Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । धमतरी के युवा के मुख्यमंत्री के निवास के आगे आत्मदाह करने की कोशिश ने प्रदेश की राजनीति को गर्म कर दिया है. कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमले को तीव्र करते हुए अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने डेढ़ साल पहले राहुल गांधी के चुनावी रैली का वीडियो ट्वीट कर युवाओं को किए गए वायदे की याद दिलाई है । डॉ. रमन सिंह ने राहुल गांधी के साथ-साथ भूपेश बघेल को ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है कि पिछले डेढ़ वर्ष की सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं को रोजगार के नाम छल और…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान सरकारी आदेश की कॉपियों को जलाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदेश भर में किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन पर संयोजक अनिल शुक्ला ने बताया कि आदेश निकाले जाने के बाद से ही अधिकारी-कर्मचारी विरोध करते हुए पिछले 20 दिनों से काली पट्टी लगाकर अपने काम कर रहे हैं. मांगों और ज्ञापन पर सुनवाई नहीं हुई तो आज पूरे प्रदेश भर…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राज्य सरकार ने न्यूज पोर्टलों को विज्ञापन देने के संबंध में 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो यह तय करेंगे कि न्यूज वेबसाइट और वेब पोर्टल को किस आधार पर विज्ञापन दिया जाए. विज्ञापन संबंधी नियमावली 2019 की कडिका 31 के अंतर्गत यह फैसला लिया गया है. समिति के सदस्य विज्ञापन में संशोधन, विचार विमर्स और परिवर्तन संबंधी सुझाव सरकार को देंगे. इसके लिए एक महीने का समय समिति को दिया गया है । सरकार विज्ञापन देने के नियमों को और कड़ा कर सकती है, क्योंकि प्रदेश में वेबपोर्टलों की संख्या दिनों दिन…

Read More

पब्लिकयूवाच- कोरबा । जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र के कोसाबाड़ी इलाके में बड़ी चोरी की वारदात हुई हुई है. सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 8 लाख रुपए नकदी, 40 तोला सोना, 1 किलो चांदी समेत अन्य सामान उड़ा ले गए हैं. इस तरह चोरों ने करीब 35 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिस समय यह घटना हुई पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात की है. आज सुबह इसका खुलासा हुआ है. बताया…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। शालेय शिक्षाकर्मी संघ के नाम में बदलाव करते हुए अब ‘छग शालेय शिक्षक संघ’ कर दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने नामकरण की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन 1 जुलाई संविलियन दिवस के दिन से इसी नाम से जाना जाएगा. बैठक में सभी प्रांतीय पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए. सभी ने संगठन के नये कलेवर और नये नाम पर हर्ष व्यक्त किया । प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे बताया कि 1 जुलाई से शालेय शिक्षाकर्मी संघ को “छग शालेय शिक्षक संघ पं. क्र. 122202049545′ के नाम से जाना जाएगा. भविष्य में संगठन अपने…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक जुलाई ’सी.ए. डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चाटर्ड एकांउटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकांउटेंट किसी भी देश, प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं. चाटर्ड एकांउटेंट अपनी कुशलता से आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बधेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है. उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया से जुड़े देशभर के सीए से छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना बीमारी की वजह आम से लोगों से लेकर अधिकारी और नेताओं तक ने जान गंवाई है. इसी बीच कोरोना से जुड़ी छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. रिटायर्ड आईएफएस अफसर केसी यादव की कोरोना वायरस से मौत हो गई है. केसी यादव को दो दिन पहले रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात करीब साढ़े 11 बजे उनका निधन हो गया. एम्स प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड आईएफएस केसी यादव को अनियंत्रित डायबिटीक की शिकायत के बाद दो दिन पहले ही एम्स…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एंव पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है. सिंहदेव ने कहा है कि अगली फसल के पहले किसानों को अंतर की राशि की दूसरी किस्त देने के लिए कैबिनेट में तय किया गया है. यदि अगली फसल के पहले प्रति क्विंटल अंतर की राशि किसानों के खाते में नहीं गया, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा । मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि विपक्ष किसानों को लेकर राजनीति करने से बाज़ नहीं आ रही है. लगातार दुष्प्रचार कर भ्रमित करने के काम कर रही हैं. 2500 रुपए प्रति क्विंटल की…

Read More

पब्लिकयूवाच – दिल्ली । सरकार ने अनलॉक-पार्ट वन के खत्म होने से एक दिन पहले ही सोमवार रात अनलॉक-पार्ट टू के लिए दिशा- निर्देश जारी कर दिये, जो एक जुलाई से प्रभावी होगा। सरकार ने साफ आदेश दिया है कि सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। इसके बाद राज्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का फैसला किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी दिशा- निर्देशों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी अभी रोक रहेगी लेकिन बंदे भारत अभियान के तहत अंतराष्ट्रीय उड़ानों के लिए छूट जारी रहेगी। घरेलू उड़ानों…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री निवास के सामने धमतरी के रहने वाले हरदेव सिन्हा के द्वारा आत्मदाह के प्रयास किए जाने की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि राज्य की जनता हरदेव की इस दशा को आपकी विफलता माने या सफलता? बता दें कि हरदेव सिन्हा ने सोमवार की दोपहर मुख्यमंत्री निवास के सामने आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. सुरक्षा में तैनात लोग तक आग बुझा पाते, वह चालीस फीसदी जल चुका था. फिलहाल उसका इलाज जारी है…

Read More