Author: admin

पब्लिकयूवाच- रायपुर। श्री नारायणा हॉस्पिटल ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अजीत जोगी का स्वास्थ्य अभी हिमो डाइनामिकाली स्थिर है। कल उनके ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट में जो अत्यधिक उतार चढ़ाव चल रहा था उसे डॉक्टरों ने अपने अथक प्रयासों और लगातार सूक्षम निगरानी रख कर फिलहाल नियंत्रण में ले आया है। वे लगातार कोमा में चल रहे है और वेंटिलेटर के माध्यम से सांस ले रहे है। अभी भी अजीत जोगी की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है।

Read More

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक… पब्लिकयूवाच- रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। वहीं लॉकडाउन के दौरान कुछ दुकानों के संचालन में सशर्त छूट भी दी गई है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में आज से पान दुकान, सेलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की अनुमति दी गई है। केंद्र की गाइडलाइन के बाद रायपुर कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करते हुए दुकानों के संचालन की अनुमति दी गई है। आदेश के मुताबिक सुबह 7 बजे…

Read More

पब्लिकयूवाच-दुर्ग। एक युवती से चार नाबालिग युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर खंडहर में बुलाया और 2 दिनों तक नाबालिग से हैवानियत की। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती को खंडहर में रख कर दो दिन तक रेप करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपियों में युवती का एक दोस्त भी शामिल है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर युवती को खंडहर में बुलाया और दो दिनों तक उससे सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।…

Read More

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 101139 नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा रहा है और इससे संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4970 नए मामले सामने आए हैं और करीब 134 लोगों की मौतें हुई हैं। मंगलवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 101139 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 3163 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 101139 केसों में…

Read More

मुख्यमंत्री ने की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की समीक्षा पब्लिकयूवाच-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाॅकडाउन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर रेडी टू ईट की सामग्री और सूखा राशन वितरित करने तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने के काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नये मरीज मिल रहे हैं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुनः घर-घर भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए और संदिग्ध मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से ऐसे मरीजों की स्वास्थ्य की जांच करायी जाए। मुख्यमंत्री…

Read More

पब्लिकयूवाच- नई दिल्ली । बंगाल की खाड़ी पर बना अम्फान चक्रवात गंभीर रूप धारण करते जा रहा है. इससे आने वाले चंद घंटों में ओडिसा और पश्चिम बंगाल में प्रवेश के साथ तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाने की आशंका है । अम्फान बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिणी हिस्से से आगे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है. सोमवार सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर ये ओडिशा के पारादीप से 790 किलोमीटर की दूरी पर था. जबकि बंगाल के दीघा तट से इसकी दूरी फिलहाल 940 किलोमीटर है । आशंका है कि इस चक्रवात की वजह से पश्चिम…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ में दूसरे प्रदेशों से अब तक 75 हजार मजदूर वापस आ चुके हैं। इन मजदूरों में 16 हजार मजदूर रेल मार्ग से और बाकी बचे 59 हजार मजदूर सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ लौटे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यवस्था की है कि दो राज्यों की सहमति के बाद ही ट्रेनें चलेगी, इसलिए देरी हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक से मजदूर को लाने की सहमति में 3 दिन का वक्त लग गया। यूपी में भी इसी तरह की देरी हुई, वहीं जम्मू-कश्मीर से सहमति के लिए 11 मई…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदनशील मुख्यमंत्री है सभी वर्गों का ख्याल रखते हैं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं सभी वर्गों का ख्याल रखते हैं लाक डाउन के दौरान प्रदेश के बाहर फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए खाने-पीने रहने एवम् घर वापसी का प्रबंध किए। वहीं पैदल चलते भूखे प्यासे बेबस भटकते छत्तीसगढ़ सीमा में पहुंचे दूसरे राज्यों के मजदूरों को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार और कांग्रेस के कार्यकर्ता खाना खिला रहे हैं चरणपादुका पहना रहे हैं और गाडिय़ों में बैठाकर उनके गृहराज्य तक पहुंचा…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने संत देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि वे एक महान संत थे। उनका पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में समर्पित रहा । देवप्रभाकर शास्त्री ने समाज को मानवता की राह में चलने को प्रेरित किया । राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है ।

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोरोना त्रासदी के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निष्क्रियता और चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जनसेवा का दम भरने वाले खाकी पैंटधारी आरएसएस के कार्यकर्ता कोरोना संकट के समय कहां लापता हो गए हैं? उन्होंने पूछा है कि क्यों त्रासदी झेल रहे मज़दूरों की सहायता के लिए आरएसएस के लोग नहीं दिख रहे हैं और वे क्यों नहीं कह रहे हैं कि इस भीषण, पीड़ादायक के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दोषी हैं । प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भारत…

Read More