Author: admin

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना ने शतक का आंकड़ा छू लिया है. मंगलवार को मिले 5 नए मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 पर पहुंच गई है. ये जो 5 नए मरीज मिले हैं उनमें से 4 राजनांदगांव जिले और 1 कोरबा से मिला है. इन 5 नए मरीजों के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है. एम्स ने ट्वीट कर नए मरीजों के मिलने की जानकारी दी है । डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने इन पांच नए मरीज़ों की पुष्टि की है. उऩ्होंने बताया कि ये सभी मज़दूर…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर। देश में जारी चौथे चरण के लॉकडाउन के बीच भी मजदूरों के पलायन करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे मजदूरों को हादसे का शिकार होना पड़ा रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र से सामने आय़ा है, यहां यवतमाल में सुबह ट्रांसपोर्ट की बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है। जिसमें से 2 मजदूर छत्तीसगढ़ के बिल्हा विधानसभा के पथरिया के रहने वाले है। जबकि 15 मजदूर घायल है, जिनका इलाज जारी है। महाराष्ट्र के सोलापुर से प्रवासी मजदूरों को लेकर बस झारखंड जा रही थी।

Read More

केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय ने जारी की रेटिंग… पब्लिकयूवाच -रायपुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर शहर ने स्वच्छता के मामले में एक बार फिर उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार ने कचरा मुक्त शहरों की सूची में अम्बिकापुर को 5 स्टार रेटिंग दी है। वहीं, राज्य के नौ शहरी क्षेत्रों को थ्री स्टार और पांच क्षेत्रों को वन स्टार की रेटिंग मिली है। केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय द्वारा जारी सूची में अम्बिकापुर ने देशभर के टॉप छह शहरों में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले स्वच्छता सर्वेक्षण में भी अम्बिकापुर शहर को देशभर में प्रथम स्थान मिला था। वहीं अम्बिकापुर…

Read More

प्रदेश में धान, मक्का और गन्ना (रबी) के 19 लाख किसानों को मिलेगा फायदा पब्लिकयूवाच -रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए दूरगामी निर्णय लेते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू करने का जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के दिन वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश में इस योजना का विधिवत् शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 5700 करोड़ रूपए की राशि चार किश्तों में सीधे उनके…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर । राजधानी रायपुर के 112 के ड्राइवर ने सुसाइड किया है। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड की वजह नौकरी के दौरान भारी दबाव बनाना बताया है। परिजनों ने कहा है कि कुछ दिनों पूर्व 112 की वाहन चलाते समय कहीं ठोकर लग जाने से उसको नौकरी से निकालने की बात कही जा रही थी जिसके चलते ड्राइवर को मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ रही थी।मृतक का नाम हरगोविंद साहू पिता रामसाय साहू उम्र 25 वर्ष मूल निवासी बलौदाबाजार बताया जा रहा है जो मौदहापारा थाना में आपातकालीन सेवा 112 के ड्राइवर…

Read More

पब्लिकयूवाच – कोरोना संकट पर विपक्ष के नेताओं की एक बड़ी बैठक शुक्रवार को 3 बजे होगी. इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी नेता शरद पवार, डीएमके नेता एमके स्टालिन समेत 15 राजनीतिक दलों के नेता हिस्सा लेंगे। हालांकि, अभी साफ नहीं है कि इस बैठक में कांग्रेस की ओर कोई प्रतिनिधि हिस्सा लेगा या नहीं. माना जा रहा है कि इस बैठक में कोरोना और लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में बात होगी और सरकार की…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से केन्द्री के मध्य बने एक्सप्रेस-वे का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया. उन्होंने तेलीबांधा स्थित आरई वॉल निर्माण का निरीक्षण किया और एक्सप्रेस-वे में अन्य फ्लाई ओव्हरों में चल रहे सुधार कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा गई । एक्सप्रे-वे निर्माण से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सीजीआरडीसी) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता के लिए अनिवार्य रूप से जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए और सुधार कार्य जल्द पूरी करें, ताकि इसका लाभ जनता को शीघ्र प्राप्त हो सके ।…

Read More

पब्लिकयूवाच – नई दिल्ली । बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उठे चक्रवात की गति और ताकत अभी ज्यादा बढ़ने की संभावना हो गई है. क्योंकि ‘अम्फान’ तूफान अब सुपर साइक्लोन में तब्दील हो गया है. इस अम्फान प्रचंड चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर बंगाल और ओडिशा में पड़ेगा. यह तूफान तेजी से इन दोनों राज्यों के तट की ओर बढ़ रहा है. पड़ोसी राज्य ओडिशा में ज्यादा असर बढ़ने से छत्तीसगढ़ में भी खतरा बढ़ गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान अम्फान बहुत प्रचंड है, जो बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा सकता है.…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी रायपुर के निजी कंपनी का कारोबारी धोखाधड़ी का शिकार हुआ है. नोएडा की किसी कंपनी ने कारोबारी को 4 करोड़ से अधिक का चूना लगाया है. करोड़ों की सरिया खरीदकर अब भुगतान नहीं कर रहा है. पीड़ित की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने नोएडा के दो कारोबारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है । रायपुर के शांति विहार कालोनी निवासी पीड़ित लोहा कारोबारी राजकुमार पालीवाल ने आमानाका थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें कहा गया है कि 2018 में नोएडा स्थित एक निजी कंपनी के डायरेक्टर राम किशोर अरोरा…

Read More

पब्लिकयूवाच- बालोद । जिले के अलग अलग स्थानों में कोरोना के 11 पॉजिटिव केस आने के बाद इन स्थानों पर संक्रमण और न बढ़े इसके लिये जिला-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ग्राम कोकान, नगर पालिका दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 24 और वार्ड क्रमांक 2, ग्राम रायपुरा व ग्राम गोड़री को कंटेनमेंट जोन घोषित कर संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है। आदेश अनुसार यहां किसी भी प्रकार के दुकान खोलने की अनुमति नहीं है। कंटेनमेंट जोन के लोगो को बाहरी क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं है। प्रमुख मार्गो में बैरिकेड्स भी लगाए गए…

Read More