
पब्लिकयूवाच- बालोद । जिले के अलग अलग स्थानों में कोरोना के 11 पॉजिटिव केस आने के बाद इन स्थानों पर संक्रमण और न बढ़े इसके लिये जिला-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ग्राम कोकान, नगर पालिका दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 24 और वार्ड क्रमांक 2, ग्राम रायपुरा व ग्राम गोड़री को कंटेनमेंट जोन घोषित कर संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है।
आदेश अनुसार यहां किसी भी प्रकार के दुकान खोलने की अनुमति नहीं है। कंटेनमेंट जोन के लोगो को बाहरी क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं है। प्रमुख मार्गो में बैरिकेड्स भी लगाए गए है। बता दें कि जिले में अब तक 11 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, ये सभी लोग अलग अलग समूहों में मुम्बई से लौटे है।