है कि उसने ‘STI-1499’ नाम की एंटीबॉडी तैयार की है, जो कोरोना वायरस को खत्म कर देता है। कंपनी को पेट्री डिश एक्सपेरिमेंट से पता चला है कि STI-1499 एंटीबॉडी कोरोना वायरस को इंसानों की कोशिकाओं में कोरोना के संक्रमण को फैलने से 100 फीसदी रोकने में सक्षम है। बता दें कि सार्स-कोव-2 को कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार…

Read More

24 घंटे में 120 मौतें और करीब 5000 नए केस … नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4987 नए मामले सामने आए हैं और करीब 120 लोगों की मौतें हुई हैं। रविवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 90927 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 90927 केसों में 53946 एक्टिव केस हैं, वहीं 34108 लोगों को…

Read More

चीन को 80000 संक्रमण संख्या होने में करोना की शुरुआत से 176 दिन लगे थे जबकि भारत में 86000 संक्रमण करोना की शुरुआत के 106 दिनों में ही हो गये पब्लिकयूवाच – रायपुर। देश में करोना संक्रमितों की संख्या 86000 हो जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि चीन में 80000 संक्रमण संख्या होने में करोना की शुरुआत से 176 दिन लगे थे जबकि भारत में करोना की शुरुआत के 106 दिनों में ही 86 हजार से अधिक संक्रमण हो चुके हैं। चीन की आबादी भारत से अधिक है उसके…

Read More

पब्लिकयूवाच -जांजगीर । जिले के सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम अफरीद में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर में लिकेज से पूरे घर मे आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते तीन घरों के समान जलकर राख हो गए. गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई । सरकार की योजना की बदौलत गांवों में गैस सिलेंडर तो पहुंच गए हैं, लेकिन इस्तेमाल करने में पर्याप्त जानकारी नहीं होने का खामियाजा भी उठाना पड़ रहा है. ऐसा ही मामला ग्राम अफरीद में देखने को मिला, जब खाना बनाते समय सिलेंडर…

Read More

पब्लिकयूवाच – नई दिल्ली । कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किया गया लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था को हर स्तर पर प्रभावित कर रहा है. ऐसे में देश की रीढ़ माने जाने वाले कृषि क्षेत्र के लिए मोदी सरकार ने जो तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की है, वह देश में कृषि की तस्वीर को ही बदलकर रख देंगे. जानकारों का कहना है कि यह कदम तो मोदी 1.0 में ही उठा लेना था, लेकिन अब भी कोई देर नहीं हुई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में 11 बातें कही थी,…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । केंद्र सरकार के आर्थिक पैकेज के खिलाफ किसान सभा की ओर से आज देशव्यापी आंदोलन किया जा रहा है. किसान सभा ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इस आंदोलन में 25 से ज्यादा संगठन प्रदर्शन में शामिल होंगे । किसान संगठन के अध्यक्ष संजय पराते ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से खेती-किसानी पूरी तरीके से बर्बाद हो गई है, और इनकी सहायता देने के लिए जो कदम उठाए जाने चाहिए, वह कदम नहीं उठाये जा रहे हैं. केंद्र सरकार के बजट के प्रावधानों को पैकेजिंग करके पेश किया…

Read More

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में देश का निर्यात 60.28 प्रतिशत घटकर 10.36 अरब डॉलर पर आ गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीने में आयात भी 58.65 प्रतिशत घटकर 17.12 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले समान महीने में यह 41.4 अरब डॉलर था। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में व्यापार घाटा कम होकर 6.76 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 2019 के इसी महीने में 15.33 अरब डॉलर था। मार्च, 2020 में देश का निर्यात 34.57 प्रतिशत घटा…

Read More

श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में साढ़े चार बजे वेद मंत्रोच्चार के साथ छह माह के लिए खोल दिए गए हैं। बदरीनाथ के रावल वीसी ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी ने भगवान श्री बदरीनाथ के प्रथम दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने देश और पूरे विश्व के कल्याण के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। शुक्रवार को तड़के 3 बजे से कपाट खोलने की प्रक्रिया आरंभ हुई। सबसे पहले सिंहद्वार के द्वार खुले। फिर रावल जी धर्माधिकारी और अपर धर्माधिकारी दक्षिण द्वार से मंदिर के सभा मंडप में पहुंचे। इसके बाद गर्भ गृह के मुख्य द्वार खुले।…

Read More

पब्लिकयूवाच – मुंबई। कोरोना महामारी की वजह से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगे लॉकडाउन के बीच एयर इंडिया 16 मई से फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने जा रहा है. इस बार अलग-अलग देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के साथ भारत में फंसे दूसरे देशों के लोग भी अपने घर वापस जा पाएंगे. इन उड़ानों के लिए ऑनलाइन बुकिंग और रिजर्वेशन शुरू हो चुका है । एयर इंडिया दूसरे चरण के इन उड़ानों के जरिए एक तरफ 32 देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाएगा, वहीं दूसरी ओर भारत के लोगों के उनके गंतव्य तक छोड़ेगा.…

Read More

बोले- यही है हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट… नई दिल्ली। इन दिनों सभी सेलेब्स लॉकडाउन की वजह से घर में बंद हैं। कोरोना वायरस की वजह से सभी अपना काम छोड़कर घर में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि इस बीच वह कई मजेदार वीडियोज बना रहे हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अब रितेश देशमुख का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह पत्नी जेनेलिया डिसूजा के पैर दबा रहे हैं। रितेश और जेनेलिया के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही फैन्स दोनों की…

Read More