
पब्लिकयूवाच- कोंडागांव । सिटी कोतवाली अंतर्गत NH-30 चिखलपुटी में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। इस घटना से टैंकर सवार संजय साहू पिता रंगतराम और भालू निवासी भिलाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। तो वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल नजदीकी जिला चिकित्सालय आरएनटी ले जाया गया है, जहां इनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची है।
